Notification Icon
Hindi Newsहरियाणा न्यूज़Haryana Assembly Polls BJP Congress Aam Aadmi Party Candidates Who is against whom see here

हरियाणा में किसके सामने कौन? भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट

Haryana Assembly Polls: हरियाणा में आज नामांकन का आखिरी दिन था। 90 सीटों पर होने वाले सियासी संग्राम का सीन क्लियर हो चुका है। किस सीट पर कौन उम्मीदवार है और उसका मुकाबला किससे है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़Thu, 12 Sep 2024 04:14 PM
share Share

Haryana Assembly Polls: हरियाणा में आज नामांकन का आखिरी दिन था। 90 सीटों पर होने वाले सियासी संग्राम का सीन क्लियर हो चुका है। किस सीट पर कौन उम्मीदवार है और उसका मुकाबला किससे है। इस बार के चुनाव में भाजपा के सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ उसे अन्य दलों से टक्कर लेनी है। वहीं, दूसरी तरफ अपने बागियों से भी निपटना होगा। इंडिया गठबंधन के साथी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी आमने-सामने हैं। टक्कर दोनों के बीच है और मुकाबला आसान नहीं रहने वाला। आइए देखते हैं भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी ने किस सीट पर किसे उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा में बगावत
हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। टिकट बंटवारे में भाजपा को काफी नाराजगी झेलनी पड़ी है। इसके चलते एक खेमे में बगावत के सुर भी बुलंद हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी नेताओं की भी प्रतिक्रिया आई है। पार्टी नेता करण देव कंबोज ने मुताबिक मुख्यमंत्री नायब सैनी को टिकट आवंटन प्रक्रिया में ज्यादा अधिकार नहीं दिए गए। इसी तरह विभिन्न नेताओं ने अपने-अपने ढंग से प्रतिक्रिया दी है। यहां तक कि सांसद नवीन जिंदल की मां, सावित्री जिंदल ने भी निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है। भाजपा में रहे कुछ अन्य नेताओं ने भी पार्टी का दामन छोड़कर अपनी राह पकड़ ली है।

कांग्रेस में नाराजगी
कांग्रेस ने पहले की घोषणा पर अमल करते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपने किसी भी सांसद को चुनाव मैदान में नहीं उतारा लेकिन उसने कई नेता-पुत्रों पर दरियादिली दिखाते हुए उन्हें टिकट दिया है। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया के दौरान ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पार्टी ने 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 89 सीट पर उम्मीदवार घोषित किए हैं और उसने एक सीट गठबंधन के तहत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दी है। कांग्रेस द्वारा घोषित 89 उम्मीदवारों में किसी भी वर्तमान सांसद का नाम नहीं है जबकि राज्य से ताल्लुक रखने वाले पार्टी के कुछ सांसद तो मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखे जाते हैं। इनमें कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम प्रमुख हैं।

आम आदमी पार्टी का हाल
हरियाणा विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यहां पर उसने सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लंबे समय तक सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत होती रही। लेकिन दोनों ही दल किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे। इसके बाद दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। बता दें कि एक समय आम आदमी पार्टी मात्र 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही थी। लेकिन बाद में उसने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। पार्टी ने जुलाना में कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के सामने एक अन्य पहलवान कविता देवी को मैदान में उतारा है।

 

क्रमांकविधानसभा सीटभाजपा उम्मीदवार का नामकांग्रेस उम्मीदवार का नामआप उम्मीदवार का नाम
1लाडवानायब सिंह सैनीमेवा सिंहजोगा सिंह
2कालकाशक्ति रानी शर्माप्रदीप चौधरीओपी गुज्जर
3पंचकुलाज्ञानचंद गुप्ताचंद्रमोहनप्रेम गर्ग
4अंबाला कैंटअनिल विजपरिमल परीराज कौर गिल
5अंबाला शहरअसीम गोयलनिर्मल सिंहकेतन शर्मा
6मुलाना (अजा)संतोष सरवनपूजा चौधरीगुरुतेज सिंह
7सढ़ौरा (अजा)बलवंत सिंहरेनु बालारीता बामनिया
8जगाधरीकंवर पाल सिंह गुर्जरअकरम खानआदर्श पाल सिंह गुर्जर
9यमुनागरघनश्याम दास अरोउ़ारमन त्यागीललित त्यागी
10रादौरश्याम सिंह राणाबिशन लाल सैनीभीम सिंह राठी
11शाहबाद (अजा)सुभाष कलसानारामकरनआशा पठानिया
12 थानेसरसुभाष सुधाअशोक अरोड़ाकृष्ण बजाज
13पेहोवाजय भगवान शर्मा (डीडी शर्मा)मंदीप सिंह छठागेहाल सिंह सिंधु
14गुहला (अजा)कुलवंत बाजीगरदेविंदर हंसराकेश खानपुर
15कलायतकमलेश ढांडाविकास शरणअनुराग ढांडा
16कैथललीला राम गुर्जरआदित्य सुरजेवालासतबीर गोयल
17नीलोखेड़ी (अजा)भगवान दास कबीरपंथीधरमपाल गोंदरअमर सिंह
18इंदरीराम कुमार कश्यपराकेश कुमार कंबोजहवा सिंह
19करनालजगमोहन आनंदसुमिता विर्कसुनील बिंदल
20घरौंदाहरविंदर कल्याणवीरेंद्र सिंह राठौरजयपाल शर्मा
21पानीपत ग्रामीणमहिलपाल ढांडासचिन कुंडूसुखबीर मलिक
22पानीपत शहरप्रमोद कुमार विजवरिंदर कुमार शाहऋतु अरोड़ा
23इसराना (अजा)कृष्ण लाल पंवारबलबीर सिंहअमित कुमार
24समलखामनमोहन भड़ानाधरम सिंह छोकरबिट्टू पहलवान
25खरखौंदा (अजा)पवन खरखौंदाजयवीर सिंहमंजीत फरमाना
26सोनीपतनिखिल मदानसुरेंदर पंवारदेवेंद्र गौतम
27गोहानाडॉ. अरविंद शर्माजगबीर सिंह मलिकशिव कुमार रंगीला
28सैफीदोंराम कुमार गौतमसुभाष गांगुलीनिशा देशवाल
29जींदडॉ. कृष्ण लाल मिट्ठामहाबीर गुप्तावजीर सिंह ढांडा
30 उचाना कलांदेवेंद्र अत्रीबृजेंद्र सिंहपवन फौजी
31टोहानादेवेंद्र सिंह बबलीपरमबीर सिंहसुखविंदर सिंह गिल
32फतेहाबादडूडा राम बिश्नोईबलवान सिंह दौलतपुरियाकमल बिस्ला
33रतिया (अजा)सुनीता दुग्गलजरनैल सिंहमुख्तियार सिंह बाजीगर
34कालावांली (अजा)राजिंदर देशुजोधाशीशपाल सिंहजसदेव निक्का
35रनियाशीशपाल कंबोजसर्वमित्र कंबोजहैप्पी रनिया
36आदमपुरभव्य विश्नोईचंद्रप्रकाशएडवोकेट भूपेंद्र बेनीवाल
37उकलाना (अजा)अनूप धानकनरेश सेलवलनरेंदर उकलाना
38नारनौंदकैप्टन अभिमन्युजसबीर सिंह (जेस्सी पटवार)रणवीर सिंह लोहन
39हांसीविनोद भयानाराहुल मक्कड़राजेंद्र साेरखी
40बरवालारणबीर गंगवाराम निवास घोरेलाप्रो. छत्रपाल सिंह
41हिसारकमल गुप्ताराम निवास रारासंजय सत्रोदिया
42नलवारणधीर पनिहारअनिल मानउमेश शर्मा
43लोहारूजेपी दलालराजबीर सिंह फरतियागीता शेरांव
44बधराउमेद पातुवाससोमबीर सिंहराकेश चंदवास
45दादरीसुनील सांगवानडॉ. मनीषा सांगवानधनराज कुंडू
46भिवानीघनश्याम सर्राफ इंदू शर्मा
47तोशमश्रुति चौधरीअनिरुद्ध चौधरीदलजीत सिंह
48बवानी खेड़ा (अजा)कपूर वाल्मिकीडॉ. एमएल रांगाधर्मवीर कूंगर
49मेहमदीपक हूडाबदराम डांगीविकास नेहरा
50 गढ़ी सांपला-किलोईमंजू हूडाभूपिंदर सिंह हूडाप्रवीण गुक्षणी
51कलानौर (अजा)रेनू डाबलाशकुंतला खटकनरेश बागड़ी
52बहादुरगढ़दिनेश कौशिकराजेंद्र सिंह जूंकुलदीप चिकारा
53बादलीओम प्रकाश धनखड़कुलदीपहैप्पी लोहछब
54झज्जर (अजा)कप्तान बिरधानागीता भुक्कलमहेंद्र दाहिया
55बेरीसंजय कबलानारघुवीर सिंह कादियांसोनू अहलावत शेरिया
56अटेलीकुमारी आरती सिंह रावअनीता यादवसुनील राव
57नांगल चौधरीडॉ. अभय सिंह यादवमंजू चौधरीडॉ. गोपीचंद
58कोसलीअनिल दाहियाजगदीश यादवसीए हिम्मत यादव
59रेवाड़ीलक्ष्मण सिंह यादवचिरंजीव रावसतीश यादव
60बादशाहपुरराव नरबीर सिंहवर्धन यादवबीर सिंह सरपंच
61गुरुग्राममुकेश शर्मामोहित ग्रोवरनिशांत आनंद
62सोहनातेजपाल तंवररोहताश खटानाधर्मेंद्र खटाना
63पलवलगौरव गौतमकरण दलालधर्मेंद्र हिंदुस्तानी
64पृथलाटेक चंद शर्मारघुवीर तेवतियाकौशल शर्मा
65बल्लभगढ़मूल चंद शर्मापराग शर्मारविंद्र फौजदार
66फरीदाबादविपुल गोयललखन कुमार सिंगलाप्रवेश मेहता
67तिगांवराजेश नागररोहित नागरआबाश चंदेला
68नारायणगढ़पवन सैनीशैली चौधरीगुरपाल सिंह
69पुंडरीसतपाल जाम्बासुल्तान सिंह जदोलानरेंद्र शर्मा
70असंधयोगेंद्र राणाशमशेर सिंह गोगीअमनदीप जुंडला
71गनौरदेवेंद्र कौशिककुलदीप शर्मासरोज बाला राठी
72राईकृष्णा गहलावतजय भगवान अंतिलराजेश सरोहा
73बरोदाप्रदीप सांगवानइंदुराज सिंह नरवालसंदीप मलिक
74जुलानाकैप्टन योगेश बैरागीविनेश फोगाटकविता दलाल
75नरवाना (अजा)कृष्ण कुमार बेदीसतबीर दुबलैनअनिल रांगा
76दाबवालीसरदार बलदेव सिंह मांगीयानीअमित सिहागकुलदीप गदराना
77एलनाबादअमीर चंद मेहताभारत सिंह बेनीवालमनीष अरोड़ा
78रोहतकमनीष ग्रोवरभारत भूषण बत्राबिजेंदर हूडा
79नारनौलओम प्रकाश यादवराव नरिंदर सिंहरविंदर मटरू
80बावल (अजा)डॉ. कृष्ण कुमारएमएल रांगाजवाहर लाल
81पटौदी (अजा)बिमला चौधरीपर्ल चौधरीप्रदीप जुटैल
82नूहसंजय सिंहआफताब अहमदराबिया किदवई
83फिरोजपुर झिरकानसीम अहमदमम्मन खानवसीम जाफर
84पुन्हानाऐजाज खानमोहम्मद इलियासनायब ठेकेदार बिरसू
85हथिनमनोज रावतमोहम्मद इजरायलकर्नल राजेंद्र रावत
86होदल (अजा)हरिंदर सिंह रामरतनउदयभानएमएल गुलाम
87बड़खलधनेश अदलखाविजय प्रतापओपी वर्मा
88सिरसारोहताश जांगड़ागोकुल सेतियाशाम मेहता
89महेंद्रगढ़कंवर सिंह यादवरावदान सिंहमनीष यादव
90फरीदाबाद एनआईटीसतीश फगानानीरज शर्मारवि डागर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें