MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, KKR को 8 विकेट से रौंदा MI vs KKR Live Score IPL 2025 Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match At Wankhede Stadium Mumbai 31st March - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटMI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, KKR को 8 विकेट से रौंदा

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, KKR को 8 विकेट से रौंदा

MI vs KKR Highlights: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में 8 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत का स्वाद चखा।

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, KKR को 8 विकेट से रौंदा

मुंबई इंडियंस वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स

Lokesh Khera| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Mon, 31 Mar 2025 11:04 PM
हमें फॉलो करें

MI vs KKR Highlights: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से रौंदा। इसी के साथ एमआई ने सीजन की पहली जीत का भी स्वाद चखा। इससे पहले खेले दोनों मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई को जीत के लिए 117 रनों का टारगेट मिला था जिसे उन्होंने 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस रन चेज में अहम भूमिका रियान रिकल्टन (62*) ने अर्धशतक जड़ निभाई। इससे पहले एमआई के लिए गेंदबाजी में डेब्यूटंट अश्विनी कुमार चमके जिन्होंने 4 शिकार किए। वहीं दीपक चाहर को दो तो, बोल्ट, हार्दिक, विग्नेश और सेंटनर ने 1-1 विकेट चटकाए। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 26 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं 5 बल्लेबाज सिंगल डिजीट पर आउट हुए।

31 Mar 2025, 10:29:00 PM IST

MI vs KKR Live Score: सूर्यकुमार यादव ने छक्के से दिलाई मुंबई को जीत

MI vs KKR Live Score: 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने आंद्रे रसेल को शानदार छक्का जड़ जीत दिलाई। मुंबई ने इस मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। सूर्या 9 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं रियान रिकल्टन ने 62 रनों की धुआंधार पारी खेली।

31 Mar 2025, 10:21:12 PM IST

MI vs KKR Live Score: मुंबई पहुंचा 100 के पार

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस ने 12वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है, एमआई अब सीजन की पहली जीत से कुछ ही रन दूर है।

31 Mar 2025, 10:09:42 PM IST

MI vs KKR Live Score: रिकेल्टन ने जड़ा अर्धशतक

MI vs K KR Live Score: रिकेल्टन ने 33 गेंदों पर मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। 50 रन का आंकड़ा पार करने के लिए उन्होंने सुनील नरेन को शानदार छक्का लगाया।

31 Mar 2025, 10:05:38 PM IST

MI vs KKR Live Score: रिकेल्टन अर्धशतक के करीब

MI vs KKR Live Score: रिकेल्टन एक छोर को संभाले हुए हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। वह अपने अर्धशतक के भी करीब है। मुंबई को जीत के लिए 12 ओवर में 47 रनों की दरकार है।

31 Mar 2025, 09:53:13 PM IST

MI vs KKR Live Score: रोहित बने रसेल का शिकार

MI vs KKR Live Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए आंद्रे रसेल ने रोहित शर्मा को अपने जाल में फंसाया। हिटमैन ने इस बार भी फैंस को निराश किया और 13 रन बनाकर आउट हुए।

31 Mar 2025, 09:37:21 PM IST

MI vs KKR Live Score: रिकेल्टन ने जोनसन को धोया

MI vs KKR Live Score: तीसरा ओवर लेकर आए स्पेंसर जोनसन को रिकेल्टन ने खूब धोया। इस ओवर में उन्होंने 1 चौके और 1 छक्के समते 13 रन बटोरे। मुंबई की गाड़ी अब निकल चुकी है। रोहित भी अपना रंग दिखा रहे हैं।

31 Mar 2025, 09:31:43 PM IST

MI vs KKR Live Score: फ्री हिट पर रोहित ने खोले हाथ, जड़ा शानदार छक्का

MI vs KKR Live Score: दूसरे ओवर में हर्षित राणा नो बॉल डालने की गलती कर बैठे। फ्री हिट का फायदा उठाते हुए रोहित ने शानदार छक्का जड़ा। हर्षित ने रोहित के हाथ खोलने का काम किया है।

31 Mar 2025, 09:06:27 PM IST

MI vs KKR Live Score: 116 पर केकेआर ढेर

MI vs KKR Live Score: मिचेल सेंटनर ने रमनदीप सिंह के रूप में मुंबई को 10वीं और आखिरी विकेट दिलाई। केकेआर 116 रनों पर सिमट गया है। अश्विनी कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

31 Mar 2025, 08:57:47 PM IST

कोलकाता की आखिरी जोड़ी बचा रही लाज

कोलकाता की आखिरी जोड़ी टीम की किसी तरह लाज बचा रही है। रमनदीप सिंह ने कुछ अच्छे शॉट लगाए हैं।

31 Mar 2025, 08:53:05 PM IST

कोलकाता के 100 रन पूरे

कोलकाता नाइट राइडर्स के 100 रन पूरे हो चुके हैं लेकिन उसके 9 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। रमनदीप सिंह और स्पेंसर के तौर पर आखिरी जोड़ी मैदान में है। 15 ओवर में स्कोर 101-9

31 Mar 2025, 08:51:21 PM IST

99 के स्कोर पर कोलकाता का गिरा 9वां विकेट

कोलकाता को 15वें ओवर में 9वां झटका लगा है। ओवर की तीसरी गेंद पर विग्नेश पुथुर ने हर्षित राणा को किया आउट। पुथुर को मिली पहली सफलता।

31 Mar 2025, 08:47:31 PM IST

14 ओवर में कोलकाता के 94 रन

कोलकाता ने 14 ओवर में 94 रन बना लिए हैं। इस दौरान उसके 8 बल्लेबाज आउट हुए। रघुवंशी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। रघुवंशी 26 रन बनाकर आउट हुए।

31 Mar 2025, 08:40:18 PM IST

कोलकाता को 88 के स्कोर पर लगा 8वां झटका

कोलकाता का आठवां विकेट भी गिर चुका है। 13वें ओवर में 88 रन के कुल स्कोर पर टीम को 8वां झटका लगा। आंद्रे रसेल सिर्फ 5 रन बनाकर अश्विनी कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए। अश्विनी कुमार अबतक 4 विकेट झटक चुके हैं।

31 Mar 2025, 08:37:50 PM IST

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज छाए

कोलकाता के खिलाफ मुंबई के गेंदबाज दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अश्विनी कुमार ने अबतक 4 विकेट लिए हैं। दीपक चाहर को 2; हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट को मिल चुकी है 1-1 सफलता

31 Mar 2025, 08:31:42 PM IST

कोलकाता का 80 के स्कोर पर गिरा सातवां विकेट

कोलकाता के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं। 11 ओवर में ही 7 बल्लेबाज पवैलियन लौट चुके हैं। 11वें ओवर में अश्विनी कुमार ने पहले रिंकू सिंह और बाद में मनीष पांडे को किया आउट। अश्विनी कुमार अबतक झटक चुके हैं 3 विकेट। पांडे ने 14 गेंदों में 19 रन बनाए।

31 Mar 2025, 08:27:55 PM IST

कोलकाता का छठा विकेट गिरा, रिंकू सिंह भी आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स का 11वें ओवर में ही छठा विकेट गिरा। रिंकू सिंह बने अश्वनी कुमार के शिकार। नमन सिंह को थमा बैठे कैच। रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 17 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का जड़ा।

31 Mar 2025, 08:17:14 PM IST

9 ओवर की समाप्ति पर कोलकाता का स्कोर 65-5

कोलकाता ने 9 ओवर में 65 रन बना लिए हैं। उसके 5 विकेट गिर चुके हैं। मुंबई के गेंदबाज मैच में कोलकाता के बल्लेबाजों पर हावी दिख रहे हैं।

31 Mar 2025, 08:15:15 PM IST

रिंकू सिंह और मनीष पांडे क्रीज पर

कोलकाता नाइट राइडर्स के 5 विकेट गिरने के बाद अब सारा दारोमदार हार्ड हिटर रिंकू सिंह और मनीष पांडे के ऊपर है। पांडे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बैटिंग करने आए हैं।

31 Mar 2025, 08:12:16 PM IST

कोलकाता के 50 रन पूरे

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 50 रन पूरे हो चुके हैं लेकिन उसके 5 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। 8 ओवर में स्कोर 59 रन।

31 Mar 2025, 08:09:07 PM IST

7 ओवर में ही कोलकाता की आधी टीम पवैलियन

कोलकाता के बल्लेबाजों का बहुत ही लचर प्रदर्शन। 7 ओवर में ही आधी टीम लौटी पवैलियन। पारी के 7वें ओवर की आखिरी गेंद में हार्दिक पंड्या ने रघुवंशी को किया आउट। नमन धीर ने पकड़ा शानदार कैच। केकेआर का स्कोर 45-5 (7 ओवर)

31 Mar 2025, 08:02:07 PM IST

कोलकाता के बल्लेबाजों में तू चल मैं आया की होड़, चौथा विकेट गिरा

कोलकाता को छठे ओवर में ही चौथा झटका लग चुका है। वेंकटेश अय्यर भी लौटे पवैलियन। दीपक चाहर को मिली दूसरी सफलता। अय्यर सिर्फ 3 रन ही बना सके और 9 गेंदों का सामना किया।

31 Mar 2025, 07:49:38 PM IST

कोलकाता को तीसरा झटका, रहाणे भी लौटे पवैलियन

कोलकाता के विकेट की पतझड़। अब अजिंक्य रहाणे भी आउट। पारी के चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर अश्वनी कुमार की गेंद पर तिलक वर्मा ने पकड़ा शानदार कैच। रहाणे ने 7 गेंदों में 11 रन बनाए।

31 Mar 2025, 07:43:07 PM IST

मुंबई के गेंदबाजों की जबरदस्त शुरुआत

कोलकाता को 1 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। पारी की चौथी ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने सुनील नरेन को किया आउट। नरेन सिर्फ 2 गेंद खेल सके और खाता तक नहीं खोल पाए। इसके अगले ओवर में दीपक चाहर ने क्विंटन डिकॉक को दिखाया पवैलियन का रास्ता। डिकॉक सिर्फ 1 रन बना सके और चाहर की गेंद पर अश्वनी कुमार को कैच थमा बैठे।

31 Mar 2025, 07:38:42 PM IST

कोलकाता के धड़ाधड़ 2 विकेट गिरे

कोलकाता की बहुत ही खराब शुरुआत। 2 रन के स्कोर पर दो विकेट गिरे। नरेन के बाद क्विंटन डिकॉक भी आउट

31 Mar 2025, 07:32:01 PM IST

MI vs KKR Live Score: डि कॉक और नरेन मैदान पर

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी का आगाज हो गया है। क्विंटन डि कॉक और सुनील नरेन की सलामी जोड़ी मैदान पर है। ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर डाल रहे हैं।

31 Mar 2025, 07:21:06 PM IST

MI vs KKR Live Score: रोहित शर्मा का नाम प्लेइंग XI में नहीं

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में रोहित शर्मा का नाम नहीं है, क्योंकि वह बतौर इंपैक्ट प्लेयर इस मैच में खेलेंगे।

31 Mar 2025, 07:06:12 PM IST

MI vs KKR Live Score: मुंबई पहले करेगी बॉलिंग, प्लेइंग XI में हुए बदलाव

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

31 Mar 2025, 06:38:44 PM IST

MI vs KKR Live Score IPL 2025: केकेआर संभावित XI

MI vs KKR Live Score IPL 2025: क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी

31 Mar 2025, 05:40:15 PM IST

MI vs KKR Live Score IPL 2025: मुंबई इंडियंस संभावित XI

MI vs KKR Live Score IPL 2025: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर और सत्यनारायण राजू

31 Mar 2025, 05:15:00 PM IST

MI vs KKR Live Score IPL 2025: विल जैक्स की जगह कैसे बनाए मुंबई?

MI vs KKR Live Score IPL 2025: एमआई बैटिंग मजबूत करने के लिए आज के मुकाबले में विल जैक्स को मौका दे सकता है, इसके लिए उन्हें मुजीब को बाहर कर विग्नेश पुथुर को खिलाना होगा।

31 Mar 2025, 04:29:26 PM IST

MI vs KKR Live Score IPL 2025: एमआई वर्सेस केकेआर हेड टू हेड

MI vs KKR Live Score IPL 2025: केकेआर के खिलाफ हेड-टू-हेड मामले में एमआई 23-11 से आगे चल रही है, मगर पिछले 6 मुकाबलों में कोलकाता ने मुंबई को 5 बार धूल चटाई है। ऐसे में आज मुंबई इंडियंस को संभलकर कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करना होगा।

31 Mar 2025, 03:59:08 PM IST

MI vs KKR Live Score IPL 2025: एमआई वर्सेस केकेआर स्क्वॉड

MI vs KKR Live Score IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्टजे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, सुनील नरेन, रोवमैन पॉवेल, मयंक मारकंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया।

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, विल जैक, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपले, बेवन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत।

31 Mar 2025, 03:59:09 PM IST

MI vs KKR Live Score IPL 2025: एमआई वर्सेस केकेआर स्क्वॉड

MI vs KKR Live Score IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्टजे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, सुनील नरेन, रोवमैन पॉवेल, मयंक मारकंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया।

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, विल जैक, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपले, बेवन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज , आईपीएल 2025 , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |