Notification Icon
Hindi Newsहरियाणा न्यूज़Haryana Assembly Polls BJP Candidates Full List is here

हरियाणा में भाजपा ने किस सीट से किसको दिया मौका, देखिए पूरी लिस्ट; बगावत की भी चुनौती

Haryana Assembly Polls: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। सभी प्रत्याशी जोर-शोर के साथ नामांकन कर रहे हैं। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए यह चुनाव एक बड़ी चुनौती के रूप में है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 Sep 2024 08:52 AM
share Share

Haryana Assembly Polls: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। सभी प्रत्याशी जोर-शोर के साथ नामांकन कर रहे हैं। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए यह चुनाव एक बड़ी चुनौती के रूप में है। भाजपा ने इस बार कई विधायकों आदि के टिकट काटे हैं। इसके चलते यहां पर बगावत के सुर थम नहीं रहे। भाजपा के लिए चुनौती कितनी बड़ी है, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा के बागियों के नामांकन में पार्टी के नेता भी पहुंच रहे हैं। बता दें कि 90 सीटों वाले विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी नेताओं की भी प्रतिक्रिया आई है। पार्टी नेता करण देव कंबोज ने मुताबिक मुख्यमंत्री नायब सैनी को टिकट आवंटन प्रक्रिया में ज्यादा अधिकार नहीं दिए गए। पूर्व मंत्री कंबोज ने पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद पिछले सप्ताह प्रदेश इकाई के ओबीसी मोर्चा प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दावा किया कि पार्टी टिकट पाने के हकदार कई नेताओं को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने दावा किया कि जब भाजपा ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया तो जमीनी स्तर पर पार्टी की पैठ बढ़ने लगी। लेकिन उम्मीदवारों का चयन करते समय मुख्यमंत्री को टिकट आवंटन में ज्यादा अधिकार नहीं दिए गए...कई सीटों पर हम जो बगावत देख रहे हैं, उसे रोका जा सकता था।

बता दें कि पहली लिस्ट आने के बाद ही भाजपा में बगावत शुरू हो गई थी। जब मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और विधायक लक्ष्मण दास नापा ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ दी थी। असहमति के स्वरों के बीच केंद्रीय मंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोग चाहते हैं कि वह मुख्यमंत्री बनें। सिंह ने सोमवार को कहा था कि यह उनकी नहीं बल्कि जनता की इच्छा है कि वह मुख्यमंत्री बनें। उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगर कोई दावा करना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है। खट्टर ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही मंच से घोषणा कर चुके हैं कि चुनाव सैनी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

क्रमांकविधानसभा नामउम्मीदवार का नाम
1लाडवानायब सिंह सैनी
2कालकाशक्ति रानी शर्मा
3पंचकूलाज्ञान चंद गुप्ता
4अंबाला कैंटअनिल विज
5अंबाला शहरअसीम गोयल
6मुलाना (अजा)संतोष सरवन
7  सढ़ौरा (अजा)बलवंत सिंह
8जगाधरीकंवल पाल गुर्जर
9यमुनानगरघनश्याम दास अरोड़ा
10रादौरश्याम सिंह राणा
11शाहबाद (अजा)सुभाष कलसाना
12थानेसरसुभाष सुधा
13पेहोवाजय भगवान शर्मा (डीडी शर्मा)
14गुहला (अजा)कुलवंत बाजीगर
15कलायतकमलेश ढांडा
16कैथललीला राम गुर्जर
17नीलोखेड़ी (अजा)भगवान दास कबीरपंथी
18इंद्रीराम कुमार कश्यप
19 करनालजगमोहन आनंद
20 घरौंदाहरविंदर कल्याण
21 पानीपत ग्रामीणमहिपाल ढांडा
22पानीपत शहरप्रमोद कुमार विज
23इसराना (अजा)कृष्ण लाल पंवार
24समालखामनमोहन भड़ाना
25खरखौंदा (अजा)पवन खरखौंदा
26सोनीपतनिखिल मदान
27 गोहानाडॉ. अरविंद शर्मा
28सफीदोंराम कुमार गौतम
29जींदडॉ. कृष्ण लाल मिठ्ठा
30उचाना कलांदेवेंद्र अत्री
31टोहानादेवेंद्र सिंह बबली
32फतेहाबादडूडा राम बिश्नोई
33रतिया (अजा)सुनीता दुग्गल
34कालावांली (अजा)राजिंदर देशुजोधा
35रनियाशीशपाल कंबोज
36आदमपुरभव्य बिश्नोई
37उकलाना (अजा)अनूप धानक
38नारनौंदकैप्टन अभिमन्यु
39हांसीविनोद भयाना
40बरवालारणबीर गंगवा
41 हिसारकमल गुप्ता
42नलवारणधीर पनिहार
43लोहारूजेपी दलाल
44 बधराउमेद पातुवास
45दादरीसुनील सांगवान
46भिवानीघनश्याम सर्राफ
47तोशामश्रुति चौधरी
48बवानी खेड़ा (अजा)कपूर वाल्मिकी
49मेहमदीपक हूडा
50गढ़ी सांपला-किलोईमंजू हूडा
51कलानौर (अजा)रेनू डाबला
52बहादुरगढ़दिनेश कोशिक
53बादलीओम प्रकाश धनखड़
54झज्जर (अजा)कप्तान बिरधाना
55बेरीसंजय कबलाना
56अटेलीकुमारी आरती सिंह राव
57नांगल चौधरीडॉ. अभय सिंह यादव
58कोसलीअनिल दहिना
59रेवाड़ीलक्ष्मण सिंह यादव
60बादशाहपुरराव नरबीर सिंह
61 गुड़गांवमुकेश शर्मा
62सोहनातेजपाल तंवर
63पलवलगौरव गौतम
64पृथलाटेक चन्द शर्मा
65बल्लभगढ़मूल चंद शर्मा
66फरीदाबादविपुल गोयल
67तिगांवराजेश नागर
68नारायणगढ़पवन सैनी
69पुंडरीसतपाल जाम्बा
70असंधयोगेंद्र राणा
71गनौरदेवेंद्र कौशिक
72राईकृष्णा गहलावत
73बरोदाप्रदीप सांगवान
74जुलाना कैप्टन योगेश बैरागी
75नरवाना (अजा)कृष्ण कुमार बेदी
76डबवालीसरदार बलदेव सिंह मांगीयाना
77ऐलनाबादअमीर चंद मेहता
78रोहतकमनीष ग्रोवर
79नारनौलओम प्रकाश यादव
80बावल (अजा)डाॅ. कृष्ण कुमार
81पटौदी (अजा)बिमला चौधरी
82नूंहसंजय सिंह
83फिरोजपुर झिरकानसीम अहमद
84पुन्हानाऐजाज खान
85हथिनमनोज रावत
86होडल (अजा)हरिंदर सिंह रामरतन
87बड़खलधनेश अदलखा
88सिरसारोहताश जांगड़ा
89महेंद्रगढ़कंवर सिंह यादव
90फरीदाबाद एनआईटीसतीश फागना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें