चलते-चलते : सीट में फंसा आईपैड, फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग
या सीट में फंसे आईपैड ने करा दी फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग म्यूनिख,

या सीट में फंसे आईपैड ने करा दी फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग
म्यूनिख, एजेंसी। एक आईपैड के सीट में फंसने के कारण फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ गई। यह मामला लुफ्थांसा की लॉस एंजिलिस से म्यूनिख जा रही फ्लाइट का है। इसमें एक यात्री का आईपैड सीट में फंस गया था जिसके कारण फ्लाइट की बोस्टन एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।
अगर प्लेन में इस तरह आईपैड या अन्य डिवाइस फंस जाते हैं तो उनकी बैटरियां टूट या फट सकती हैं इससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। इस विमान में 461 यात्री सवार थे। इस डायवर्जन के चलते यात्रियों को तीन घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। लेकिन वह म्यूनिख पहुंच गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।