Hindi Newsगुजरात न्यूज़gujarat local body election 2025 result bjp congress aap

LIVE: गुजरात में भाजपा ने दिखाया अपना दम, कांग्रेस बेदम; AAP ने बढ़ाए कदम

Gujarat local body elections Result 2025: अपने सबसे बड़े गढ़ गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जड़ें अब भी मजबूत हैं। स्थानीय चुनाव में भाजपा ने अधिकतर सीटों पर कब्जा जमा लिया है।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबादTue, 18 Feb 2025 02:08 PM
share Share
Follow Us on
LIVE: गुजरात में भाजपा ने दिखाया अपना दम, कांग्रेस बेदम; AAP ने बढ़ाए कदम

Gujarat local body elections Result 2025: अपने सबसे बड़े गढ़ गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जड़ें अब भी मजबूत हैं। स्थानीय चुनाव में भाजपा ने अधिकतर सीटों पर कब्जा जमा लिया है। वहीं, कांग्रेस एक बार फिर संतोषजनक सफलता हासिल नहीं कर पाई है। वहीं, दिल्ली की हार के बाद आम आदमी पार्टी ने कई सीटों पर जीत हासिल की है। जूनागढ़ नगर निगम, 66 नगर पालिकाओं और तीन तालुका पंचायतों में रविवार को चुनाव कराए गए थे। वहीं, बोटाद और वांकानेर नगर पालिकाओं में मध्यावधि चुनाव कराए गए थे। स्थानीय और शहरी निकायों की 106 सीट पर उपचुनाव हुए थे।

LIVE UPDATES

Gujarat local body elections Result 02:05PM- जामनगर की जामजोधपुर नगर पालिका में BJP की जीत

जामनगर की जामजोधपुर नगर पालिका में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। 7 वार्डों की 28 सीटों में से भाजपा ने 27 पर कब्जा जमाया। यहां आम आदमी पार्टी ने 1 सीट जीती है, जबकि कांग्रेस खाली हाथ रही।

Gujarat local body elections Result 01:40 PM राधनपुर में कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा

पाटन के राधनपुर में हार के बाद कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विष्णु झुला ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नगर पालिका में हार की जिम्मेदारी ली है।

Gujarat local body elections Result 01: 15 PM- भाजपा की नगर पालिका में बड़ी जीत, जूनागढ़ में भी कमल

भाजपा ने 1677 सीटों पर हुए नगर पालिका चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। भाजपा ने 1250 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा ने 49 नगर पालिका में बहुमत हासिल कर लिया है। जूनागढ़ नगर निगम की 60 में से 48 सीटों पर कमल खिला है।

Gujarat local body elections Result 12: 20 PM- वड़ोदरा में भाजपा की बड़ी जीत, AAP का भी 'चौका'

वड़ोदरा जिले में भाजपा ने 28 में से 29 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। 'आप' ने यहां 4 सीटों पर जीत दर्ज की।

Gujarat local body elections Result 12:00 PM- जेतपुर नगर पालिका में भगवा लहराया

राजकोट जिले की जेतपुर नगर पालिका में भी भगवा झंडा लहरा गया है। यहां भाजपा ने 44 में से 32 सीटों पर कब्जा किया। यहां निर्दलियों ने 11 पदों पर कब्जा किया तो कांग्रेस को महज एक सीट मिली।

Gujarat local body elections Result 11:55 AM- गांधीनगर की मानसा नगर पालिका में भाजपा का परचम

भाजपा ने गांधीनगर की मानसा नगर पालिका में बहुमत हासिल कर लिया है। गांधीनगर गृहमंत्री अमित शाह का गृहनगर और संसदीय क्षेत्र है। भाजपा ने यहां अभी तक घोषित 20 में से 19 सीटों पर जीत हासिल कर दी है। एक सीट ही कांग्रेस के हाथ लगी है।

Gujarat local body elections Result 11:50AM- 1677 में से 956 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी भाजपा

नगर पालिकाओं की 1677 सीटों में से 956 पर भाजपा के उम्मीदवार जीत हासिल कर चुके हैं। 66 में से 31 नगर पालिका में भाजपा बहुमत हासिल कर चुकी है। कांग्रेस को महज 129 सीटें मिली हैं।

ये भी पढ़ें:चुनावी जीत पर 'लॉरेंस बिश्नोई' वाला जश्न, फिर चर्चा में आ गया गैंगस्टर

Gujarat local body elections Result 11:40AM- पंचमहल में तो भाजपा ने क्लीन स्वीप कर दिया

पंचमहल जिले की हलोल नगर पालिका में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। यहां विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है। भगवा दल ने यहां सभी 36 सीटों पर कब्जा किया। 9 वार्ड की 36 सीटों में से 21 पर तो भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की थी। 15 सीटों के लिए मतदान हुआ था। भाजपा ने सभी पर कमल खिला दिया।

Gujarat local body elections Result 11:35AM- महुधा में पहली बार भाजपा को बहुमत, कांग्रेस के गढ़ राधनपुर में भी जीत

खेड़ा जिले की महुधा नगर पालिका में भी भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भजपा ने यहां 24 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की है। पहली बार भाजपा को यहां बहुमत मिला है। वहीं कांग्रेस का गढ़ रहे राधनपुर में भी भगवा लहर रही। यहां भाजपा ने 28 में से 17 पर जीत हासिल की। कांग्रेस महज 3 सीटें जीत पाई।

Gujarat local body elections Result 11:20AM - जूनागढ़ में भाजपा की एकतरफा जीत

जूनागढ़ नगर निगम में भाजपा क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। भाजपा ने 12 सीटें जीत ली है, जबकी कांग्रेस, निर्दलीय, आप का खाता नहीं खुल पाया है।

Gujarat local body elections Result 11:10 AM - पाटन की हारिज नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा

पाटन की हारिज नगर पालिका में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। यहां सभी 24 सीटों का नतीजा घोषित हो चुका है। भाजपा ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 10 पर जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली की हार के बाद केजरीवाल के लिए गुजरात से आई खुशखबरी

Gujarat local body elections Result 10:40 AM- नगर पालिकाओं में भाजपा की बल्ले-बल्ले

सुबह 10:40 तक भाजपा ने नगर पालिकाओं की 580 सीटों पर कब्जा कर लिया था, जबकि कांग्रेस महज 47 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी। बसपा ने 5 सीटों पर सफलता हासिल की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें