Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Board 10th result 2025 declared at upmsp.edu.in here check with one click

UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, सिर्फ एक क्लिक में करें चेक

UP Board 10th result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से आज यूपी बोर्ड 10 वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट एक क्लिक में यहां करें चेक।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 01:07 PM
share Share
Follow Us on
UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, सिर्फ एक क्लिक में करें चेक

UP Board 10th result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से आज यूपी बोर्ड 10 वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट-

1. यश प्रताप सिंह- 97.83 प्रतिशत (पहला स्थान)

2. अंशी- 97.67 प्रतिशत (दूसरा स्थान)

3. अभिषेक कुमार यादव- 97.67 प्रतिशत (दूसरा स्थान)

4. रितु गर्ग- 97.50 प्रतिशत (तृतीय स्थान)

5. अर्पित वर्मा - 97.50 प्रतिशत (तृतीय स्थान)

6. सिमरन गुप्ता- 97.50 प्रतिशत (तृतीय स्थान)

इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल का पासिंग पर्सेंटेज 90.11 प्रतिशत रहा है। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 93.87 प्रतिशत रहा है और लड़कों का पास प्रतिशत 86.66 फीसदी रहा है। यूपी हाईस्कूल परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण लड़कियों की संख्या 1144138 है, वहीं उत्तीर्ण लड़कों की संख्या 1149984 है।

UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

अगला लेखऐप पर पढ़ें