CBSE 10th 12th Result 2025 released know patna and prayagraj region pass percentage CBSE Board Result 2025: जानें सीबीएसई 10वीं, 12वीं में पटना और प्रयागराज रीजन का रिजल्ट कैसा रहा?, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE 10th 12th Result 2025 released know patna and prayagraj region pass percentage

CBSE Board Result 2025: जानें सीबीएसई 10वीं, 12वीं में पटना और प्रयागराज रीजन का रिजल्ट कैसा रहा?

CBSE 10th 12th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में पटना रीजन का पास प्रतिशत 91.90% रहा है। वहीं कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 82.86% रहा है। कक्षा 12वीं रिजल्ट में सभी 17 रीजन में प्रयागराज का आखिरी स्थान रहा है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 13 May 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
CBSE Board Result 2025: जानें सीबीएसई 10वीं, 12वीं में पटना और प्रयागराज रीजन का रिजल्ट कैसा रहा?

CBSE Board 10th 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) की ओर से आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और स्कूल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 88.39% रहा है। इस वर्ष देशभर के 17 रीजन में लगभग 40 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में पटना रीजन का पास प्रतिशत 91.90% रहा है। वहीं कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 82.86% रहा है।

प्रयागराज रीजन का सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का पास प्रतिशत 91.01% रहा है। वहीं कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 79.53% रहा है। कक्षा 12वीं रिजल्ट में सभी 17 रीजन में प्रयागराज का आखिरी स्थान रहा है।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 में सभी राज्यों में तेलंगाना ने टॉप किया है। तेलंगाना का पास प्रतिशत 99.73% रहा है। दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश है, जिसका पास प्रतिशत 99.51% है। तीसरे स्थान पर केरल है जिसका पास पर्सेंटेज 99.32% रहा है।

ये भी पढ़ें:सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, डिजिलॉकर से करें डाउनलोड
ये भी पढ़ें:10वीं के बाद करें ये टॉप 5 शॉर्ट टर्म कोर्सेज, लाखों में होगी सैलरी

केंद्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप ने टॉप किया है। लक्षद्वीप का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है। दूसरा स्थान पर दमन और द्वीप है, जिसका पास प्रतिशत 95.54% रहा है। तीसरे स्थान पर राजधानी दिल्ली है, जिसका पास प्रतिशत 95.23%दर्ज किया गया है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत लड़कियों से कम दर्ज किया गया है। कुल 85.70% लड़के पास हुए हैं। ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है। इस वर्ष कुल 1704367 स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से कुल 1692794 स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे। पास होने वाले कुल छात्रों की संख्या 1496307 है।

इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 93.66% रहा है। इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 95%रहा है तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.63%रहा है। ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 95% रहा है। इस साल 2385079 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 2371939 विद्यार्थी एग्जाम में बैठे। एग्जाम में उपस्थित इन छात्रों में से 2221636 पास हुए हैं। सीबीएसई कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 15 फरवरी से लेकर 18 मार्च 2025 तक किया गया था। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल त्रिवेंद्रम के छात्रों का परिणाम सबसे बेहतर रहा है। यहां 99.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसके बाद दूसरे विजयवाड़ा है, यहां छात्रों का पास प्रतिशत 99.79 रहा है।