UP Board 10th, 12th Result 2025 UP Board Result Kab Aayega , Sarkari Result , upmsp.edu.in : UPMSP की ओर से अभी तक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है। कहा जा रहा है इस वीक कभी भी यूपी बोर्ड के नतीजे जारी हो सकते हैं। स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए लाइव हिन्दुस्तान भी यूपी बोर्ड के नतीजों को दिखाएगा। स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड परिणाम 2025 घोषित होने पर आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in , upresults.nic.in व upmspresults.nic.in के साथ लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे चेक कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यूपी बोर्ड परिणाम 2025 livehindustan.com/career/results/up-board-result पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर आसानी से नतीजे चेक किए जा सकेंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से यूपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2025 जारी होने को लेकर कभी भी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले यूपीएमएसपी की ओर से अधिसूचना जारी कर रिजल्ट घोषित किए जाने की जानकारी साझा की जाएगी। 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं का यूपी बोर्ड रिजल्ट एक साथ जारी किया जायेगा। यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 24 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी।
यूपी बोर्ड रिजल्ट LIVE कवरेज
यूपी बोर्ड रिजल्ट किन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे
upmsp.edu.in
upmspresults.up.nic.in
upresults.nic.in
livehindustan.com/career/results/up-board-result
UP Board 10th Result 2025 Direct Link : यहां से चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट
UP Board 12th Result 2025 Direct Link : यहां से चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट
21 Apr 2025, 08:58:23 PM IST
UP Board Result 2025 live : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
UP Board Result 2025 live : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
21 Apr 2025, 08:47:28 PM IST
UP Board Result 2025 live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की मार्कशीट का हूलिया बदलेगा
UP Board Result 2025 live : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की मार्कशीट यानी अंक पत्र में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल परीक्षार्थियों को ऐसी मार्कशीट दी जाएगी आसानी से नहीं फटेगी। पानी में डालने पर यह गलेगी भी नहीं। इसकी एक और खास बात यह होगी कि चाहे जिस भी प्रिंटर से इसकी फोटोकॉपी की जाए फोटो प्रति पर फोटोकॉपी लिखा आ जाएगा।
21 Apr 2025, 08:33:33 PM IST
UP Board Result 2025 live : पिछले साल हाई स्कूल टॉपर को तीन विषयों में 100 में से 100 अंक मिले थे?
UP Board Result 2025 live : पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं क्लास में प्राची निगम ने टॉप किया था। प्राची को काफी अच्छे नंबर मिले थे। उन्हें 600 में से कुल 591 स्कोर किया था। यही नहीं मैथ्स, साइंस और आर्ट में उनके पूरे 100 में से 100 नंबर थे। जबकि हिंदी, इंग्लिश और सोशलसाइंस में 97 मार्क्स थे।
21 Apr 2025, 08:21:18 PM IST
UP Board Result 2025 live : रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में सारी कमियां दूर कर रहा यूपी बोर्ड
UP Board Result 2025 live : यूपी बोर्ड की ओर से छात्रों का रिजल्ट फाइनल किया जा रहा है। रिजल्ट तैयार होते ही बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट एवं समय की जानकारी साझा कर दी जाएगी।
21 Apr 2025, 08:11:09 PM IST
UP Board Result 2025 live : रिजल्ट चेक करने के लिए केवल रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी
UP Board Result 2025 live : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को सिर्फ यूपी बोर्ड रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
21 Apr 2025, 07:59:42 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2025 में कितने छात्र शामिल हुए हैं?
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में करीब 26.98 लाख छात्र शामिल हुए हैं।
21 Apr 2025, 07:49:52 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2025 में कितने छात्र शामिल हुए हैं?
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में करीब 27.40 लाख छात्र शामिल हुए हैं।
21 Apr 2025, 07:41:58 PM IST
UP Board Result 2025 Live: इस साल यूपी बोर्ड में कितने स्टूडेंट्स हैं?
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड के हाई स्कूल के एग्जाम 24 फरवरी 2025 से लेकर 12 मार्च 2025 तक हुए थे। इस साल 10वीं और 12वीं दोनों क्लासों को मिलाकर करीब 54,37,233 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 8,140 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
21 Apr 2025, 07:33:27 PM IST
UP Board Result 2025 Live: अच्छा आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम से जुड़ी सभी जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in — पर उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने जानकारी दी है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे बहुत जल्द जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नतीजे अच्छे आएंगे।
21 Apr 2025, 07:21:37 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन कब किया गया था?
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 24 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी।
21 Apr 2025, 07:10:47 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड पासिंग मार्क्स नियम क्या है?
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रति विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में इतने अंक नहीं ला पाता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। दो से अधिक विषयों में 33 फीसदी अंक न आने पर फेल माना जाएगा।
21 Apr 2025, 07:00:04 PM IST
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं का ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज कितना था?
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं का कुल पासिंग पर्सेंटेज 82.60% रहा था।
21 Apr 2025, 06:47:27 PM IST
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं का ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज कितना था?
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष यूपी बोर्ड दसवीं का कुल पासिंग पर्सेंटेज 89.55% रहा था।
21 Apr 2025, 06:38:36 PM IST
UP Board Result 2025 Live: पिछले साल 10वीं और 12वीं क्लास में कितने स्टूडेंट्स थे?
UP Board Result 2025 Live: पिछले साल 2024 में कक्षा 10वीं के लिए लगभग 29 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 27 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इसके अलावा 12वीं में 25 लाख से ज्यादा छात्र रजिस्टर्ड थे।
21 Apr 2025, 06:30:13 PM IST
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के टॉपर्स के नाम-
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के टॉपर्स के नाम-
1. प्राची निगम- 591 अंक
2. दीपिका सोनकर- 590 अंक
3. नव्या सिंह- 588 अंक
4. स्वाति सिंह- 588 अंक
5. दीपांशी सिंह- 588 अंक
21 Apr 2025, 06:18:34 PM IST
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट के टॉपर्स के नाम-
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट के टॉपर्स के नाम-
शुभम वर्मा- 97.80 प्रतिशत
सौरभ गंगवार- 97.20 प्रतिशत
अनामिका- 97.20 प्रतिशत
प्रियान्शु उपाध्याय- 97 प्रतिशत
खुशी- 97 प्रतिशत
सुप्रिया- 97 प्रतिशत
21 Apr 2025, 06:12:59 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट एक साथ होगा जारी
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ एक ही दिन जारी होंगे। पिछले साल भी बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी किए थे। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।
21 Apr 2025, 06:03:50 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले जानें न्यूनतम पासिंग मार्क्स
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
21 Apr 2025, 05:51:36 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट लगभग तैयार, डेट का ऐलान कभी भी संभव
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट कुछ दिनों में जारी हो जाएगा। मेरिट लिस्ट व स्कोर कार्ड को फाइनल टच देने का काम किया जा रहा है। रिजल्ट जल्द ही पूरा तैयार कर लिया जाएगा। इसके अगले सप्ताह आने के आसार हैं। पिछले वर्ष 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। 2024 में कक्षा दसवीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 89.55 प्रतिशत था। वहीं कक्षा 12वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.60 प्रतिशत था।
21 Apr 2025, 05:39:07 PM IST
UP Board Result 2025 Live: त्रुटि रहित यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी
UP Board Result 2025 Live: रिजल्ट को पूरी तरह दुरुस्त करने के बाद ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। results.upmsp.edu.in , upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट व मार्क्स चेक कर सकेंगे।
21 Apr 2025, 05:31:38 PM IST
UP Board Result 2025 Live: रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम भी होंगे घोषित
UP Board Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ 10वीं और 12वीं की टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।
21 Apr 2025, 05:25:19 PM IST
UP Board Result 2025 Live: परीक्षा के कितने दिनों बाद जारी कर दिया जाता है यूपी बोर्ड रिजल्ट, देखें ट्रेंड
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक हुई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित कर दिया गया था। परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर रहा। 2023 में परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थीं और परिणाम एग्जाम खत्म होने के 52 दिन बाद 25 अप्रैल को जारी कर दिया गया था।
21 Apr 2025, 05:18:48 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं मार्कशीट में होगा खास मोनोग्राम
UP Board Result 2025 Live: अब यूपी बोर्ड के अंकपत्र सह प्रमाणपत्र ए-4 साइज के होंगे जबकि इससे पहले साइज छोटा होता था। मार्कशीट में कुछ सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं। इसमें जो मोनोग्राम लगाया जाएगा वह धूप में ले जाने पर लाल रंग में दिखेगा और छांव में आने के बाद इसका रंग बदल जाएगा। अंक पत्र के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी।
21 Apr 2025, 05:13:04 PM IST
UP Board Result 2025 Live: सायबर ठग से बचें छात्र
UP Board Result 2025 Live: परिणाम की घोषणा से पहले यूपी बोर्ड ने छात्रों व अभिभावकों को आगाह करते हुए कहा है कि सायबर ठग 10वीं 12वीं परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स को अंक बढ़ाने व फेल से पास कराने का प्रलोभन देकर ठगने का प्रयास कर रहे हैं। बोर्ड ने विद्यार्थियों व पेरेंट्स को सावधान करते हुए कहा कि ऐसी फोन कॉल्स पर गौर न करें और लालच में न आएं। ऐसे फोन कॉल्स आने पर उसकी सूचना फौरन अपने जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक को दें।
21 Apr 2025, 05:07:34 PM IST
UP Board Result 2025 Live: रिजल्ट पूरी तरह तैयार होते ही आएगी तारीख
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड की ओर से छात्रों का रिजल्ट फाइनल किया जा रहा है। रिजल्ट तैयार होते ही बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट एवं समय की जानकारी साझा कर दी जाएगी।
21 Apr 2025, 05:02:47 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट निम्न वेबसाइट पर जारी होगा। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
upmsp.edu.in
upmspresults.up.nic.in
upresults.nic.in
www.livehindustan.com/career/results/up-board-result
21 Apr 2025, 04:55:53 PM IST
UP Board Result 2025 Live: क्या यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं अलग-अगल जारी किए जाएंगे?
UP Board Result 2025 Live: नहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से यूपी हाईस्कूल और इंटर बोर्ड रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे।
21 Apr 2025, 04:50:35 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट टाइम का ऐलान जल्द
UP Board Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी भी वक्त रिजल्ट की तारीख व समय का ऐलान कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।
21 Apr 2025, 04:39:38 PM IST
UP Board Result 2025 Live: अभी नहीं आई यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की आधिकारिक तिथि
UP Board Result 2025 Live: फिलहाल यूपी बोर्ड ने 10वीं 12वीं रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बोर्ड एक विज्ञप्ति जारी कर परिणाम की तिथि व समय की जानकारी देगा। पिछले साल यूपी बोर्ड ने 20 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए थे।
21 Apr 2025, 04:17:35 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार 54 लाख स्टूडेंट्स को
UP Board Result 2025 Live: इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल 54.38 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 10वीं में 27.40 लाख और 12वीं में 26.98 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच 8,140 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।
21 Apr 2025, 04:05:04 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद मार्कशीट में इन जानकारी को जरूर चेक करें-
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद मार्कशीट में इन जानकारी को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन
21 Apr 2025, 03:44:45 PM IST
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट में किसका प्रदर्शन बेहतर था?
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लकड़ियों का पास प्रतिशत 93% था तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 86% था।
21 Apr 2025, 03:33:42 PM IST
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में किसका प्रदर्शन बेहतर था?
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लकड़ियों का पास प्रतिशत 88.42% था तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 77.78% था।
21 Apr 2025, 02:59:41 PM IST
UP Board Result 2025 Live: ऐसे देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
UP Board Result 2025 Live: ऐसे देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
21 Apr 2025, 02:47:35 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट upmsp.edu.in व upmspresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेगा, जिसके बाद छात्र अपने अंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in , upresults.nic.in , upmsp.edu.in, upmspresults.nic.in , upmspresults.up.nic.in व livehindustan.com/career/results/up-board-result पर चेक कर सकेंगे।
21 Apr 2025, 02:30:09 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉपरों मिलेंगे लैपटॉप, टैबलेट व कैश प्राइज
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉपरों को राज्य सरकार की तरफ से कैश प्राइज व लैपटॉप भी मिलेंगे। यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 2025 के इनाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
21 Apr 2025, 02:17:26 PM IST
UP Board Result 2025 Live: स्कूल से ऑरिजनल मार्कशीट व सर्टिफिकेट लेना न भूलें
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों ई मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि ऑरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट कुछ समय बाद अपने अपने स्कूलों से ही मिलेगी। यूपी बोर्ड ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए मार्कशीट व सर्टिफिकेट में कई हाईटेक फीचर जोड़े हैं।
21 Apr 2025, 02:01:49 PM IST
UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट का SMS पाने के लिए इन स्टेप्स को फोलो करें-
- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।
- यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र ' यूपी बोर्ड 10 वीं 2025 का रिजल्ट ' के लिंक पर क्लिक करें। और यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र ' यूपी बोर्ड 12 वीं 2025 का रिजल्ट ' के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट रजिस्ट्रेशन का पेज खुलने पर स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, क्लास की डिटेल डालकर सब्मिट करें। इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का SMS भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे
यूपी बोर्ड रिजल्ट DIRECT LINK- अभी से यहां कराएं रजिस्ट्रेशन। नतीजे आने पर डालना होगा रोल नंबर।
21 Apr 2025, 01:44:52 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट बोर्ड सचिव भगवती सिंह की उपस्थिति में होगा जारी
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट बोर्ड सचिव भगवती सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। नतीजे जारी होते ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक बोर्ड की वेबसाइट्स upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा। इसके अलावा livehindustan.com/career/results/up-board-result पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
21 Apr 2025, 01:32:45 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट कब कब आया
UP Board Result 2025 Live: बीते वर्षों में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट कब कब आया
वर्ष 10वीं रिजल्ट डेट 12वीं रिजल्ट डेट
2024 24 अप्रैल, 2024 24 अप्रैल, 2024
2023 25 मई, 2023 25 मई, 2023
2022 29 अप्रैल, 2022 29 अप्रैल, 2022
2021 14 जुलाई, 2021 29 जुलाई, 2021
2020 4 जुलाई, 2020 27 जुलाई, 2020