UP BEd JEE 2023 Admit Card : यूपी बीएड आवेदन की अंतिम तिथि करीब, जानें कब आएंगे एडमिट कार्ड
UP BEd JEE 2023 Admit Card : उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में बीएड सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए 24 अप्रैल को प्रस्तावित एंट्रेंस टेस्ट में आवेदन को सिर्फ छह दिन बाकी हैं। पांच अप्रैल तक बिना विलम

UP BEd JEE 2023 Admit Card : उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में बीएड सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए 24 अप्रैल को प्रस्तावित एंट्रेंस टेस्ट में आवेदन को सिर्फ छह दिन बाकी हैं। पांच अप्रैल तक बिना विलम्ब शुल्क बुंदेलखंड विवि झांसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। छह से दस अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन हो सकेंगे। प्रवेश पत्र 13 अप्रैल को जारी होने की उम्मीद है। इस साल स्नातक या स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थी भी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि काउंसिलिंग में इन छात्रों को मार्कशीट जमा करनी होगी। चौ.चरण सिंह विवि में आगामी सत्र में 40 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होने हैं।
क्या है योग्यता
विज्ञान/समाजिक-विज्ञान/मानविकी वर्ग में सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन। बीई या बीटेक में गणित एवं विज्ञान में विशेषज्ञता वाले छात्रों के लिए न्यूनतम 55 फीसदी अंको के साथ अथवा उपरोक्त के समतुल्य कोई अन्य अर्हता वाले अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए योग्य हैं।
सफल छात्रों को प्रदेश के इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिलेगा, देखें लिस्ट
- रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ
- डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या
- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ
- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी
- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी
- संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी
- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर
- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर
- छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर
- प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज
- जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया
- सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
- ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ
- गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा
- राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़
- मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर
- महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।