UPMSP UP Board Result 2025 OUT , Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड मार्कशीट, देखें टॉपर लिस्ट up board 10th 12th result 2025 live: upmsp high school inter sarkari result upmsp edu in marksheet toppers upresults nic - career news
Hindi NewsकरियरUPMSP UP Board Result 2025 OUT , Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड मार्कशीट, देखें टॉपर लिस्ट

UPMSP UP Board Result 2025 OUT , Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड मार्कशीट, देखें टॉपर लिस्ट

UPMSP UP Board Result 2025 upmsp.edu.in , upresults.nic.in Live Updates: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। livehindustan.com पर भी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPMSP UP Board Result 2025 OUT , Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड मार्कशीट, देखें टॉपर लिस्ट

UP Board Result live updates

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Sat, 26 Apr 2025 11:14 AM
हमें फॉलो करें

UPMSP UP Board Result 2025 Live Updates, upmsp.edu.in , upresults.nic.in : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in व upresults.nic.in के साथ-साथ हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी रोल नंबर डालकर ( UP Board 10th Result , UP Board 12th Result ) चेक किया जा सकता है। यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11 फीसदी और यूपी बोर्ड इंटर में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के विद्यार्थी हैं। दूसरे स्थान पर अंशी तिवारी इटावा 97.67 प्रतिशत और अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी के रहने वाले 97.67 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं। मुरादाबाद के मृदुल गर्ग 97.50 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं। यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 25,98,560 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से कुल 21,08,774 छात्र पास हुए हैं। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा। इसमें से लड़कों की संख्या 13,87,263, पास हुए छात्रों की संख्या 10,62,616 और पास प्रतिशत 76.60 फीसदी रहा है। इसके अलावा लड़कियों की कुल संख्या 12,11,297 थी इसमें से 10,46,158 छात्राएं पास हुई हैं और पास प्रतिशत 86.37 फीसदी रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77 फीसदी अधिक रहा है।

लाइव हिन्दुस्तान पर चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डायरेक्ट लिंक

UP Board 10th Result 2025 Direct Link : यहां चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट

UP Board 12th Result 2025 Direct Link : यहां से चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट ( UP Board 10th Toppers List )

रैंक, विद्यार्थी का नाम अंक प्रतिशत विद्यालय का नाम

1-यश प्रताप सिंह 587/600 97.83 लेफ्टिनेंट स्मारक आरकेडीआईसी उमरी जालौन

2-अंशी 586/600 97.67 शिवाजी एसएनआईसी कटारा एस खान इटावा

2-अभिषेक कुमार यादव 586/600 97.67 सरस्वती विद्या मंदिर आईसी रामसनेही घाट बाराबंकी

3-रितु गर्ग 585/600 97.50 डॉ. डीपीएसवीएमआईसी बिलारी मुरादाबाद

3-अर्पित वर्मा 585/600 97.50 बाबूराम सावित्री देवी प्रथम शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर

3-सिमरन गुप्ता 585/600 97.50 लेफ्टिनेंट स्मारक आरकेडीआईसी उमरी जालौन

4-अंचल वर्मा 584/600 97.33 सरदार सिंह कॉन्वेंट आईसी महमूदाबाद सीतापुर

4-आकृति पटेल 584/600 97.33 मल्लावान पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज मल्लावां हरदोई

4-आस्था पटेल 584/600 97.33 पतिराजा महिपाल प्रथम सी घाटमपुर खुर्द,उन्नाव

4-अंशी कश्यप 584/600 97.33 सीएचएस सिंह आईसी जसवन्त नगर इटावा

4-असना फातिमा 584/600 97.33 श्री साई इंटर कॉलेज लखपेराबाग बाराबंकी

4-श्रेया सिंह 584/600 97.33 एसपीआईएनटी कॉलेज कोरांव प्रयागराज

5-श्रेया राज 583/600 97.17 मल्लावान पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज मल्लावां हरदोई

6-श्रेया चौहान 582/600 97.00 श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला अमरोहा

6-आयुषी यादव 582/600 97.00 सीता बाल वीएमआईसी महमूदाबाद सीतापुर

6-स्वर्णिम कुशवाहा 582/600 97.00 ओंकारेश्वर एसवीएनआईसी जवाहर नगर कानपुर नगर

6-शिवानी देवी 582/600 97.00 लेफ्टिनेंट स्मारक आरकेडीआईसी उमरी जालौन

6-गदीर फातिमा 582/600 97.00 महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी

6-सारिका पांडेय 582/600 97.00 महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी

6-अभय प्रताप सिंह 582/600 97.00 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी महोबा

7-गुंजन सिंह 581/600 96.83 सीता बाल वी माइक महमूदाबाद सीतापुर

7-श्रुति मिश्रा 581/600 96.83 सेठ रामगुलाम पटेल मेमोरियल आईसी महमूदाबाद सीतापुर

7-सिद्धि सिंह 581/600 96.83 सरदार सिंह कॉन्वेंट आईसी महमूदाबाद सीतापुर

7-शिवम यादव 581/600 96.83 बाबूराम सावित्री देवी प्रथम शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर

7-सिद्धार्थ दीक्षित 581/600 96.83 परितोष आईसी हसनपुर नौबस्ता कानपुर नगर

7-शुभी वर्मा 581/600 96.83 एसएसएमआईसी तहसील-फतेहपुर बाराबंकी

7-गंगा मौर्या 581/600 96.83 लूर्डेस कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज तुलसीसागर ग़ाज़ीपुर

8-दिव्या अवस्थी 580/600 96.67 सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज पनकी कानपुर नगर

