MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का 20वां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। एमआई में धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है। बुमराह जनवरी से पीठ की समस्या से जूझ रहे थे और अब फिट होकर वापसी कर रहे हैं। रोहित शर्मा भी लौट आए हैं। वह इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट लिस्ट में शामिल हैं। रोहित घुटने में परेशानी के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेले थे। आरसीबी ने कोई बदलाव नहीं किया है। एमआई और आरसीबी जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में होंगी। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली एमआई ने अब तक चार मैचों से एक जीता है। मुंबई अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। एमआई का वानखेड़े में आरसीबी के खिलाफ दबदबा रहा है। आरसीबी ने पिछले 10 सालों से यहां कोई मैच नहीं जीता। वहीं, रजत पाटीदार की कप्तानी वाली बेंगलुरु टीम ने मौजूदा सीजन में तीन मुकाबलों से दो अपने नाम किए हैं। आरसीबी तालिका में तीसरे नंबर पर है।
RCB 8/1 (1 ओवर)*
7 Apr 2025, 07:34:29 PM IST
MI vs RCB Live Score: बोल्ट ने साल्ट को किया बोल्ड
MI vs RCB Live Score: आरसीबी ने खराब आगाज किया है। ट्रेंट बोल्ड ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर फिल साल्ट को बोल्ड कर दिया। साल्ट ने पहली गेंद पर चौका मारा लेकिन बोल्ट ने अगली पर लेग स्टंप उखाड़ दिया। साल्ट ने फ्लिक करने की कोशिश की थी।
7 Apr 2025, 07:29:19 PM IST
MI vs RCB Live Score: इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट लिस्ट
MI vs RCB Live Score: आरसीबी: रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा
7 Apr 2025, 07:15:11 PM IST
MI vs RCB Live Score: दोनों की प्लेइंग इलेवन
MI vs RCB Live Score: आरसीबी प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल
मुंबई की प्लेइंग इलेवन: विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर
7 Apr 2025, 07:03:20 PM IST
MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है।
7 Apr 2025, 06:35:20 PM IST
MI vs RCB Live Score: कुछ देर में होगा टॉस
MI vs RCB Live Score: मुंबई और बेंगलुरु का मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान हार्दिक पांड्या और रजत पाटीदार शाम सात बजे टॉस के लिए मैदान पर होंगे।
7 Apr 2025, 06:06:38 PM IST
MI vs RCB Live Score: वानखेड़े में दिखेगा धूम-धड़ाका?
MI vs RCB Live Score: वानखेड़े में आज बल्लेबाजों का धूम-धड़ाका देखने को मिल सकता है। मुंबई की लाल मिट्टी की पिचें बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती हैं। यहां की बाउंड्री छोटी हैं। हालांकि, अहम सवाल यह है कि क्या ओस कोई भूमिका निभाएगी। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिलने की संभावना है। वैसे, यह फायदा कितना महत्वपूर्ण होगा सोमवार की रात घास पर नमी के स्तर पर निर्भर करेगा।
7 Apr 2025, 05:33:10 PM IST
MI vs RCB Live Score: आरसीबी के लिए ये अच्छा संकेत
MI vs RCB Live Score: आरसीबी के पास बड़ा स्कोर बनाने के लिए कुशल बल्लेबाज हैं। फिल साल्ट और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाज उसे आक्रामकता प्रदान करते हैं जबकि कप्तान रजत पाटीदार भी बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं। ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने आखिरी ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की है जो टीम के लिए अच्छा संकेत है। आरसीबी के पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के रूप में मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण है लेकिन उसके स्पिनर अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
7 Apr 2025, 05:06:17 PM IST
MI vs RCB Live Score: बुमराह ने प्रैक्टिस में दिखाया दमखम
MI vs RCB Live Score: जसप्रीत बुमराह ने रविवार को मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन में पूरे दमखम के साथ गेंदबाजी की। बुमराह इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे। पीट की चोट से उबर कर वह लंबे समय के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उनके मैदान पर आते ही एमआई के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया। बुमराह ने बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के साथ वार्मअप किया और फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजों को परेशान किया।
7 Apr 2025, 04:33:54 PM IST
MI vs RCB Live Score: हेड-टू हेड रिकॉर्ड
MI vs RCB Live Score: एमआई और आरसीबी ने आपस में कुल 33 मैच खेले हैं। मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 19 बार आरसीबी को हराया है। वहीं, बेंगलुरु टीम ने एमआई के खिलाफ 14 मैचों में जीत हासिल की।
7 Apr 2025, 03:59:44 PM IST
MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
MI vs RCB Live Score: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेट्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।
7 Apr 2025, 03:59:44 PM IST
MI vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड
MI vs RCB Live Score: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, यश दयाल।