Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Board 12th Topper 2025 Jeevika Srivastava who secured rank 8 in up board inter result 2025

UP Board 12th Topper 2025: इंजीनियरिंग करके आईएएस बनना चाहती हैं जीविका, यूपी बोर्ड 12वीं हासिल की रैंक 8

UP Board 12th Topper 2025: ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा जीविका ने यूपी बोर्ड के बारहवीं के परिणाम में 95.40 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में आठवां और शहर में पहला स्थान प्राप्त किया।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 06:39 PM
share Share
Follow Us on
UP Board 12th Topper 2025: इंजीनियरिंग करके आईएएस बनना चाहती हैं जीविका, यूपी बोर्ड 12वीं हासिल की रैंक 8

UP Board 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा जीविका ने यूपी बोर्ड के बारहवीं के परिणाम में 95.40 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में आठवां और शहर में पहला स्थान प्राप्त किया।

लेनिन पार्क, गांधी नगर की रहने वाली टॉपर जीविका ने कहा कि स्कूल के समय को मिलाकर कुल 10-12 घंटे की पढ़ाई करती थी। इंजीनियरिंग करने के साथ आईएएस का सपना संजोए जीविका ने मेहनत और निरंतरता को ही सफलता की कुंजी बताई। उन्होंने कहा कि मुझे और परिवार के सभी को इस प्रदर्शन की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि मेरी सफलता का श्रेय अध्यापकों और माता-पिता के सहयोग और समर्पण को जाता है।

उन्होंने बताया कि पिता नीरज श्रीवास्तव जलकल विभाग में कार्यरत हैं, जबकि माता पूर्णिमा श्रीवास्तव गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दो महीने पहले से ही सोशल मीडिया का प्रयोग बंद कर दिया था। सोशल मीडिया का उपयोग सिर्फ पढ़ाई के बीच थोड़ी देर मनोरंजन करने के लिए ही करती थी। कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार को उन्होंने जघन्य अपराध कहा और सरकार से नागरिक सुरक्षा के इंतजाम करने का निवेदन किया।

ये भी पढ़ें:आईएएस बनना चाहते हैं आदर्श यादव, यूपी बोर्ड 12वीं में हासिल की रैंक 2
ये भी पढ़ें:कितने आए है यूपी बोर्ड इंटर टॉपर महक के मार्क्स, कितने कटे अंक, देखे मार्कशीट
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट में किसने किया बेहतर प्रदर्शन? जानिए 10 खास बातें

उन्होंने कहा कि धर्म देखकर हत्या करना बहुत बड़ा अपराध है। बारहवीं की परीक्षाफल में उन्होंने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसमें उन्हें रसायन विज्ञान में 99 अंक, गणित, भौतिक विज्ञान और हिंदी में 98-98 अंक और कम्प्यूटर में 84 अंक मिले। उन्होंने कहा कि उनकी रुचि हमेशा से कुछ नया सीखने और पढ़ने में रही है। वे हमेशा नई जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा कि बिना कोचिंग किए ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि किताबें ज्ञान के साथ एक देश एक चुनाव और वर्तमान राजनीति के बारे में कहा कि यह लोकतंत्र के लिए सही है। इससे संसाधनों और समय की बचत होगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें