Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Board 10th Result 2025 OUT at upmsp.edu.in topped know toppers list

UP Board 10th Toppers: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, यश प्रताप सिंह ने किया टॉप

UP Board 10th Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से आज 25 अप्रैल 2025 को यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं रिजल्ट जारी किया गया। यश प्रताप सिंह 97.83 प्रतिशत प्राप्त टॉप किया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 12:36 PM
share Share
Follow Us on
UP Board 10th Toppers: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, यश प्रताप सिंह ने किया टॉप

UP Board 10th Result 2025, upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से आज 25 अप्रैल 2025 को यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यश प्रताप सिंह 97.83 प्रतिशत प्राप्त टॉप किया है। अंशी और अभिषेक कुमार यादव ने 97.67 फीसदी हासिल कर द्वितीय स्थान हासिल किया है। रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता ने 97.50 फीसदी प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं।

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट-

1. यश प्रताप सिंह- 97.83 प्रतिशत (पहला स्थान)

2. अंशी- 97.67 प्रतिशत (दूसरा स्थान)

3. अभिषेक कुमार यादव- 97.67 प्रतिशत (दूसरा स्थान)

4. रितु गर्ग- 97.50 प्रतिशत (तृतीय स्थान)

5. अर्पित वर्मा - 97.50 प्रतिशत (तृतीय स्थान)

6. सिमरन गुप्ता- 97.50 प्रतिशत (तृतीय स्थान)

UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

अगला लेखऐप पर पढ़ें