Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSevere Heatwave Hits Uttar Pradesh Temperatures Soar to 44 3 C

प्रयागराज में पारा 44.3, कानपुर में 44 डिग्री पहुंचा

Lucknow News - पछुआ हवाओं के प्रभाव से उत्तर प्रदेश का मौसम गर्म होने लगा है। प्रयागराज और कानपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 से 25 अप्रैल तक गर्म हवाओं का...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 21 April 2025 10:40 PM
share Share
Follow Us on
प्रयागराज में पारा 44.3, कानपुर में 44 डिग्री पहुंचा

पछुआ के प्रभाव में आते ही पूरे प्रदेश का मौसम गर्म होना शुरू हो गया। सोमवार को प्रयाराज और कानपुर सबसे ज्यादा तपे। लखनऊ समेत प्रदेश के 21 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे ऊपर रहा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार अब गर्मी का प्रभाव बढ़ता जाएगा। फिलहाल इस सप्ताह कोई पश्चिमी विक्षोभ राहत देने नहीं आने वाला। उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक चला गया तो न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला कानपुर रहा जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी और रायबरेली के फुर्सतगंज में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इनके अलावा हमीरपुर में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 25 अप्रैल तक गर्म हवाएं चलने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही चेतावनी दी थी कि आने वाले समय में यूपी के दक्षिणी जिलों में हीट वेव की स्थित बन सकती है। मंगलवार-बुधवार तक गर्मी का असर आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, कन्नौज तक दिखने लगेगा। कई जिलों में आंधी बरिश की वजह से आसमान साफ है। इससे धूप सीधे पड़ेगी जो धरती की सतह को गर्म करेगी। ऐसे में जल्द ही प्रदेश के कई जिले प्रचंड गर्मी का सामना कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें