Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़anil kapoor cried bitterly in satish kaushik birthday function anupam kher told what he said before death Video

सतीश कौशिक के बर्थडे पर फूट-फूटकर रोए अनिल कपूर, अनुपम ने बताया- मरने से पहले क्या बोले थे

सतीश कौशिक के जन्मदिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अनिल कपूर बुरी तरह रोते दिखाई दे रहे हैं। उन्हें देखकर अनुपम खेर भी कंट्रोल खो बैठते हैं। यह वीडियो निधन के बाद उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का है।

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईMon, 17 April 2023 06:33 AM
share Share

सतीश कौशिक इस दुनिया में नहीं हैं। उनके बर्थडे (13 अप्रैल) पर उनके चाहने वालों ने एक कार्यक्रम रखा था। सतीश कौशिक के बेस्ट फ्रेंड अनुपम खेर मेन ऑर्गनाइजर्स में से एक थे। इस इवेंट के कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आ चुके हैं। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनिल कपूर फूट-फूटकर रोते दिख रहे हैं। बता दें कि अनिल कपूर, सतीश कौशिक और अनुपम खेर के बीच गहरी दोस्ती थी। तीनों काफी लंबे समय से फ्रेंड्स रहे हैं। 

फूट-फूटकर रोए अनिल कपूर
अनुपम खेर अनिल कपूर को बुलाते हैं। वह स्टेज तक जाने के लिए उठते हैं और बीच रास्ते में ही फूट-फूटकर रोने लगते हैं। हाथ हिलाकर मना कर देते हैं कि वह नहीं आ सकते। अनुपम खेर उन्हें बुलाते रहते हैं। यह देखकर अनुपम खेर भी रोने लगते हैं। फिर वह अनिल कपूर से गुस्से में बोलते हैं, अनिल तू पागल है यार। मैं ठीक-ठाक जा रहा था। 

3 घंटे पहले ये बोले थे सतीश
अनुपम खेर ने बताया कि जिस दिन सतीश का निधन हुआ उस दिन दोनों की क्या बात हुई थी। अनुपम बताते हैं, अपने बर्थडे पर मैंने बोला, तू बहुत थका हुआ लग रहा है। अस्पताल जाकर दिखा ले। ऐडमिट मत हो। इस पर सतीश बोले, चिंता मत कर मैं अभी मरने वाला नहीं हूं, ऐसा कहने के 3 घंटे के बाद ही दुर्भाग्यवश वह हमको छोड़कर चले गए। 

जन्मदिन पर इकट्ठे हुए ते करीबी
बता दें कि सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च को हार्ट अटैक की वजह से हो गया था। वह अपने दोस्त के यहां होली पार्टी में दिल्ली गए थे। सतीश के गुजरने के बाद उनके परिवार और दोस्तों ने उनका जन्मदिन मनाने का फैसला लिया था। इस मौके पर इंडस्ट्री के कई लोग सतीश कौशिक को याद करने के लिए इकट्ठे हुए थे।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें