Hindi Newsबिहार न्यूज़Woman left her husband child fled with her lover taking jewellery worth lakhs

बच्चे और पति को छोड़ आशिक के साथ भागी महिला, लाखों के जेवर भी ले गई

पटना की एक महिला अपने पति एवं बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। वह साथ में लाखों के जेवर भी ले गई। उसका प्रेमी दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटनाSun, 9 Feb 2025 07:38 AM
share Share
Follow Us on
बच्चे और पति को छोड़ आशिक के साथ भागी महिला, लाखों के जेवर भी ले गई

बिहार की राजधानी पटना में रहने वाले एक शख्स की पत्नी अपने आशिक के साथ भाग गई। महिला अपने मासूम बच्चे को घर पर ही छोड़कर चली गई। वह साथ में 12 लाख रुपये के जेवर भी ले उड़ी। इस बाबत पति ने पाटलिपुत्र थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस सलमान नाम के आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उसी पर महिला को भगाने का आरोप है। आरोपी मूल रूप से दिल्ली के जगनपुरा का रहने वाला है।

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2019 में हुई थी। शादी के बाद भी उसकी पत्नी अपने प्रेमी से बातचीत करती थी। इस दौरान दंपती को एक बच्चा भी हुआ। पति के अनुसार बीते 4 फरवरी को दोपहर में उसकी पत्नी घर से भाग गई। घर में जब जांच की तो पता चला कि वह लाखों के गहने भी ले गई।

ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड की होने वाली थी शादी, हथियार लेकर उसे उठाने जा रहा प्रेमी गिरफ्तार

पीड़ित ने पुलिस को अपनी पत्नी के आशिक का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है। पति की शिकायत पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। पाटलिपुत्र थाने की पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें