MP Board 5th-8th Result Out : एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट घोषित, QR कोड स्कैन करें देखें अपने मार्क्स
- MP Board 5th-8th Result 2025 Declared : एमपी बोर्ड ने 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट क्यूआर स्कैन कोड को स्कैन करके भी चेक किया जा सकता है।

MP Board 5th-8th Result 2025 Declared : एमपी बोर्ड ने 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर उपलब्ध है। रिजल्ट क्यूआर स्कैन कोड को स्कैन करके भी चेक किया जा सकता है। शिक्षक, स्कूल प्रमुख अपने विद्यालय का विद्यार्थीवार रिजल्ट भी इसी पोर्टल से चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और समग्र आईडी की आवश्यकता होगी।
एमपी 5वीं-8वीं बोर्ड में इस साल 22 लाख 85 हजार स्टूडेंट्स शामिल थ। कक्षा 5वीं में 11 लाख 17 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस साल एमपी के 800 से ज्यादा मदरसों के बच्चों ने भी 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था। एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच संपन्न हुई थी। परीक्षा संपन्न होने के सिर्फ 23 दिन बार नतीजे जारी किए जा रहे हैं। पिछले साल 23 अप्रैल को 5वीं 8वीं बोर्ड रिजल्ट आया था।
2023 से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं-
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों ने 2023 में 17 साल बाद बोर्ड परीक्षा दी थी। इतने समय से इन कक्षाओं में फेल न करने की नीति के चलते सभी विद्यार्थी पास होते आ रहे थे। यानी 17 साल बाद बोर्ड पैटर्न की परीक्षा को फिर से शुरू किया गया था।
ये छात्र होंगे फेल- जो स्टूडेंट्स दो से ज्यादा विषयों में फेल होता है, उसे फिर से उसी क्लास में दोबारा बैठना पड़ता है।
इन स्टूडेंट्स को दोबारा पास होने का मिलेगा मौका- एक या दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री एग्जाम देना होता है। इस परीक्षा में पास होकर ये अगली कक्षा में प्रवेश पा सकते हैं।
1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा नया शैक्षणिक सत्र- मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।