HPBOSE 10th Result 2025: हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, 79.8% छात्र हुए पास
HPBOSE 10th Result 2025 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष हिमाचल बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 79.8% रहा है।

HP Board 10th Result 2025, hpbose.org : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी गई है। हिमाचल बोर्ड रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं।
इस वर्ष हिमाचल बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 79.8% रहा है। इस वर्ष कुल 95495 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 75862 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। फेल होने वाले छात्रों की संख्या 13574 है तो वहीं कंपार्टमेंट वाले छात्रों की संख्या 5563 है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में टॉप-10 में 117 छात्र शामिल हैं। इनमें 88 लड़के और 29 लड़कियां शामिल है। एचपी बोर्ड 10वीं मेरिट लिस्ट में टॉप-10 में सरकारी स्कूलों में 20 बच्चे और प्राइवेट स्कूलों के 97 छात्र है। हिमाचल प्रदेश में बीते साल परीक्षा परिणाम 74.61% था। इस लिहाज से इस बार बार 5.19 फीसदी का सुधार हुआ है। इस बार 10वीं की परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2 हजार 300 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के टॉपर्स की लिस्ट-
1. साइना ठाकुर- 696 मार्क्स (99.43%)
2. रिदिमा शर्मा- 695 मार्क्स (99.29%)
3. मुदिता शर्मा- 694 मार्क्स (99.14%)
4. परणिका शर्मा- 694 मार्क्स (99.14%)
हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट में अन्वी सिंह, अक्षरा, एंजेल रैंक 4 पर हैं। इन तीनों के 693 यानी 99 फीसदी अंक मिले हैं। हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट में शिवांग ठाकुर, अवनी पराशर, हरमनप्रीत कौर, नव्या शर्मा, वंशिका अवस्थी, गार्गी ठाकुर, एंजेल धीमान, कार्तिक सिंह राणा, आरुषि धीमान, प्रिया को रैंक 5 मिली है। सभी के 98.86 फीसदी अंक हैं।
HP Board 10th Result 2025: हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।