Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीBhojpuri Actress Akshara Singh Latest Bold Photoshoot During Bath Goes Viral On Social Media

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शेयर की शावर के नीचे नहाते हुए अपनी हॉट तस्वीरें, फैंस बोले- कोई फायर ब्रिगेड मंगवा दो…

  • 'बिग बॉस' के घर में अपना जलवा बिखेरने वाली अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 18 May 2024 04:51 AM
share Share

Akshara Singh Hot Photos: भोजपुरी सिनेमा में सोशल मीडिया क्वीन के नाम फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। अक्षरा आज भोजपुरी ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। अक्षरा भोजपुरी सिनेमा की हाई पेड स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने एक सिंगर होने के साथ ही एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर भी अपनी खास पहचान बनाई है। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट गानों के साथ कई शानदार गाने दिए हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ अक्षरा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें के साथ फैंस को ट्रीट देती हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह ने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो रही हैं।

अक्षरा ने शेयर की शावर के नीचे नहाते हुए तस्वीरें

'बिग बॉस' के घर में अपना जलवा बिखेरने वाली अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। दरअसल, अक्षरा ने शावर के नीचे नहाते हुए फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के शरीर पर पानी की बूंदे उन्हें और भी हॉट बना रहा है। गीले बालों से गिरता हुआ पानी उनकी हॉटनेस में चार चांद लगा रहा है। हर तस्वीर में अक्षरा अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे यह एहसास बहुत पसंद है।'

 

अक्षरा की तस्वीरों पर लोगों ने दिए जमकर रिएक्शन

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की इन बोल्ड तस्वीरों पर फैंस जमकर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'कहो तो फायर ब्रिगेड मंगवा दें। कोई 101 पर फोन करो।' दूसरे ने लिखा, 'फायर है।' एक ने कहा, 'कोई फायर ब्रिगेड मंगवा दो।' एक ने कहा, 'जान लेकर ही मानोंगी क्या आज?' अब तक इन तस्वीरों पर ऐसे कई कमेंट्स आ चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें