सोनाक्षी सिन्हा ने बताया भाइयों को होती थी जलन, कहा -घर की लाडली लड़की थी
- सोनाक्षी सिन्हा ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में अपने दोनों भाई लव और कुश के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि घर की लाडली थी जिससे उनके भाइयो को जलन होती थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी लाइफ से जुड़े कई वीडियोज, तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक्ट्रेस अपनी शादी के बाद से लगातार दुनिया घूम रही हैं। अब हाल में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने दोनों बड़े भाइयों के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो छोटी थीं तो उन्हें लगता था उनके भाई उनसे जलते हैं।
सोनाक्षी ने बताया कि वो घर में सबसे छोटी और लाडली बच्ची थीं। उन्हें पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा से खूब लाड-प्यार मिला है। इस बात से उनके दोनों भाइयो को जलन होती थी और अकेले में एक्ट्रेस की पिटाई। सोनाक्षी ने Hauterrfly से बतची में कहा, “मैं सबसे छोटी, घर की लड़की तो सबसे लाडली थी। तो भाइयों को जलन भी तो होती थी। तो मुझे पड़ती थी।” सोनाक्षी अपने दोनों भाइयों के साथ खास रिश्ता शेयर करती हैं। लेकिन ऐसी खबरें थीं कि एक्ट्रेस की एक्टर जहीर इकबाल ने से शादी से उनके भाई खुश नहीं है इसलिए वो शादी का हिस्सा नहीं बनें। हालांकि, इस मामले पर एक्ट्रेस ने सफाई नहीं दी।

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने सात साल के रिश्ते को नाम देते हुए पिछले साल जून में सिविल मैरिज सेरेमनी में एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुना था। इस फंक्शन में एक्ट्रेस के दोनों भाई शामिल नहीं हुए। पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने बेटी को विदा किया था। शादी के बाद लव सिन्हा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। ऐसी खबरें थीं कि वो शादी से खुश नहीं थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी को पिछले साल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में अहम रोल में देखा गया था। इस सीरीज में उनके काम की खूब तारीफ हुई। अब दूसरे सीजन का इंतजार हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।