8-आकांक्षा सिंह 580/600 96.67 आर्य भट्ट वीएम इंटर कॉलेज मंगलपुर कानपुर देहात

8-आरोही यादव 580/600 96.67 शिवाजी एसएनसी कटारा एस खान इटावा

8-मुस्कान 580/600 96.67 शिवाजी एसएनसी कटारा एस खान इटावा

8-चांदनी राठौर 580/600 96.67 विद्या वाहिनी यूएमवी ऐरवा कटरा औरैया

8-आदिति सिंह 580/600 96.67 चित बीएबीआईसी पूरनपुर अम्बेडकर नगर

8-ख्याति सिंह 580/600 96.67 विकास आईसी परमानंदपुर वाराणसी

8-दीपक यादव 580/600 96.67 एस.विवेकानंद उ.मा.वि.गोपीगंज भदोही

8-दीप शिखा 580/600 96.67 दल सिंगार आईसी रतनपुरवा मंसूरगंज महराजगंज

8-अनुपमा सिंह 580/600 96.67 श्रीमती कौशल्या देवी इंटरमीडिएट कॉलेज चौमुखा महाराज

8-प्रीति कुशवाहा 580/600 96.67 श्री अनंत इंटरमीडिएट कॉलेज सतरांव देवरिया

9-अनूप कुमार 579/600 96.50 माधव सर्वोदय आईसी अमौना अयोध्या

9-वर्तिका वर्मा 579/600 96.50 श्री साई इंटर कॉलेज लखपेराबाग बाराबंकी

9-अनीता यादव 579/600 96.50 एससीएसएआईसी सलेमपुर बगहां ग़ाज़ीपुर

9-अमन 579/600 96.50 तुलसी स्मारक सेवा इंटर कॉलेज नोनार तुलसी आश्रम चंदौली

9-साक्षी ओझा 579/600 96.50 एसपी इंटर कॉलेज सिकरों कोरांव प्रयागराज

9-श्रेयांश 579/600 96.50 जनक दुलारी आईसी हुसैनगंज फतेहपुर

10-प्रखर 578/600 96.33 एमएसजीएम इंटर कॉलेज कुसमरा मैनपुरी

10-काव्या 578/600 96.33 एमएसजीएम इंटर कॉलेज कुसमरा मैनपुरी

10-वैष्णवी सिंघल 578/600 96.33 एएस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ

10-इरम फातिमा 578/600 96.33 डॉ. डीपीएसवी एमआईसी बिलारी मुरादाबाद

10-प्रतीभा पटेल 578/600 96.33 श्री एस एन पब्लिक इंटर कॉलेज रुकनापुर माधौगंज हरदोई

10-रिया 578/600 96.33 लेफ्टिनेंट स्मारक आरकेडीआईसी उमरी जालौन

10-कशफ फातिम 578/600 96.33 कैनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज अयोध्या

10- कैलाश वर्मा 578/600 96.33 महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज

10-सगुफी मलिक 578/600 96.33 मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज जैदपुर बाराबंकी

10-अंचल कुमारी 578/600 96.33 मां शीतला शिवाजी देवी उमवि कालीपुर वीरमपुर भदोही

10-नीरज 578/600 96.33 जानकी देवी उमवि चिचिहरा सांगीपुर प्रतापगढ़

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट ( UP Board 12th Toppers List )

रैंक, विद्यार्थी का नाम अंक प्रतिशत विद्यालय का नाम

1-महक जायसवाल 486 /500 97.20 बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पुरा प्रयागराज

2-साक्षी 484 /500 96.80 श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला अमरोहा

2-आदर्श यादव 484 /500 96.80 सरस्वती वी मिक्जक कादीपुर सुल्तानपुर

2-शिवानी सिंह 484 /500 96.80 एसपी इंटर कॉलेजसिकारो कोरांव प्रयागराज

2-अनुष्का सिंह 484 /500 96.80 धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार कौशांबी

3-मोहिनी 482 /500 96.40 सीएचएस सिंह आईसी जसवन्त नगर इटावा

4-शिप्रा 481 /500 96.20 एसपी इंटर कॉलेज सिकारो कोरांव प्रयागराज

5-प्रगति 480 /500 96.00 एनआरएसडी एसवीएमआईसी गंजडुंडवारा कासगंज

5-तोबा खान 480 /500 96.00 सर्वोदय जनकल्याण प्रथम खेड़ा बरेली

5-अनिष्का तिवारी 480 /500 96.00 महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी

6-मयंक सिंह 479 /500 95.80 चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद

6-निशा 479 /500 95.80 भारत माता इंटर कॉलेज ददेहरा,अमरोहा

6-डिंपल र्मार्या 479 /500 95.80 सर्वोदय जनकल्याण प्रथम खेड़ा बरेली

6-स्नेहा मिश्रा 479 /500 95.80 ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज भरथना इटावा

7-दीपिका 478 /500 95.60 मां नारायणी इण्टर कॉलेज कचौरा रोड जसवन्तनगर इटावा

7-अभिषक 478 /500 95.60 रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज निचलौल महाराजगंज

7-दीपांशु कौशिक 478 /500 95.60 चित्रगुप्त प्रथम राठ हमीरपुर

8-मान्या 478 /500 95.40 श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला अमरोहा

8-जीविका श्रीवास्तव 478 /500 95.40 ओंकारेश्वर स्वनिकजवाहर नगर, कानपुर नगर

9-रिया सोमवंशी 476 /500 95.20 सर्वोदय जनकल्याण प्रथम खेड़ा बरेली

9-पल्लवी यादव 476 /500 95.20 सीएचएस सिंह आईसी जसवन्त नगर इटावा

9-अनुरुद्ध राजपूत 476 /500 95.20 सरस्वती विद्या मंदिर आईसी तिर्वा कन्नौज

9-शिवानी यादव 476 /500 95.20 बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पुरा प्रयागराज

10-चाहत 475 /500 95.00 एमएल अकादमी एसआर सेकेंडरी स्कूल अलियाबाद करनपुर डिलारी मुरादाबाद

10-मृदुल 475 /500 95.00 सीता बाल वीएमआईसी महमूदाबाद सीतापुर

10-युगरत्न 475 /500 95.00 सीता बाल वीएमआईसी महमूदाबाद सीतापुर

10-निशांत सचान 475 /500 95.00 परितोष आईसी हंसपुर नौबस्ता कानपुर नगर

10-मुस्कान 475 /500 95.00 सीएचएस सिंह आईसी जसवन्त नगर इटावा

10-शगुन यादव 475 /500 95.00 सीएचएस सिंह आईसी जसवन्त नगर इटावा

10-सक्षम तिवारी 475 /500 95.00 डॉ. एकेएसआईसी अकबरपुर आंबेडकर नगर

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने के साथ पहली बार मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी की गई है। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी है। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया गया है। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम ( UPMSP 10th Result , UPMSP 12th Result ) देने में यूपी बोर्ड एक बार फिर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से आगे निकल गया। सीआईएससीई की 12वीं की परीक्षा 14 फरवरी से और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई थी जबकि सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सबसे अंत में 24 फरवरी से 12 मार्च तक 13 कार्य दिवसों में कराई गई थी

26 Apr 2025, 11:14:21 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : हाईस्कूल में आगरा, इंटर में अमेठी अव्वल

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेशभर के 75 जिलों में से आगरा के सर्वाधिक छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है तो वहीं इंटर में अमेठी के परीक्षार्थी आगे हैं। वैसे तो हाईस्कूल में 90.11 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है लेकिन बोर्ड की ओर से जारी सभी 75 जिलों के परिणाम में आगरा के सर्वाधिक 94.99 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15 है लेकिन अमेठी के सर्वाधिक 92.65 फीसदी परीक्षार्थियों को सफलता मिली है।

पिछले साल हाईस्कूल में सर्वाधिक भदोही के छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी जबकि इंटर में सबसे अधिक अमरोहा के बच्चे पास थे। इस बार हाईस्कूल में भदोही पांचवें स्थान पर है तो इंटर में अमरोहा दूसरे स्थान पर है। 2023 में हाईस्कूल में सर्वाधिक कानपुर नगर के छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी जबकि इंटर में अमरोहा के बच्चे ही शीर्ष पर थे।

हाईस्कूल टॉप टेन जिले

जिला पास प्रतिशत

आगरा 94.99

बस्ती 94.67

मथुरा 94.60

कानपुर नगर 94.35

भदोही 94.13

मुरादाबाद 94.07

प्रयागराज 93.99

गोंडा 93.81

मेरठ 93.47

मऊ 93.30

इंटरमीडिएट में टॉप टेन जिले

जिला पास प्रतिशत

अमेठी 92.65

अमरोहा 90.55

वाराणसी 89.63

बस्ती 89.29

फतेहपुर 89.02

महाराजगंज 88.81

चित्रकूट 88.74

गाजियाबाद 88.28

हापुड़ 87.41

शामली 86.57

26 Apr 2025, 11:13:57 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : मेरिट में विज्ञान के होनहार छाए, ओवरऑल कृषि के विद्यार्थी आगे

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 की मेरिट में विज्ञान वर्ग के मेधावी छा गए। यूपी की टॉप टेन मेरिट में शामिल सभी 30 मेधावी विज्ञान वर्ग के छात्र हैं। हालांकि ओवरऑल परिणाम के मामले में कृषि के छात्रों ने बाजी मार ली है। कृषि भाग दो (इंटरमीडिएट) में पंजीकृत 12317 परीक्षार्थियों में से 12163 परीक्षा में शामिल हुए और 11565 (95.08 प्रतिशत) को सफलता मिली। दूसरे नंबर पर वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थी रहे। इंटर वाणिज्य में पंजीकृत 60196 विद्यार्थियों में से 58320 परीक्षा में शामिल हुए और 51136 (87.68 फीसदी) को सफलता मिली। पिछले साल भी इंटरमीडिएट कृषि भाग दो के 93.26 प्रतिशत अभ्यर्थियों को सफलता मिली थी। पिछले साल इंटर की टॉप टेन मेरिट में शामिल 408 मेधाावियों में से 406 विज्ञान वर्ग के थे।

वर्गवार परीक्षाफल:

मानविकी 76.88 %

विज्ञान 83.13 %

वाणिज्य 87.68 %

कृषि भाग एक (11वीं) 73.83 %

कृषि भाग दो (12वीं) 95.08 %

व्यावसायिक 81.67 %

26 Apr 2025, 11:13:00 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : चार दशक से बरकरार है बेटियों की बादशाहत

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में इस बार भी बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ दिया है। हर बार यही हेडिंग सुर्खियां बनती हैं कि बेटियां फिर बेटों से आगे। रोचक बात यह है कि एक-दो साल नहीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में पिछले चार दशक से बेटियों की बादशाहत बरकरार है। 1986 से उपलब्ध आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पाएंगे कि हर बार बेटियों की सफलता का प्रतिशत बेटों से बेहतर रहता है।

1986 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 62.26 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली थी। इनमें 73.21 फीसदी छात्राएं जबकि 59.09 प्रतिशत छात्र पास थे। 1986 की ही हाईस्कूल परीक्षा में 43.70 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे, जिनमें से 63.45 फीसदी छात्राएं और 39.53 प्रतिशत छात्र सफल थे। 1992 में जब कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री काल में हाईस्कूल परीक्षा में 14.70 प्रतिशत विद्यार्थी पास थे। इनमें 8.47 प्रतिशत लड़के जबकि चार गुना से अधिक 36.44 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं। 1992 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 30.38 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे, जिनमें से 22.79 प्रतिशत बेटे और 50.07 प्रतिशत बेटियां सफल थीं। इन चार दशकों में से कोई साल ऐसा नहीं रहा जब हाईस्कूल या इंटरमीडिएट में छात्रों का पास प्रतिशत छात्राओं से अधिक रहा हो।

26 Apr 2025, 10:38:05 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : किस क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट कैसा रहा

UPMSP UP Board Result 2025 Live : किस क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट कैसा रहा

UPMSP UP Board Result 2025 Live :

हाईस्कूल का क्षेत्रीय कार्यालयवार परिणाम (प्रतिशत में)

गोरखपुर 91.43

मेरठ 91.08

प्रयागराज 90.24

बरेली 88.92

वाराणसी 88.9

इंटर का क्षेत्रीय कार्यालयवार परिणाम (प्रतिशत में)

गोरखपुर 83.47

बरेली 82.87

प्रयागराज 81.47

मेरठ 80.44

वाराणसी 79.20

26 Apr 2025, 10:37:13 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : हाईस्कूल और इंटर में गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय सबसे आगे

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में गोरखपुर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में सबको पीछे छोड़ दिया है। पिछले पांच साल से मेरठ और बरेली क्षेत्रीय कार्यालय का दबदबा था। इस साल गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय से हाईस्कूल के सर्वाधिक 91.43 प्रतिशत, इंटरमीडिएट के 83.47 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हैं। गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर जिले आते हैं। पिछले साल हाईस्कूल में मेरठ के सर्वाधिक 91.56 प्रतिशत जबकि इंटर में बरेली के सबसे अधिक 84.60 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए थे। 2023, 2022 और 2020 की परीक्षा में भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में क्रमश: मेरठ और बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के ही सर्वाधिक छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी।

26 Apr 2025, 10:36:55 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : हाईस्कूल में 96.81, इंटर में 86.67 प्रतिशत बंदी पास

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जेल में निरुद्ध 97.80 प्रतिशत जबकि इंटर के 86.67 फीसदी बंदियों को सफलता मिली है। हाईस्कूल में प्रदेश की 23 जेलों के कुल 94 बंदी परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 91 (96.81 प्रतिशत) को सफलता मिली है। वहीं इंटर के लिए 24 जेल से 105 बंदी परीक्षा में शामिल हुए और 91 (86.67 प्रतिशत) को सफलता मिली है। हाईस्कूल परीक्षा में शामिल आगरा जेल के 17, मथुरा के छह, गाजियाबाद के 13, रामपुर के पांच, बरेली के नौ, वाराणसी, शाहजहांपुर व खीरी के तीन-तीन, कानपुर नगर, प्रतापगढ़, सीतापुर, अलीगढ़, मेरठ व हरदोई के दो-दो, लखनऊ के आठ, रायबरेली का एक, फर्रुखाबाद के चार, इटावा, एटा, बिजनौर, पीलीभीत व बहराइच के एक-एक बंदी पास हुए हैं।

इंटर में आगरा के 16, बरेली के 13, वाराणसी व गाजियाबाद के दस-दस, मेरठ, कानपुर नगर सात, लखनऊ व मथुरा के चार-चार, प्रयागराज, बिजनौर व अलीगढ़ के तीन-तीन, गोरखपुर, रामपुर, खीरी, उन्नाव व मुरादाबाद के दो-दो जबकि एटा, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, झांसी, प्रतापगढ़, अयोध्या व शाहजहांपुर का एक-एक बंदी पास हैं। पिछले साल 10वीं की परीक्षा में शामिल 91 बंदियों में से 89 (97.80 प्रतिशत) को सफलता मिली थी जबकि इंटर में शामिल 105 बंदियों में से 87 (82.86 प्रतिशत) पास हुए थे।

26 Apr 2025, 08:45:30 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : हाईस्कूल में वित्तविहीन, इंटर में राजकीय के छात्र चमके

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में राजकीय स्कूलों के सर्वाधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है तो वहीं हाईस्कूल में वित्तविहीन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चमक बिखेरी है। सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के परीक्षार्थियों का औसत प्रदर्शन रहा। पिछले सालों में भी अमूमन यही स्थिति देखने को मिली थी।

हाईस्कूल परीक्षा के लिए प्रदेश के 21480 वित्तविहीन या निजी स्कूलों के कुल 1654965 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और 1522744 (92.01 प्रतिशत) को सफलता मिली है। वहीं 2537 राजकीय हाईस्कूलों के 87.72 प्रतिशत और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 86.58 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 968 राजकीय विद्यालयों के 110327 परीक्षार्थी शामिल हुए और 92275 (83.64 प्रतिशत) को सफलता मिली। निजी स्कूलों के 81.19 प्रतिशत, जबकि एडेड कॉलेजों के 80.72 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली है। पिछले साल हाईस्कूल में निजी स्कूलों के 91.42 प्रतिशत विद्यार्थी पास थे, जबकि इंटर के 85.34 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी।

2023 में भी हाईस्कूल में निजी स्कूलों के सर्वाधिक 91.42 प्रतिशत जबकि इंटर में राजकीय स्कूलों के 85.34 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली थी। 2022 में भी यही स्थिति थी।

26 Apr 2025, 08:43:34 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : 2024 की तुलना में इंटरमीडिएट का परिणाम

UPMSP UP Board Result 2025 Live : 2024 की तुलना में इंटरमीडिएट का परिणाम

-परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.45 प्रतिशत की कमी हुई हैं।

-ससम्मान प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वालों के प्रतिशत में 3.1 की कमी है।

-प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वालों के प्रतिशत में 2.45 की वृद्धि हुई है।

26 Apr 2025, 08:43:19 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : 2024 की तुलना में हाईस्कूल का परिणाम

UPMSP UP Board Result 2025 Live : 2024 की तुलना में हाईस्कूल का परिणाम

-कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 2.29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

-बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.61 फीसदी की वृद्धि हुई है।

-बालिकाओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

26 Apr 2025, 08:42:41 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : 302508 ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा

UPMSP UP Board Result 2025 Live : 2025 की बोर्ड परीक्षा में पिछले पांच वर्षों में सबसे कम 3,02,508 (हाईस्कूल 1,75,224 और इंटर 1,27,284) विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी।

26 Apr 2025, 07:39:31 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में 81.15 प्रतिशत विद्यार्थी पास

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) में पंजीकृत 27,05,009 छात्र-छात्राओं में से 25,98,560 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 21,08,774 (10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं) सफल हैं। इंटर में सफल 81.15 प्रतिशत विद्यार्थियों में से 86.37 प्रतिशत बालिका और 76.60 फीसदी बालक हैं।

26 Apr 2025, 07:38:29 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड हाईस्कूल में पंजीकृत कुल 27,32,165 परीक्षार्थियों में से 25,45,815 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से कुल 22,94,122 (11,49,984 बालक और 11,44,138 बालिकाएं) पास हैं। हाईस्कूल में सफल 90.11 प्रतिशत परीक्षार्थियों में से 93.87 प्रतिशत बालिकाएं और 86.66 फीसदी बालक हैं।

26 Apr 2025, 07:35:46 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : बालकों की तुलना में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 7.21 और इंटर में 9.77 प्रतिशत अधिक बालिकाएं पास

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में स्व. श्रीमती आरके देवी इंटर कॉलेज उमरी जालौन के यश प्रताप सिंह ने 600 में से 587 (97.83 प्रतिशत) अंकों के साथ टॉप किया है तो वहीं इंटरमीडिएट में बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पूरा प्रयागराज की महक जायसवाल ने 500 में से 486 (97.20 फीसदी) अंकों के साथ पूरे प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी दोनों ही परीक्षाओं में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बालकों की तुलना में हाईस्कूल में 7.21 और इंटर में 9.77 प्रतिशत अधिक बालिकाएं पास हुईं हैं।

25 Apr 2025, 10:41:33 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : इस बार नए कलेवर में मिलेगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं अंकपत्र सह प्रमाणपत्र

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड ने इस बार अंकपत्र सह प्रमाणपत्र में कई अहम बदलाव किए हैं। सुरक्षा विशेषताएं भी बढ़ाई गई है। परीक्षार्थियों को मिलने वाले अंकपत्र सह प्रमाणपत्र की खासियत निम्न है-

ऐसे कागज पर छपाई जो न फटेगा और न ही गलेगा।

मार्कशीट में एक विशेष मोनोग्राम जो धूप में लाल रंग का दिखेगा और छांव में रंग बदलेगा।

मार्कशीट का आकार बढ़ाकर ए-फोर किया गया।

मार्कशीट में फ्लोरोसेंट लोगो और नंबरिंग जो केवल अल्ट्रावायलट लाइट में दिखेगा।

मार्कशीट की फोटोकॉपी करने पर प्रतिलिपि में हमेशा फोटोकॉपी लिखा आएगा।

मार्कशीट में अंकित प्रविष्टियों में किसी प्रकार का अवांछित बदलाव अथवा खुरच कर लिखना संभव नहीं।

अनुक्रमांक का अंकों के साथ शब्दों में भी अंकन।

छात्र और उसके माता-पिता का नाम हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में।

25 Apr 2025, 10:40:57 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : मई के दूसरे सप्ताह से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं अंकपत्र मिलने की संभावना

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को मई के दूसरे सप्ताह से अंकपत्र सह प्रमाणपत्र मिलने की संभावना है। परिणाम घोषित होने के साथ ही पांच दिन की छुट्टी हो गई है। एक मई से बोर्ड का कामकाम सामान्य होगा। अंकपत्र सह प्रमाणपत्र छपने में दस दिन का समय लग जाता है। उसके बाद फर्मों से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों और वहां से जिलों को भेजे जाएंगे। इस सबमे कम से कम दो से तीन सप्ताह का समय लग जाएगा। हालांकि डिजि लॉकर पर शुक्रवार को अंकपत्र सह प्रमाणपत्र अपलोड कर दिए गए हैं जिसे परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

25 Apr 2025, 10:40:21 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : किसी परीक्षार्थी का परिणाम अपूर्ण नहीं

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम की खासियत यह भी रही कि लगातार तीसरे साल किसी परीक्षार्थी का परिणाम अपूर्ण नहीं है। पूर्व के वर्षों में अपूर्ण परिणाम रहने के कारण परीक्षार्थी महीनों जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से लेकर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों तक चक्कर लगाते रहते थे। सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इस बार किसी का परिणाम अपूर्ण नहीं है।

25 Apr 2025, 10:39:52 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड में 30 अप्रैल तक रहेगी बंदी, गुरुवार से खुलेगी ग्रीवांस सेल

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 30 अप्रैल तक बोर्ड मुख्यालय समेत प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय बंद रहेंगे। दरअसल, शनिवार और रविवार को अवकाश है जबकि उसके बाद सोमवार से बुधवार तक तीन दिन छुट्टी रहेगी। एक मई से सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्रीवांस सेल कार्य करना शुरू कर देंगे। प्रार्थना पत्र देने वाले छात्रों की समस्याओं का समयसीमा के अंदर निराकरण होगा।

25 Apr 2025, 10:39:19 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : 20 मई तक करें यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर स्क्रूटनी के लिए आवेदन

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के अपने परिणाम से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के लिए 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नियमत: परिणाम घोषित होने के 25 दिन तक स्क्रूटनी के आवेदन लिए जाते हैं। लिखित एवं प्रयोगात्मक खंड के लिए 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर निर्धारित है। स्क्रूटनी से संबंधित आवश्यक निर्देश बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। उसके बाद स्क्रूटनी के ऑनलाइन फॉर्म के प्रिंटआउट के साथ चालान पत्र संलग्न कर रजिस्टर्ड डाक से बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को 20 मई तक भेजेंगे।

25 Apr 2025, 10:38:40 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : फेल होने वालों की संख्या में आई कमी

UPMSP UP Board Result 2025 Live : पिछले साल की तुलना में इस साल एक विषय में फेल होने वालों की संख्या में कमी आई है। 2024 में 3,22,963 (13.12 प्रतिशत) परीक्षार्थी जबकि 2023 में 3,37,111 (13.29 प्रतिशत) परीक्षार्थी एक विषय में फेल थे। 2022 में 2,79,102 (12.56 प्रतिशत) तो वहीं 2020 में 3,27,663 (14.19 प्रतिशत) छात्र एक विषय में फेल थे।

25 Apr 2025, 10:38:22 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं के 2.81 लाख परीक्षार्थी एक विषय में फेल

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के लिए पंजीकृत 27,32,165 परीक्षार्थियों में से 25,45,815 परीक्षा में शामिल हुए और 22,94,122 (90.11 प्रतिशत) पास हैं। इनमें से 2,81,473 (12.27 प्रतिशत) परीक्षार्थी एक विषय में फेल हो गए हैं। यूपी बोर्ड के नियम के अनुसार, हाईस्कूल के छह में से पांच विषय में पास होने पर छात्र को पास मान लिया जाता है। लिहाजा एक विषय में फेल छात्र भी पास हैं। हालांकि ये छात्र चाहें तो अपनी मार्कशीट सुधारने के लिए अंक सुधार या इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं।

वहीं, 291 परीक्षार्थी दो विषय में फेल हैं और कम से कम एक विषय में पास होने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा। 2,26,300 (9.86 फीसदी) छात्र-छात्राएं तीन या अधिक विषय में फेल हैं और बोर्ड ने इन्हें क्रेडिट सिस्टम के लिए अर्ह माना है। यानि ऐसे छात्र चाहें तो जिस विषय में पास हैं उनके अलावा अन्य विषयों में अगले तीन वर्षों तक परीक्षा दे सकते हैं। इस दौरान वे यदि कुल पांच विषयों में पास हो जाते हैं तो उन्हें हाईस्कूल पास की मार्कशीट दे दी जाएगी।

25 Apr 2025, 10:37:09 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : मेरठ रीजन में रैंक 1

UPMSP UP Board Result 2025 Live : मेरठ रीजन में रैंक

10वीं

नाम अंक % स्कूल रैंक

वैष्णवी सिंघल 578 96.33 एएस इं.कॉलेज मवाना,मेरठ 1 (यूपी रैंक 10)

कार्तिक शर्मा 577 96.17 एसवीएम इं.कॉलेज शामली 2

अर्पण 573 95.50 सरस्वती बालिका वि.मं.इं.कॉलेज शामली 5

बुशरा सैफी 572 95.33 सरस्वती बालिका वि.मं.इं.कॉलेज शामली 6

तन्वी नागर 570 95.00 यश मैमो विष्णुपुरा नोएडा 8

भक्ति गोयल 570 95.00 वीआईपी इंटर कॉलेज पिलखुआ हापुड़ 8

शैली 568 94.67 आइडियल चिल्ड्रन इं.कॉ.फलावदा मेरठ 10

12वीं

नाम अंक % स्कूल रैंक

-

शौर्य 464 92.80 वीआई इंटर कॉलेल पिलखुआ हापुड़ 3

पंकज 463 92.60 टीबीएसजी इंटर कॉलेज जादौल बुलंदशहर 4

शिवम 458 91.60 श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज बड़ौत बागपत 9

अतुल कुमार 457 91.40 इरीगेशन इंटर कॉलेज, नरौरा बुलंदशहर 10

25 Apr 2025, 10:36:14 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : मेरठ रीजन में 10वीं में छात्राएं, 12वीं में छात्र आगे

UPMSP UP Board Result 2025 Live : पहली बार जारी रीजन टॉप-10 में मेरठ-सहारनपुर मंडल के मेधावियों का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा है। रीजन टॉप-10वीं में 19 विद्यार्थी हैं जिसमें 12 छात्राएं एवं सात छात्र हैं। 12वीं में रीजन टॉप-10 में 17 विद्यार्थी हैं। इसमें आठ छात्राएं और नौ छात्र हैं। मेरठ-सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में से 10वीं में सात एवं 12वीं में चार मेधावियों ने रीजन टॉप-10 में जगह बनाई है। रीजन टॉप-10 में दसवीं में उक्त दोनों मंडल से पांच छात्राएं हैं। 12वीं में कोई भी छात्रा रीजन टॉप-10 में इन दोनों मंडल से नहीं है।

25 Apr 2025, 10:35:41 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : मेरठ-सहारनपुर मंडल से 10वीं में केवल मेरठ

UPMSP UP Board Result 2025 Live : बीते वर्षों की तुलना में 2025 में प्रदेश के टॉप-10 में मेरठ-सहारनपुर मंडल के मेधावियों का दबदबा कम रहा। बीते वर्षों में इन दोनों मंडलों से कई मेधावी प्रदेश स्तरीय टॉप-10 सूची में शामिल होते रहे हैं, लेकिन इस साल मेरठ से केवल वैष्णवी सिंघल ही यूपी टॉप-10 मेधावियों में शुमार हैं। इन दोनों मंडल से अन्य कोई भी जिला यूपी टॉप-10 में जगह नहीं बना पाया। इंटर में दोनों मंडल की यूपी टॉप-10 में उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाई।

25 Apr 2025, 10:34:52 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी में मेरठ की वैष्णवी टॉप-10 में, इंटर में हापुड़ के शौर्य रीजन टॉपर

UPMSP UP Board Result 2025 Live : शुक्रवार को जारी यूपी बोर्ड के 10-12वीं के परिणाम में मेरठ-सहारनपुर मंडल के विद्यार्थियों ने मेरठ परिक्षेत्र के 17 जिलों में शानदार प्रदर्शन किया है। दसवीं में मेरठ की वैष्णवी सिंघल प्रदेश के टॉप-10 मेधावियों में जगह बनाने में सफल रही हैं। इंटर में मेरठ से कोई छात्र प्रदेश के टॉप-10 में नहीं है। इंटर में हापुड़ के शौर्य रीजन टॉपर बने हैं। मेरठ में 10वीं में टॉपर का खिताब वैष्णवी सिंघल और 12वीं में कार्तिकेय दीक्षित को मिला है। वैष्णवी ने 96.33 एवं कार्तिकेय ने 92.20 फीसदी अंक पाए हैं। छात्रों की इस उपलब्धि पर घर से लेकर कॉलेज तक परिजन, शिक्षक एवं साथी जश्न में डूब गए।

25 Apr 2025, 10:34:05 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : योगी का ऐलान, यूपी बोर्ड टॉपर्स का होगा राज्यस्तरीय सम्मान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेधा, मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि छात्रों का परिश्रम जीवन की हर परीक्षा में उन्हें प्रतिष्ठा दिलाएगा और सफलता उनकी स्थायी साथी बनेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने विशेष रूप से मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इन छात्रों ने अपने अथक परिश्रम और दृढ़ निश्चय से यह उपलब्धि हासिल की है, जो उनके माता-पिता और गुरुजनों को गर्व से भरने वाली है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने उन छात्रों को भी संबल दिया जो परीक्षा में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘विफलता निराशा का आधार नहीं है, बल्कि आत्म-मूल्यांकन का अवसर देती है। निराश न हों, सफलता आपकी राह देख रही है।’

योगी सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश व जनपद स्तर पर टॉप करने वाले सभी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं छात्रों को प्रोत्साहित करेंगे।

25 Apr 2025, 10:30:58 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : हाईस्कूल टॉपर यश प्रताप ने 14 घंटे रोज की पढ़ाई, बनना चाहते हैं आईएएस

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक पाकर टॉप करने वाले यश प्रताप सिंह की यशगाथा पूरे प्रदेश में गूंज रही है। रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज ऊमरी के छात्र यश अपनी इस सफलता का श्रेय स्कूल के सभी शिक्षकों को देते हैं। यश बताते हैं कि वह रोजाना 13 से 14 घंटे की पढ़ाई करते थे। परीक्षा के दौरान पढ़ाई का समय बढ़ाकर 18 से 20 घंटे कर दिया था।

25 Apr 2025, 10:29:18 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल- गुलाब देवी

UPMSP UP Board Result 2025 Live : माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने इस वर्ष के उत्साहवर्धक बोर्ड परिणाम को विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल बताया। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता योगी सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के हमारे संकल्प को दर्शाता है।

25 Apr 2025, 10:28:48 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहतीं हैं यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर महक

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की टॉपर 18 वर्षीय महक जायसवाल अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह सिर्फ डॉक्टर नहीं, बल्कि हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहती हैं। महक की बड़ी बहन वर्ष 2018 में इंटर की परीक्षा में जिले में चौथे पायदान पर रही थीं। अब वह महक के लिए एक रोल मॉडल हैं।

बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पूरा की छात्रा महक ने 97.20 फीसदी अंक प्राप्त किया है। सर्वाधिक भौतिक और जीव विज्ञान में 99-99 अंक प्राप्त किया है। रसायन में 98, हिन्दी व अंग्रेजी में 95-95 अंक हासिल किया है। वह प्रदेश और जिले की टॉपर हैं। महक की बड़ी बहन आयुषी इसी कॉलेज से 2018 में इंटर की परीक्षा में जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया था। महक तीन बहनों और एक भाई में तीसरे स्थान पर हैं। महक मूलत: कनेहटी बाबूगंज की रहने वाली हैं। पिता शिव प्रसाद जायसवाल कौशाम्बी में दुकान चलाते हैं। मां कुसुम जायसवाल गृहिणी हैं। बड़ा भाई आयुष पिता के काम में हाथ बंटाता है। इसी कॉलेज में छोटी बहन शगुन दसवीं की छात्रा है। दोनों बहनें साथ में घर से सात किलोमीटर दूर स्कूल साइकिल से पढ़ने जाती थीं। महक ने नीट की तैयारी ऑनलाइन शुरू कर दी है।

25 Apr 2025, 10:27:26 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : कठिन परिश्रम व अनुशासन से पाई सफलता- केशव प्रसाद मौर्य

