Hindi NewsकरियरMPBSE MP Board Result 2025 Live: खत्म होने वाला है एमपी बोर्ड 10th , 12th रिजल्ट का इंतजार, यहां मिलेगी मार्कशीट

MPBSE MP Board Result 2025 Live: खत्म होने वाला है एमपी बोर्ड 10th , 12th रिजल्ट का इंतजार, यहां मिलेगी मार्कशीट

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 Live Updates: एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा।

MPBSE MP Board Result 2025 Live: खत्म होने वाला है एमपी बोर्ड 10th , 12th रिजल्ट का इंतजार, यहां मिलेगी मार्कशीट

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 Live Updates

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान | Wed, 30 Apr 2025 03:27 PM
हमें फॉलो करें

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 Live Updates: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( MPBSE ) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। एमपी बोर्ड परिणाम लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी उपलब्ध रहेगा। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप ( MPBSE MOBILE App ) पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। एमपी बोर्ड रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। एमपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए हैं। जिनमें कक्षा 10वीं में 9,53,777 और कक्षा 12वीं में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है। पिछले साल एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 64.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं एमपी बोर्ड 10वीं में 58.10 फीसदी पास हुए थे। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025- यहां से चेक कर सकेंगे।

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025- यहां से चेक कर सकेंगे।

30 Apr 2025, 03:27:20 PM IST

MP Board Result 2025 Live: बीते वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं में 305067 स्टूडेंट्स की आई थी फर्स्ट डिविजन

MP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं में 305067 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में पास हुए थे। इसके अलावा द्वितीय श्रेणी में 169863 परीक्षार्थी एवं तृतीय श्रेणी में 2145 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे। देखें होगा इस बार फर्स्ट डिविजन से कितने पास होते हैं।

30 Apr 2025, 02:55:24 PM IST

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड डेट टाइम पर आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर जल्द ही एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। नोटिफिकेशन से रिजल्ट की तारीख और समय पता चलेगा।

30 Apr 2025, 01:13:48 PM IST

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रीचेकिंग प्रक्रिया

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड परिणाम की घोषणा के बाद 10वीं 12वीं के जो छात्र अंकों से असंतुष्ट होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद, संशोधित अंकों को अंतिम माना जाएगा। पुनर्मूल्यांकन परिणाम जून 2025 में घोषित किया जाता है।

30 Apr 2025, 12:31:32 PM IST

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड का पिछले साल का रिजल्ट

MP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 64.49 प्रतिशत जबकि 10वीं बोर्ड में 58.10 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा पास की थी। ये आंकड़े 2023 के मुकाबले थोड़े बेहतर थे जब 12वीं में 55.10 फीसदी और 10वीं में 55.28 फीसदी पास हुए थे। इस बार देखना होगा कि एमपी बोर्ड परीक्षा में कितने छात्र पास होते हैं।

30 Apr 2025, 11:54:25 AM IST

MP Board Result 2025 Live: मोबाइल पर एमपी बोर्ड रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

MP Board Result 2025 Live: मोबाइल पर एमपी बोर्ड रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

मपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपीबीएसई ) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in के अलावा www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल फोन पर अलर्ट भी आए, तो इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सिर्फ अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और कक्षा की जानकारी देनी होगी।

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन

- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।

- एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।

- एमपी बोर्ड के छात्र 12 वीं 2025 रिजल्ट के लिंक पर और 10वीं के छात्र 10 वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

- यहां स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल क्लास डालकर सब्मिट करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रिजल्ट घोषित होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का एसएमएस भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

30 Apr 2025, 11:21:53 AM IST

MP Board Result 2025 Live: 16.60 लाख स्टूडेंट्स को एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार

MP Board Result 2025 Live: इस वर्ष एमपी बोर्ड से 16,60,252 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। इसमें से 12वीं क्लास में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वहीं 10वीं कक्षा में 953777 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में भाग लिया था। इन सभी छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है।

30 Apr 2025, 10:58:57 AM IST

MP Board Result 2025 Live: मोबाइल ऐप से कैसे एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकेंगे

MP Board Result 2025 Live: मोबाइल ऐप से कैसे एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकेंगे

सबसे पहले गूगल प्लेस स्टोर से MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।

ऐप खोलें और “अपना रिजल्ट जानें” विकल्प पर टैप करें।

फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें।

सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

30 Apr 2025, 10:29:53 AM IST

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट की लिस्ट

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट की लिस्ट

mpbse.nic.in

mpresults.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

30 Apr 2025, 10:16:38 AM IST

MP Board Result 2025 Live: मार्च में खत्म हुईं एमपी बोर्ड परीक्षाएं

MP Board Result 2025 Live: इस वर्ष एमपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 और इंटर की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच हुई थी। करोड़ों कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है।

30 Apr 2025, 09:14:53 AM IST

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब संभव

MP Board Result 2025 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट मई 2025 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 से 7 मई के बीच कभी भी रिजल्ट आ सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अधिकारियों को जल्द रिजल्ट जारी करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं।

30 Apr 2025, 08:20:14 AM IST

MP Board Result 2025 Live: यूं चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

MP Board Result 2025 Live: आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।

MP Board Secondary Result 2025" या "MP Board Senior Secondary Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।

- सबमिट पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

30 Apr 2025, 08:17:53 AM IST

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट

एमपी

mpbse.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

mpresults.nic.in

30 Apr 2025, 08:17:53 AM IST

MP Board Result 2025 Live: कब कब आया एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड बीते तीन सालों से 10वीं 12वीं का परिणाम एक ही दिन एक साथ जारी कर रहा है। उससे पहले एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग दिन आता था। एमपी बोर्ड बीते पांच सालों में कब कब आया, इस पर नजर डालते हैं।

बीते 5 वर्षों में कब आया एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट

साल एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट

2024 24 अप्रैल 2024 24 अप्रैल 2024

2023 25 मई 2023 25 मई 2023

2022 29 अप्रैल 2022 29 अप्रैल 2022

2021 14 जुलाई 2021 29 जुलाई 2021

2020 4 जुलाई 2020 27 जुलाई 2020

30 Apr 2025, 08:17:53 AM IST

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में फेल विद्यार्थियों को एक और मौका

MP Board Result 2025 Live: एमपी में फेल विद्यार्थियों को रुक जाना नहीं योजना के तहत पास होने का मौका मिलेगा। एमपी सरकार की रुक जाना नहीं योजना बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने पर दोबारा परीक्षा देने का अवसर प्रदान करती है। यह योजना विद्यार्थियों को पुन: तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान करती है। असफल विद्यार्थी यह न माने कि साल व्यर्थ चला गया। उनका साल खराब नहीं होगा। जून में फिर परीक्षा दे सकेंगे। जून में भी सफल नहीं हो सके तो दिसंबर में एक और मौका मिलता है।

30 Apr 2025, 08:17:54 AM IST

MP Board Result 2025 Live: पिछले साल का एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसा रहा था

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 64.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स में शाजापुर के जयन्त यादव ने 487 मार्क्स हासिल कर टॉप किया था। एमपी बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में सिवनी के छपारा की सना अंजुम खान (500 में से 487 मार्क्स), एमपी बोर्ड 12वीं ग्रुप के कॉमर्स स्ट्रीम में विदिशा की मुस्कान दांगी (500 में से 493 मार्क्स), एमपी बोर्ड 12वीं साइंस मैथ्स ग्रुप में रीवा की अंशिका मिश्रा (493 मार्क्स) हासिल कर टॉप किया था।

30 Apr 2025, 08:17:54 AM IST

MP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसा रहा था

MP Board Result 2025 Live: इस बार देखना होगा एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घटता है या बढ़ता है। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा था। मंडला के नैनपुर की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। उन्हें 500 में से 495 अंक मिले थे।

30 Apr 2025, 08:17:54 AM IST

MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

- कक्षा 10 व 12 एमपी बोर्ड का रिजल्ट जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।

- 10वीं के स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 लिंक (MP Board HSC Result 2024) होम पेज पर उपलब्ध होगा। उस पर क्लिक करें। 12वीं वाले HSSC लिंक पर क्लिक करें। यह एमपी परीक्षा परिणाम 2025 विंडो पर ले जाएगा।

- अब लॉगिन विंडो में रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।

- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

- इसे प्रिंट करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे सेव कर लें।

30 Apr 2025, 08:17:54 AM IST

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट लिस्ट

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट लिस्ट

- mpresults.nic.in

- mpbse.nic.in

- mpbse.mponline.gov.in

- livehindustan.com

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , यूपी बोर्ड रिजल्ट, यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 , यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |