MPESB Group 4 Answer Key 2025: एमपी ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा की आंसर की esb.mp.gov.in पर जारी, Direct Link
MP ESB Group 4 Answer Key 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं।

MP ESB Group 4 Answer Key 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। एमपीईएसबी ने आंसर की के साथ उत्तीर्ण के लिए आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी ओपन किया गया है। उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 13 मई 2025 से लेकर 16 मई 2025 तक ओपन रहेगी। आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, TAC कोड और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। ग्रुप 4 भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 7 मई और 9 मई 2025 को किया गया था।
MP ESB Group 4 Answer Key 2025 Direct Link
अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।
MP ESB Group 4 Answer Key 2025: उम्मीदवार एमपी ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक एमपी ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की पर क्लिक करना होगा।
3. . इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।
6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।
7. अब आप एमपी ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।