UPMSP UP Board Result 2025 Live : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं में सफलता पाने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने 12वीं में प्रयागराज की छात्रा महक जायसवाल तथा 10वीं में जालौन के छात्र यश प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश में अव्वल आने व मेरिट सूची में उच्च स्थान पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा है कि यह उनके विशेष प्रयासों, गुरुजनों के प्रेरक मार्गदर्शन व अभिभावकों के अपने नौनिहालों के प्रति चेतना का प्रतिफल है। विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन से जो सफलता प्राप्त की है, वह उनके परिवार व शिक्षकों के लिए भी सम्मान व गौरव की बात है। किन्हीं कारणों से असफल विद्यार्थियों को सन्देश देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह कतई निराश न हों, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, फिर प्रयास करें, सफलता उनके कदम चूमेंगी।

25 Apr 2025, 10:26:54 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं- आशीष पटेल

UPMSP UP Board Result 2025 Live : प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस वर्ष के उत्साहजनक परिणामों को छात्रों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अमूल्य सहयोग का प्रतीक बताया। श्री पटेल ने संदेश में कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के प्रोत्साहन का सुखद परिणाम है। मैं सभी सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ। मुझे विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

25 Apr 2025, 10:26:19 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : तीसरा स्थान पाने वालीं जालौन की सिमरन आईआईटी से करना चाहती हैं बीटेक

UPMSP UP Board Result 2025 Live : हाईस्कूल में 97.50 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश की सूची में तीसरे स्थान पर आने वालीं सिमरन गुप्ता अपनी इस सफलता का श्रेय पिता पवन गुप्ता और माता रागनी गुप्ता के साथ ही शिक्षकों को देती हैं। सिमरन ने रोजाना 11 से 12 घंटे की पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। वह आईआईटी से बीटेक करना चाहती हैं। रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज ऊमरी में पढ़ने वालीं सिमरन ने कहा कि उनकी पढ़ाई में परिवार के लोगों ने भरपूर सहयोग दिया। ऊमरी की रहने वाली सिमरन के पिता गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। इसी से पूरे परिवार का खर्च चलता है।

राजनीति में रुचि नहीं, पहलगाम हमले पर गुस्सा

सिमरन कहती हैं कि राजनीति में उनकी कोई रुचि नहीं है। पहलगाम हमले पर उन्होंने खासा गुस्सा जाहिर किया और कहा कि जिस तरह से बेगुनाह लोगों को मारा गया है, उसी तरह आंतकियों को भी मारा जाए।

25 Apr 2025, 10:25:46 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : सोशल मीडिया से दूर रह कर अंशी बनीं सेकेंड टॉपर, डॉक्टर बनने की तैयारी

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 97.67 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वालीं अंशी श्रीवास्तव ने उन लोगों के सामने नजीर पेश की है, जो अभावों की दुहाई देते हैं। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंशी ने बगैर कोचिंग के यह सफलता हासिल की है। इसके लिए उन्होंने रोजाना 12 घंटे पढ़ाई की। इसके अलावा सोशल मीडिया और टीवी से दूरी बनाए रखी। अंशी सीख भी देती हैं कि पढ़ने-लिखने वाले बच्चों को टीवी और सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए।

कटरा शमशेर खां स्थित शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा अंशी ने 600 में से 586 अंक हासिल किए हैं। अंशी अपनी इस सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, शिक्षकों व माता-पिता के मार्गदर्शन को देती हैं। मुहल्ला कटरा बलसिंह निवासी अंशी के पिता राहुल श्रीवास्तव कोल्डड्रिंक की दुकान चलाते हैं। मां कामिनी गृहिणी हैं। अंशी की दो छोटी बहनें ट्विंकल और आरुषि हैं।

डॉक्टर बनना चाहती हैं अंशी

प्रदेश की सेकंड टॉपर और जिले की टॉपर अंशी श्रीवास्तव आगे की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती हैं। उनका मानना है कि समाजसेवा के लिए इससे बेहतर मौका कोई और नहीं। उधर, पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अंशी कहती हैं कि ऐसी हरकत करने वालों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। इसके अलावा सरकार पाकिस्तानी आतंकवाद पर लगाम कसे।

25 Apr 2025, 10:25:00 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : 12वीं की थर्ड टॉपर इटावा की मोहिनी बनना चाहती हैं आईएएस

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में किसान की बेटी मोहिनी पाल ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्हें 96.40 प्रतिशत अंक मिले हैं। मोहिनी का मानना है कि स्कूल के अलावा पांच से छह घंटे की नियमित पढ़ाई से सफलता हासिल की जा सकती है। चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर की छात्रा मोहिनी ने कभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया। वह केंद्रीय विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई करने के साथ ही यूपीएससी की तैयारी भी करेंगी। उनका सपना आईएएस बनने का है। जगसौरा गांव निवासी मोहिनी के पिता धर्मेंद्र सिंह पाल किसान हैं और मां मीना देवी गृहिणी। सबसे बड़ी बहन निशा पाल मेदांता हास्पिटल में स्टाफ नर्स हैं। बीच वाली बहन बीफार्मा की पढ़ाई कर रही है। मोहिनी के मुताबिक बड़ी बहनों ने हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

25 Apr 2025, 04:48:57 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : राजनीति पसंद नहीं, इंजीनियर बनना चाहते हैं अभिषेक

UPMSP UP Board Result 2025 Live : बाराबंकी के खेत, खलिहान, बाग में पले बढ़े किसान व शिक्षक पुत्र अभिषेक कुमार यादव ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया था। पूरे गांव में जश्न सा माहौल था। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शिक्षकों ने अपने होनहार छात्र अभिषेक को फूल मालाओं से लादकर उसका स्वागत किया। प्रदेश मे दूसरा स्थान हासिल करने वाले अभिषेक यादव अपने गांव से 5 किलोमीटर दूर साइकिल से रामसनेहीघाट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने आते थे। कक्षा चार से ही उक्त विद्यालय में पढ़ने वाले अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि उनके पिता संतोष यादव किसान हैं और साथ ही एक निजी विद्यालय के शिक्षक हैं। अभिषेक ने कहा कि परिणाम आने पर विश्वास ही नहीं हुआ कि वह प्रदेश में दूसरे स्थान पर आए हैं। उन्होंने कहा कि तैयारी तो खूब की थी। रोजना छह-सात घंटे विद्यालय के अतिरिक्त घर में ही पढ़ता था। परीक्षा भी बेहतर हुई थी। नम्बर अच्छे आने की संभावना थी, मगर प्रदेश में दूसरा स्थान आने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह इस सफलता का श्रेय अपने पिता-माता के साथ सरस्वती विद्या मंदिर के गुरुजनों के साथ अपने सहपाठी को भी देता हूं। उन्होंने कहा कि आगे वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए परीक्षाएं भी दे रहे हैं। पसंदीदा नेता के विषय पर पूछने पर उन्होंने कहा कि राजनीति उन्हें पसंद ही नहीं है।

25 Apr 2025, 04:47:56 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : हाईस्कूल की सेकेंड टॉ़पर अंशी

UPMSP UP Board Result 2025 Live : राजनीति में दिलचस्पी नहीं, बनना है आईएएस- अंशी

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली शिवाजी इंटर कालेज की छात्रा अंशी कहती हैं कि उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। अंशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। अंशी ने कहा कि वह हर रोज 12 घंटे पढ़ाई करती थीं। पढ़ाई करने वाले बच्चों को सोशल मीडिया और टीवी से दूरी बनाकर रखने से सफलता मिल सकती है। वह न तो कोई मूवी देखती हैं और न ही सीरियल। अंशी के पिता राहुल श्रीवास्तव प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां गृहणी हैं। माता- पिता हमेशा से ही पढ़ने को प्रेरित करते हैं, इसी का परिणाम है कि उसने ये मुकाम हासिल किया है। अंशी ने बताया कि वह क्लास की छह छात्राएं मिलकर पढ़ाई करती थीं और सभी के नंबर अच्छे आएं हैं।

25 Apr 2025, 04:47:12 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : पांच घंटे की मन से पढ़ाई काफी है- मोहिनी

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान लाने वाली चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर की छात्रा मोहिनी कहती हैं कि घर में पढ़ाई का अच्छा माहौल न होने के बाद भी पूरी लगन से पढ़ाई कर उन्होंने यह सफलता हासिल की है। वह बतातीं हैं कि अगर स्कूल के अलावा पांच से छह घंटे भी मन लगाकर पढ़ाई कर ली जाए तो सफलता जरूर मिलेगी। किसान धर्मेंद्र पाल की बेटी मोहनी ने बताया कि वह इंटरमीडिएट के बाद किसी अच्छे विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई करेंगी और यूपीएससी की तैयारी करेंगी। बड़ी बहन मेदांता हास्पिटल में स्टाफ नर्स हैं, दूसरी बड़ी बहन बी फार्मा की पढ़ाई कर रही हैं। मोहिनी ने कहा कि उनकी बहनों ने हमेशा ही उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

25 Apr 2025, 04:46:47 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : जालौन की सिमरन गुप्ता को हाईस्कूल में तृतीय स्थान

UPMSP UP Board Result 2025 Live : हाईस्कूल में प्रदेशभर में तीसरे स्थान पर रहीं सिमरन गुप्ता कहती हैं कि इस कामयाबी के लिए हर दिन 11 से 12 घंटे तक पढ़ाई की है और वह आईआईटी में सेलेक्ट होना चाहती हैं। बीते दिनों पहलगाम में हुए हमले पर वह कहतीं हैं कि यह बहुत ही कायराना हरकत है, उन्होंने जिस तरह मारा उसी तरह उन्हें भी मारा जाए। सिमरन ने अपनी सफलता का श्रेय पिता पवन गुप्ता और माता रागिनी गुप्ता को दिया। प्रधानाचार्य व ट्यूशन टीचर का भी शुक्रिया अदा किया है। सिमरन ने कहा कि उनकी पढ़ाई में परिवार के लोगों ने पूरा सहयोग किया। फिलहाल वह किसी भी खेल में कोई रुचि नहीं रखती हैं और न ही राजनीति में। सिमरन के पिता गांव में ही जनरल स्टोर की दुकान किए हुए हैं जिससे पूरे घर का खर्च चलता है और उसकी पढ़ाई और ट्यूशन भी इसी से होता है।

25 Apr 2025, 04:45:59 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : इंटरमीडिएट में सुलतानपुर के आदर्श यादव सेकंड टॉपर

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड इंटर मीडिएट का शुक्रवार को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें सुलतानपुर के कादीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड के छात्र आदर्श यादव ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मोतिगरपुर के रहने वाले आदर्श ने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए। इससे पहले वह हाईस्कूल की परीक्षा में भी प्रदेश में टॉप टेन रैंक में रह चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। आदर्श यादव मोतिगरपुर थाना अंतर्गत महमूदपुर जंगल के मूल निवासी हैं। पिता विनदेश्वरी यादव मुंबई में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। वो दो भाई और दो बहन है। बहन शालू यादव भी टीचर है, जबकि बड़ा भाई विश्वास यादव एमए कर रहा है।

25 Apr 2025, 04:45:10 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : रोज 14 घंटे की पढ़ाई टॉप पर लाई- यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर यश

विषय समझने में गुरुओं की मदद और निरंतरता में रोज 14 घंटे की पढ़ाई से मुझे यह सफलता मिली है। नियमित अभ्यास का कोई शॉर्टकट नहीं होता । गुरुओं का बेहतरीन मार्गदर्शन न मिले तो परीक्षा में ऐसा प्रदर्शन असंभव है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में टॉप करने वाले यशप्रताप सिंह ने आपके अखबार ‘हिन्दुस्तान’ से यह कहा।

जनपद जालौन के रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज ऊमरी के छात्र यश प्रताप सिंह ने कहा कि स्कूल के सभी शिक्षकों की भूमिका मेरी इस सफलता में है। जब भी मैं किसी विषय की पढ़ाई में कठिनाई में पड़ा, मेरी हर समस्या का उन्होंने समाधान किया। सरल ढंग से कठिन विषय समझाए। उन्हीं के निर्देशन में मैंने निरंतरता में रोज 14 घंटे पढ़ाई की दिनचर्या तय की। परीक्षा के दिनों में 18 घंटे तक पढ़ाई की और 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसका श्रेय पूरी तरह से मेरे शिक्षकों का है।

पिता प्रधानाचार्य, मां गृहिणी

यश प्रताप सिंह का परिवार ऊमरी नगर के गूंज मोहल्ला का निवासी है। उनके पिता विनय कुमार सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज ऊमरी के प्रिंसिपल है। मां सुमन देवी गृहिणी हैं। मौजूदा समय में टॉपर यश प्रताप अपने बड़े भाई वैभव प्रताप सिंह के साथ कासगंज में हैं। वैभव कासगंज में सरकारी स्कूल में अध्यापक है।

25 Apr 2025, 04:44:12 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में 4 स्टूडेंट्स को छठी रैंक

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में 4 स्टूडेंट्स को छठी रैंक

- मयंक सिंह - मुरादाबाद 95.80%

- निशा - अमरोहा 95.80%

- डिम्पल मौर्या - बरेली 95.80%

- स्नेहा मिश्रा - इटावा 95.80%

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , राजस्थान बोर्ड रिजल्ट, HBSE 10th Result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|