21 साल में पहले ही प्रयास में आस्था सिंह ने पास किया UPSC एग्जाम, आई 61वीं रैंक
- UPSC result: UPSC 2024: महज 21 साल में और वो भी पहले ही प्रयास में देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास करना अपने आप में बड़ी बात है।

UPSC 2024: महज 21 साल में और वो भी पहले ही प्रयास में देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास करना अपने आप में बड़ी बात है। लेकिन आस्था सिंह ने यह कर दिखाया है। वो दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इक्नॉमिक्स ऑनर्स हैं। अपने परिवार में वो पहली सिविल सर्वेंट हैं। जिराकपुर की आस्था ने ऑल इंडिया में 61वीं रैंक हासिल की है। आपको बता दें कि मंगलवार को यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के फाइनत नतीजे जारी हुए। चंडीगढ़ के उन 5 लोगों में आस्था शामिल हैं, जो यूपीएससी एग्जाम में टॉप 300 में शामिल हैं।
फिलहाल की बात करें तो आस्था अभी हरियाणा सरकार में एडिशनल एक्साइज और टेक्सेशन ऑफिस के तौर पर काम कर रही है। आस्था अपनी तैयारी के बारे में बताती हैं कि उन्होंने इसके लिए कोई कोचिंग नहीं ली है। पहले ही प्रयास में वो सेल्फ स्टडी करके क्वालीफाई हुई हैं। वो कहती हैं कि वो महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं।
यूपी से हैं आस्था
उनके पिता ब्रिजेश सिंह फार्मा कंपनी में एक मैनेजर हैं। उनका परिवार ओरिजनली उत्तर प्रदेश से हैं। आस्था यूपी की डोभी क्षेत्र के कुशहां कनौरा गांव की रहने वाली हैं। वह इस समय हरियाणा में बतौर पीसीएस अधिकारी तैनात हैं। आस्था के पिता बृजेश सिंह श्री गणेश राय पीजी कॉलेज से एमएससी करने के बाद हरियाणा के पंचकूला में स्थित फार्माच्यूटिकल्स कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर कार्यरत हैं। मां शालिनी सिंह भी परास्नातक हैं। आस्था ने पिता के साथ ही रहकर पढ़ाई की हैं। आस्था हरियाणा में पीसीएस अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है जिसमें 335 जनरल कैटेगरी के हैं। 109 ईब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी, 87 एसटी वर्ग के हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा क करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। 17 अप्रैल 2025 तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।