Hindi NewsकरियरJEE Main Result OUT, Live: जेईई मेन रिजल्ट जारी, 14 के 100 परसेंटाइल, देखें टॉपरों की लिस्ट, Link

JEE Main Result OUT, Live: जेईई मेन रिजल्ट जारी, 14 के 100 परसेंटाइल, देखें टॉपरों की लिस्ट, Link

JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर घोषित कर दिया गया है। अपना जेईई मेन रिजल्ट व स्कोर कार्ड एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर चेक कर सकते हैं।

JEE Main Result OUT,  Live: जेईई मेन रिजल्ट जारी, 14 के 100 परसेंटाइल, देखें टॉपरों की लिस्ट, Link

JEE Main Result 2025

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Tue, 11 Feb 2025 07:12 PM
हमें फॉलो करें

JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन 2025 सेशन-1 के पेपर-1 बीटेक बीई का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इंफोर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक जेईई मेन रिजल्ट 12 फरवरी 2025 तक जारी होना था। एनटीए ने डेडलाइन से एक दिन पहले ही नतीजे जारी कर दिए। जेईई मेन 2025 परीक्षा में 14 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल मिले हैं। 14 में से पांच राजस्थान से, 2 दिल्ली से, 2 उत्तर प्रदेश, एक-एक कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। इस वर्ष जेईई मेन पेपर-1 बीई बीटेक के लिए 13,11, 544 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 1258136 ने हिस्सा लिया। उपस्थिति कुल 95.93 फीसदी रही। परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को देश भर में 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी।

JEE Main Topper List : जेईई मेन 2025 में 14 टॉपर्स की सूची, सभी को मिले 100 परसेंटाइल

- आयुष सिंघल-राजस्थान

- कुशाग्र गुप्ता-कर्नाटक

-दक्ष - दिल्ली (एनसीटी)

-हर्ष झा- दिल्ली (एनसीटी)

-रजित गुप्ता- राजस्थान

-श्रेयस लोहिया-उत्तर प्रदेश

-सक्षम जिंदल-राजस्थान

-सौरव - उत्तर प्रदेश

-विशाद जैन - महाराष्ट्र

-अर्णव सिंह-राजस्थान

-शिवेन विकास तोषनीवाल-गुजरात

-साई मनोग्ना गुथिकोंडा - आंध्र प्रदेश

-एस.एम. प्रकाश बेहरा - राजस्थान

-बानी ब्रता माजी-तेलंगाना

11 Feb 2025, 07:10:56 PM IST

JEE Main Topper List : जेईई मेन में किस राज्य में किसने किया टॉप, देखें स्टेट वाइज टॉपर लिस्ट

क्र.सं. आवेदन संख्या अभ्यर्थी का नाम एनटीए स्कोर

1 250310009213 आयुष सिंघल राजस्थान 100

2 250310034720 कुशाग्र गुप्ता कर्नाटक 100

3 250310133572 दक्ष दिल्ली (एनसीटी) 100

4 250310143408 हर्ष झा दिल्ली (एनसीटी) 100

5 250310150634 रजित गुप्ता राजस्थान 100

6 250310210195 श्रेयस लोहिया उत्तर प्रदेश 100

7 250310236696 सक्षम जिंदल राजस्थान 100

8 250310254844 सौरव उत्तर प्रदेश 100

9 250310299968 विशाद जैन महाराष्ट्र 100

10 250310312145 अर्णव सिंह राजस्थान 100

11 250310391420 शिवेन विकास तोषनीवाल गुजरात 100

12 250310564942 साई मनोगना गुथिकोंडा आंध्र प्रदेश 100

13 250310569571 ओम प्रकाश बेहरा राजस्थान 100

14 250310746461 बानी ब्रता माजी तेलंगाना 100

15 250310016185 देवदत्त माझी पश्चिम बंगाल 99.99921

16 250310292034 अमोघ बंसल हरियाणा 99.99921

17 250310429117 माजिद मुजाहिद हुसैन मध्य प्रदेश 99.99920

18 250310058717 पियुसा दास पंजाब 99.99684

19 250310524809 अर्णव जिंदल चंडीगढ़ 99.99681

20 250310128502 अक्षय बिजू बी एन केरल 99.99605

21 250311120659 शौर्य अग्रवाल छत्तीसगढ़ 99.99602

22 250310544241 अभिमन्यु टिबरेवाल झारखंड 99.99602

23 250310326177 पाणिनी बिहार 99.99442

24 250310747162 सुनय यादव तमिलनाडु 99.99365

25 250310468132 विवेक पांडे उत्तराखंड 99.99365

26 250310246400 नबनीत प्रियदर्शी ओडिशा 99.98964

27 250310151645 धैर्य शर्मा हिमाचल प्रदेश 99.98576

28 250310006756 कनिष्क चक्रवर्ती असम 99.96976

29 250310451582 अहरन रावल दादरा और नगर हवेली 99.95858

30 250310071793 रोहन सिद्धेश केनी गोवा 99.95858

31 250310000744 अरकजीत भौमिक त्रिपुरा 99.94604

32 250310189720 कामरान बिलाल भट्ट जम्मू और कश्मीर 99.89337

33 250310340859 सब्यसाची चौधरी भारत के बाहर 99.87098

34 250310218760 ई कुमारन पुडुचेरी 99.86772

35 250310098102 इशांत वर्मा मिजोरम 99.57766

36 250310617130 निष्ठा गौतम मेघालय 99.43582

37 250310666429 प्रणय कुमार रॉय अरुणाचल प्रदेश 99.38402

38 250310183132 रजत कुमार सिंह सिक्किम 99.35852

39 250310048742 मौसम दास अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 98.90498

40 250310113058 लोयंगनबा लीइमापोकपाम मणिपुर 98.69999

41 250310561005 जयेश वासन दमन और दीव 98.41820

42 250310628173 बशीर अहमद लद्दाख 96.19349

43 250310392465 समीर कुमार नागालैंड 95.60180

44 250310948259 मुहम्मद हामिद लक्षद्वीप 90.06976

11 Feb 2025, 07:10:21 PM IST

JEE Mains Result live: सामान्य श्रेणी के 100 पर्सेंटाइल स्कोर पाने वाले उम्मीदवार

JEE Mains Result live: एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा में 14 में से 12 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग से हैं, जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इसमें एक महिला अभ्यर्थी का नाम भी शामिल है।

11 Feb 2025, 06:05:56 PM IST

JEE Main Result Live : यूपी से दो छात्रों ने टॉप किया

JEE Main Result Live : उत्तर प्रदेश के दो छात्र इस बार 100 परसेंटाइल लाने में कामयाब रहे। श्रेयस लोहिया और सौरव दोनों ऑल इंडिया टॉपरों की लिस्ट में शामिल हैं।

11 Feb 2025, 06:01:48 PM IST

JEE Main Result Live : बिहार में हाजीपुर के छात्र पाणिनी टॉपर

JEE Main Result Live : जेईई मेन के पहले चरण का रिजल्ट जारी। बिहार के हाजीपुर के छात्र ने राज्य भर में टॉप किया है। उन्हें 99.99 पर्सेंटाइल अंक मिले हैं।

11 Feb 2025, 05:53:26 PM IST

JEE Main Result Live : क्या है एनटीए स्कोर

JEE Main Result Live : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 के प्रत्येक सेक्शन के रॉ स्कोर को एनटीए स्कोर में बदला है। एनटीए स्कोर उम्मीदवारों के सापेक्ष प्रदर्शन को दर्शाते हैं, और अंतिम मेरिट सूची इन स्कोर के आधार पर बनाई जाती है। अलग-अलग सत्रों में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के सर्वश्रेष्ठ एनटीए स्कोर का उपयोग उनकी रैंक निर्धारित करने के लिए किया जाएगा।

11 Feb 2025, 05:46:14 PM IST

JEE Main Result Live : 39 का रिजल्ट नहीं किया जारी

JEE Main Result Live : एनटीए ने 39 उम्मीदवारों के अंक घोषित नहीं किए हैं क्योंकि वे अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते पाए गए थे।

11 Feb 2025, 05:45:54 PM IST

JEE Main Result Live : जेईई मेन टॉपरों की लिस्ट में सिर्फ एक महिला अभ्यर्थी

JEE Main Result Live : इस साल टॉपरों की लिस्ट में सिर्फ एक महिला अभ्यर्थी है। आंध्र प्रदेश की साई मनोगना गुथिकोंडा ने पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं।

11 Feb 2025, 05:38:59 PM IST

JEE Main Result LIVE : जेईई के कैटेगरी वाइज टॉपर (JEE Main Topper)

JEE Main Result LIVE : ओबीसी एनसीएल श्रेणी में दिल्ली के दक्ष ने टॉप किया है, जबकि एससी श्रेणी में उत्तर प्रदेश के श्रेयस लोहिया ने जेईई मेन परीक्षा में टॉप किया है। एसटी श्रेणी में राजस्थान के पार्थ सेहरा ने टॉप किया है, जबकि पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी में छत्तीसगढ़ के हर्षल गुप्ता ने जेईई मेन परीक्षा में टॉप किया है।

11 Feb 2025, 05:23:49 PM IST

JEE Main Result LIVE : जेईई मेन रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी

JEE Main Result LIVE : एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड डालकर इसे चेक कर सकते हैं।

11 Feb 2025, 03:24:41 PM IST

JEE Main Result Live: जेईई मेन सेशन-1 कब हुआ था

JEE Main Result Live: एनटीए ने 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को जेईई मेन सत्र 1 पेपर 1 (बीई/ बीटेक) परीक्षा आयोजित की थी। पेपर 1 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी - सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। पेपर 2 (बी.आर्क/बीप्लानिंग) अंतिम दिन 30 जनवरी की दूसरी पाली में (दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक) आयोजित किया गया था।

11 Feb 2025, 02:21:00 PM IST

JEE Main Results 2025 Live: जेईई मेन रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे

JEE Main Results 2025 Live: आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन देखें।

JEE Main सेशन 1 रिजल्ट स्कोर लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन करें।

स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

रिजल्ट को ध्यान से देखें और डाउनलोड करें।

11 Feb 2025, 12:55:17 PM IST

JEE Main Result Live : जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए पंजीयन जारी

JEE Main Result Live : जेईई मेन 2025 अप्रैल सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन jeemain.nta.nic.in पर जाकर 25 फरवरी तक कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की सुविधा अंतिम तिथि 25 फरवरी की रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इससे पहले आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू होने वाली थी। परीक्षा संभावित रूप से एक से आठ अप्रैल के बीच होगी। विस्तृत पेपर और शिफ्ट-वार शेड्यूल बाद में घोषित किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही जेईई मेन जनवरी सत्र के लिए आवेदन कर दिया है, वे अपने एकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं, आवेदन पत्र भर सकते हैं और दूसरे सत्र के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। नये उम्मीदवार जो इस साल पहली बार जेइइ मेन अप्रैल (सत्र टू में) के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर अपने आवेदन पत्र भरने होंगे और परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

11 Feb 2025, 11:32:34 AM IST

JEE Main Result 2025 Live: बीआर्क बी प्लानिंग में टाई ब्रेकिंग का नियम क्या है

JEE Main Result 2025 Live: बीआर्क बी प्लानिंग में टाई ब्रेकिंग का नियम

1. गणित में एनटीए स्कोर देखा जाएगा, उसके बाद

2. एप्टीट्यूड टेस्ट में एनटीए स्कोर देखा जाएगा, उसके बाद

3. ड्राइंग टेस्ट में एनटीए स्कोर, उसके बाद

4. सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद

गणित (भाग-1) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद

एप्टीट्यूड टेस्ट (भाग-2) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद

प्लानिंग बेस्ड प्रश्न (भाग-3) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या का कम अनुपात वाला उम्मीदवार।

11 Feb 2025, 11:31:32 AM IST

JEE Main Result 2025 Live: समझें बीटेक-बीई पेपर-1 का टाई ब्रेकिंग नियम क्या है-

JEE Main Result 2025 Live: बीटेक-बीई पेपर-1

1. जिन दो छात्रों का एनटीए स्कोर समान रहेगा तो टाई होने पर आल इंडिया रैंक देने के लिए उनका सब्जेक्ट वाइज एनटीए स्कोर देखा जाएगा। अब पहले की तरह टाई ब्रेक सुलझाने के लिए छात्रों की आयु और आवेदन संख्या को नहीं देखा जाएगा। बराबर मार्क्स आने पर रैंक तय करने के लिए सबसे पहले गणित का एनटीए स्कोर देखा जाएगा

. इसके बाद फिजिक्स का एनटीए स्कोर देखा जाएगा।

3. इसके बाद भी टाई होने पर केमिस्ट्री का एनटीए स्कोर देखा जाएगा।

4. इनमें भी टाई होने पर गणित के कम ऋणात्मक (नेगेटिव) स्कोर, उसके बाद फिजिक्स के कम ऋणात्मक स्कोर उसके बाद केमिस्ट्री के कम ऋणात्मक स्कोर को लिया जाएगा ।

अगर उपरोक्त सभी पैरामीटर में भी टाई लगता है तो उन छात्रों को समान ऑल इंडिया रैंक एवं कैटेगिरी रैंक दे दी जाएगी। ऐसे में कई छात्र ऐसे होंगे जिनका 300 में से 300 स्कोर आया, तो इन सभी की एआईआर-1 दे दी जाएगी, जो पूर्व में वर्ष 2021 में भी हो चुका है। गत वर्ष तक उपरोक्त पैरामीटर में टाई होने पर जिसकी उम्र ज्यादा होती थी उसे एआईआर में प्राथमिकता दी जाती थी। आयु में भी टाई होने पर जेईई-मेन के एप्लीकेशन नंबर को लिया जाता था।

11 Feb 2025, 11:19:26 AM IST

JEE Main Result 2025 Live : क्यों होता है जेईई मेन

JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन पेपर-1 अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे एनआईटी, आईआईआईटी में बीई, बीटेक और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में बीटेक/बीई प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि जेईई मेन का पेपर दो देश में बी आर्क और बी प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

11 Feb 2025, 11:19:26 AM IST

JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन के बाद IIT में दाखिला कैसे होगा

JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।

11 Feb 2025, 11:19:26 AM IST

JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन कब हुआ था

JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक था।

11 Feb 2025, 11:19:27 AM IST

JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन में यदि सभी विकल्प सही पाए जाते हैं तो क्या होगा

JEE Main Result 2025 Live : यदि सभी विकल्प सही पाए जाते हैं तो प्रश्न का उत्तर देने वाले सभी लोगों को चार अंक (+4) दिए जाएंगे। इसी तरह, यदि एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं तो चार अंक (+4) केवल उन लोगों को दिए जाएंगे जिन्होंने किसी सही विकल्प को चुना है। इसी तरह न्यूमेरिकल वेल्यू वाले प्रश्नों के लिए यदि कोई प्रश्न गलत पाया जाता है या प्रश्न को हटा दिया जाता है, तो प्रश्न का उत्तर देने वाले सभी लोगों को चार अंक (+4) दिए जाएंगे। इसकी वजह मानवीय भूल या टेक्निकल गलती हो सकती है।

11 Feb 2025, 11:19:27 AM IST

JEE Main Result 2025 Live Updates: 12 प्रश्न डिलीट, जानें अंक मिलने का नियम

JEE Main Result 2025 Live : परिणाम जारी करने से पहले एनटीए ने जेईई मेन की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। फाइनल आंसर-की में 12 प्रश्न हटा लिए गए हैं। नियमानुसार एमसीक्यू के लिए यदि कोई भी विकल्प सही नहीं पाया जाता है या कोई प्रश्न गलत पाया जाता है या कोई प्रश्न छोड़ दिया जाता है, तो उन सभी जेईई उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए जाएंगे जिन्होंने इसे अटेम्प्ट किया है या नहीं किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।