gujarat weather update three days yellow alert for heatwave गुजरात में 3 दिन हीटवेव का येलो अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; अगले 7 दिन का मौसम अपडेट, Gujarat Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगुजरात न्यूज़gujarat weather update three days yellow alert for heatwave

गुजरात में 3 दिन हीटवेव का येलो अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; अगले 7 दिन का मौसम अपडेट

Gujarat weather update: गुजरात में बारिश से थोड़ी राहत मिलने के बाद एक बार फिर तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को कई शहरों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार से तीन दिन हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबादMon, 14 April 2025 02:35 PM
share Share
Follow Us on
गुजरात में 3 दिन हीटवेव का येलो अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; अगले 7 दिन का मौसम अपडेट

Gujarat weather update: गुजरात में बारिश से थोड़ी राहत मिलने के बाद एक बार फिर तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को कई शहरों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार से तीन दिन हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताया है।

रविवार को राजकोट में अधिक तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सुरेंद्रनगर में 42.3 डिग्री सेल्सियस और अमरेली 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अहमदाबाद और गांधीनगर में क्रमशः 41.6 डिग्री सेल्सियस और 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

भुज और बड़ौदा में भी तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखा गया। भुज में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, दीसा में 40.2 डिग्री सेल्सियस और बड़ौदा में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सूरत, द्वारका और वेरावल जैसे तटीय स्थान अपेक्षाकृत ठंडे रहे। सूरत में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, द्वारका में 31.3 डिग्री सेल्सियस और वेरावल में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कल यानी मंगलवार से हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 15 से 17 अप्रैल तक बनासकांठा, साबरकांठा, राजकोट और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि गुजरात में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, और यह 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 15 से 17 अप्रैल तक सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।