शिव भक्ति में डूबे दिखे अक्षय कुमार ने कहा 'महाकाल चलो', महाशिवरात्रि से पहले दिया गाने का तोहफा
- अक्षय कुमार ने महाशिवरात्रि से पहले शिव भक्तों को खास तोहफा दिया है। एक्टर ने अपनी आवाज में गाना रिलीज किया है ‘महाकाल चलो’। इस वीडियो को देखने के बाद आप शिव भक्ति में डूब जाएंगे। एक्टर को इस अंदाज में पहले कभी नहीं देखा होगा।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बड़े शिव भक्त है। अब शिव भक्ति में उन्होंने एक खास गाना गया है ‘महाकाल चलो’ जिसे सुनने और देखने के बाद आप भी शिव भक्ति में डूब जाएंगे। ये गाना महाशिवरात्रि से पहले भगवान शिव को समर्पित किया गया है। इस गाने में अक्षय कुमार ने अपनी आवाज दी है और उनके साथ पॉपुलर सिंगर पलाश सेन ने भी साथ दिया है। वीडियो में दोनों शिव की भक्ति में डूबे हुए महाकाल चलने की बात कर रहे हैं। ये गाना अक्षय के फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है। एक्टर को इस अंदाज में पहले कभी नहीं देखा होगा।
अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का मोशन पोस्टर शेयर किया था, जिसमें उन्हें शिवलिंग के साथ देखा गया था।अब वो पूरे गाने में शिव भक्ति में डूबे हैं। एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, शिव भक्ति में एक और कदम, महाकाल चलो! उम्मीद है कि जिस दिव्य अनुभव को मैंने गाते समय महसूस किया, वही आप भी महसूस करेंगे।’
इस गाने के वीडियो की शुरुआत में शिवलिंग को कुमकुम चंदन से नहाया जा रहा है। अक्षय कुमार जिस श्रद्धा और भक्ति भाव में डूबे नजर आ रहे हैं, उसे देख कर आप उनकी भगवान के प्रति लगाव को समझ सकते हैं। इस खूबसूरत गाने को विक्रम मोंट्रो ने बनाया है, जबकि इसके बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं। वीडियो में अक्षय कुमार शिव भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं, जो ऑडियंस को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है। अक्षय कुमार ने पहले भी अपनी फिल्मों में गाने गाए हैं, लेकिन 'महाकाल चलो' का ऐसा वर्जन बेहद खास है। यह गाना महाशिवरात्रि से पहले शिव भक्तों के लिए एक खास तोहफा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।