Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़HTET 2020: Haryana Teachers Eligibility Test results released on bseh org in

HTET 2020: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, पुरुषों ने मारी बाजी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने गुरुवार को दो और तीन जनवरी को हुए  हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2020 लेवल-1, 2 व 3 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया हैं।  परिणाम  बोर्ड की...

Anuradha Pandey कार्यालय संवाददाता, गुरुग्रामFri, 22 Jan 2021 01:58 AM
share Share

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने गुरुवार को दो और तीन जनवरी को हुए  हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2020 लेवल-1, 2 व 3 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया हैं।  परिणाम  बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। इस परीक्षा में लेवल-1 (पीआरटी) के कुल 7.04 प्रतिशत, लेवल-2 (टीजीटी) के कुल 5.15 प्रतिशत एवं लेवल-3 (पीजीटी) की कुल 4.07 प्रतिशत अभ्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।  

बोर्ड अध्यक्ष  डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि  परीक्षा में 2,37,806 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 70,112 पुरूष, 1,67,694 महिलाएं शामिल थी।  लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में कुल 66,883 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 20,553 पुरूषों में से 1,863 एवं 46,330 महिलाओं में से 2,843 उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि पुरूष अभ्यार्थियों का पास प्रतिशत 9.06 एवं महिलाओं अभ्यार्थियों का 6.14 प्रतिशत रहा।

लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में कुल 95,820 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 26,413 पुरूषों में से 1,612 एवं 69,407 महिलाओं में से 3,322 उत्तीर्ण हुई।  पुरूष अभ्यार्थियों का पास प्रतिशत 6.10 एवं महिलाओं अभ्यार्थियों का 4.79 प्रतिशत रहा।  लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा में कुल 75,103 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 23,146 पुरूषों में से 1,274 एवं 51,957 महिलाओं में से 1,782 उत्तीर्ण हुई। अभ्यार्थियों का पास प्रतिशत 5.50 एवं महिलाओं अभ्यार्थियों का 3.43 प्रतिशत रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें