Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़woman died after fall from barabar mountain sideshwar nath mandir jahanabad

सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में फिर हादसा, बराबर पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान गिरी महिला; मौत

यह महिला नालंदा के केवई, थाना खुदांगज की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह पातालगंगा के रास्ते .ह महिला बराबर पहाड़ी पर चढ़ रही थी। उसी दौरान बराबर स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जाने वाली सीढ़ी पर गिरने से महिला की मौत हो गई।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, जहानाबादSun, 18 Aug 2024 06:39 AM
share Share

बिहार के जहानाबाद में स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में फिर हादसा हुआ है। अब यहां पहाड़ पर चढ़ने के दौरान सीढ़ी पर गिर कर एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना में मरने वाली महिला का नाम आशा देवी, (55 वर्ष) बताया जा रहा है। यह महिला नालंदा के केवई, थाना खुदांगज की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, विशुनगंज थाना के बराबर पहाड़ पर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर में रविवार की सुबह जलाभिषेक करने जाने के दौरान सीढ़ियों से गिरकर नंद किशोर प्रसाद की पत्नी और 55 वर्षीया महिला श्रद्धालु आशा देवी की जान चली गई। मृत महिला नालंदा जिला के खुदागंज थाना अंतर्गत केवई गांव की निवासी थीं। इस घटना से पूजा करने साथ आई गांव की महिलाओं में मातम पसर गया। रो- रोकर उनका बुरा हाल था। खबर सुनकर गांव से मृत महिला के परिजन सदर अस्पताल में आए और शव को लेकर घर गए।

घटना के संबंध में केवई गांव की ही निवासी और उनके साथ पूजा करने आई महिला रेखा देवी ने बताया कि सुबह में पातालगंगा में स्नान करने के बाद वे लोग जलाभिषेक करने के लिए पहाड़ पर चढ़ रहे थे। अचानक दुर्घटनावश आशा देवी का पैर एक सीढ़ी से फिसल गया और गिर जाने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। हल्ला होने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी एवं एसटीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

महिला को पातालगंगा स्थित मेडिकल कैंप लाया गया। पड़ोसी महिला रेखा देवी ने यह भी बताया कि ऑक्सीजन लगा एम्बुलेंस से घायल महिला को रेफरल अस्पताल मखदुमपुर भेजा गया। रेफरल अस्पताल के चिकित्सक ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए गया रेफर कर दिया। फिर पता चला कि गया में डॉक्टर की हड़ताल है। वे लोग उन्हें लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल में आये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इधर बराबर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार और सीओ रंजीत कुमार उपाध्याय के अनुसार महिला पानी के लिए चापाकल पर गई थी। वहां गिरने के बाद घायल अवस्था में इलाज के लिए मेडिकल कैंप लाया गया था।

आपको बता दें कि अभी कुछ ही दिनों पहले सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ भी हुई थी। इस भगदड़ के दौरान 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 26 लोग जख्मी हो गए थे। इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। घटना के बाद राज्य सरकार ने मृतकों के आश्रितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया था। इस घटना को लेकर यह बात सामने आई थी कि कुछ वहां फूल बेचने वालों के संग कुछ कांवरियों का विवाद हुआ था जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई थी। 

भगदड़ मचने के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो नजर आ रहा था कि यहां लोग एक-दूसरे पर गिर रहे थे और वहां चीख-पुकार मचा हुआ था। इस मामले में पुलिसिया जांच के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। घटना को लेकर प्रशासनिक चूक की बात भी कही जा रही थी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें