ममता कुलकर्णी बोलीं, शाहरुख और सलमान ने करण-अर्जुन उनके खिलाफ चली थी चाल; उड़ाया था मजाक
- शाहरुख और सलमान पहले बता चुके हैं कि करण अर्जुन के दौरान ममता कुलकर्णी ने डांस स्टेप गलत करने पर उनकी डांट लगाई थी। अब ममता कुलकर्णी ने अपने साइड की स्टोरी बताई है कि सेट पर क्या हुआ था।

ममता कुलकर्णी बीते कुछ वक्त से सुर्खियों में हैं। वह ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर आध्यत्म की राह पर हैं। ममता बता चुकी हैं कि वह अब फिल्मों में वापसी के लिए सोच भी नहीं सकतीं। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने करण अर्जुन की शूटिंग का एक चर्चित किस्सा याद किया है। शाहरुख खान और सलमान पहले यह बोल चुके हैं कि ममता कुलकर्णी ने फिल्म के एक डांस सीक्वेंस की रिहर्सल के वक्त उनकी डांट लगाई थी। अब ममता ने अपना पक्ष रखा है कि पूरा किस्सा क्या था।
ममता बोलीं- मुझ पर हंसे थे दोनों
ममता कुलकर्णी ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि वह घटना तब हुई थी जब उन्हें डांस सिखाने के लिए चिन्नी प्रकाश को भेजा गया था। ममता बताती हैं, 'मैं ऊपर गई। वहां सीढ़ियां थीं। सलमान और शाहरुख दोनों मेरे बगल से निकले और मेरा मजाक उड़ाकर हंसने लगे। मैं शांत रही। रात का करीब 8 बजा था और मैं मास्टरजी के पास चली गई। उन्होंने एक स्टेप बताया और कहा कि मैं इसे अकेले करूंगी। मैं बोली, क्या बात कर रहे हैं।'
ओके हो गया था ममता का शॉट
ममता ने बताया कि सलमान और शाहरुख ने शरारत में कोरियोग्राफर को मनाया था कि ज्यादा कठिन स्टेप उन्हें दिए जाएं ताकि गाना खराब हो जाए। ममता बताती हैं, 'अगली सुबह पहला शूट मेरा था। मेरा पहला शॉट अप्रूव हो गया। मैंने देखा कि दोनों शाहरुख और सलमान मुझे पीछे से छिपकर देख रहे थे और फिर से हंस रहे थे। आगला शॉट उनका था।
मुंह पर बंद किया दरवाजा
ममता आगे बताती हैं, 'उन्हें 5000 लोगों के सामने घुटनों पर बैठकर एक स्टेप करना था। उन्होंने बहुत सारे रीटेक्स लिए। डायरेक्टर चिल्ला पड़े पैकअप। हम सब अपने कमरे में चले गए। मुझे पता था कि बीती रात उन्होंने मेरे साथ खेल किया था। मैं उन्हें मौका नहीं देना चाहती थी कि कोरियोग्राफर सारे स्टेप्स मुझे दे दे। मैं जैसे ही आई दोनों ने मेरे मुंह पर दरवाजा बंद कर दिया। बस यही बात थी।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।