जहानाबाद जिले में पटरी पर टायर फंसने से एक कार पाटलिपुत्र से गया आ रही मेमू ट्रेन से टकरा गई। टक्कर के बाद कार कुछ दूरी पर पानी से भरे तालाब में जा गिरी। कार सवार एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हो गए।
BPSC टीचर मिथिलेश कुमार ने कहा, ‘यह वीडियो मेरे फैमिली की है। मेरी पत्नी हैं। यह साल 2017 का वीडियो है। मेरा मोबाइल में यह वीडियो था। मेरे बच्चा इस वीडियो को डिलीट कर रहा था। लेकिन गलती से यह वीडियो शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में चला गया।’
बिहार में 20 अगस्त से जमीन सर्वे जारी है। इस कड़ी में वंशावली बनवाने झारखंड से बिहार आए 55 वर्षीय अशोक नाम की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर यूडी केस दर्ज किया है।
जहानाबाद जिले के घोसी में गुरुवार शाम एक 12 साल के बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक को फूंक दिया। करीब तीन घंटे तक मौके पर बवाल होता रहा।
यह महिला नालंदा के केवई, थाना खुदांगज की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह पातालगंगा के रास्ते .ह महिला बराबर पहाड़ी पर चढ़ रही थी। उसी दौरान बराबर स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जाने वाली सीढ़ी पर गिरने से महिला की मौत हो गई।
जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ धाम में हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने फूल-माला बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसकी दुकान पर बवाल होने के बाद ही भगदड़ मची थी, जिसमें 8 लोगों की जान चली गई।
बराबर भगदड़ के सिलसिले में सात - आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया है कि जिस फूल विक्रेता को हिरासत में लिया गया गया उनकी दुकान मंदिर परिसर के पास संचालित थी। घटना के बाद से कई दुकानदार फरार हैं।
प्रत्यक्षदर्शी ने आगे बताया कि प्रशासन तो वहां मौजूद नहीं था लेकिन उनकी जगह एनसीसी के लड़कों ने वहां मोर्चा संभाला था। इन्हीं लड़कों ने मनमानी करते हुए लाठीचार्ज किया जिसकी वजह से लोग इधर-उधर भागने लगे।
जहानाबाद जिले के काको में एक महिला की उसके ससुराल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ससुराल वाले उसके शव को गाड़ी में छोड़कर फरार हो गए। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है।
जहानाबाद जिले के नियाजीपुर हॉल्ट पर बुधवार शाम हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर पटरी पर गिर गया। इससे आग की लपटें उठ गईं। कुछ देर बाद यहां से एक पैसेंजर ट्रेन गुजरने वाली थी।
जहानाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। जब एक महिला की सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट में ही कपड़ा छोड़ दिया। जिसके चलते महिला को 9 दिन बाद भीषण दर्द हुआ। अल्ट्रासाउंड में ये खुलासा हुआ।
जहानाबाद जिले में मौत का हैरान करने वाला मामल सामने आया है। जब ततैया के काटने से युवक की मौत हो गई। बाइक से घर लौटते वक्त मधुमक्खी ने युवक को काटा था। और अस्पताल पहुंचने से पहले जान चली गई।
जहानाबाद में ठनका गिरने से 3 बच्चों की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए बच्चे पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी अचानक वज्रपात हो गया। जिसमें तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए। और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
बिहार के कई जिलों में मॉनसून की पहली बारिश में ही दावों की पोल खुल गई है। जहानाबाद में सड़कें तालाब बन गई है। वहीं अंडरपास में पानी भर जाने से एक ट्रैक्टर ही डूब गया। और ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई
जहानाबाद में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जब जहानाबाद और नदौल रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक के 300 से ज्यादा पेंड्रोल क्लिप खुले मिले। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। और ट्रैक दुरुस्त किया गया
बिहार के जहानाबाद में एसटीएफ ने कई मामलों में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वह खुद की मौत की झूठी खबर फैलाकर मौज काट रहा था।
जहानाबाद के शकुराबाद थाना इलाके में नाली विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। जिसमें 6 अधिकारी समेत कई जवान घायल हो गए। पुलिसकर्मियों को घर में छिपकर जान बचानी पड़ी।
Bihar Lok Sabha Elections 2024: आरिस्टो फार्मा के एमडी उमेश शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने खास तौर पर हमें आपके सामने भेजा है। मुख्यमंत्री लोगों की नाराजगी को समझते हैं।
घर में बेटी की शादी की तैयारियां हो चुकी थीं, मेहमान आने लगे, तिलक रस्म भी हो गई, अचानक दूल्हे ने एक दिन पहले शादी से इनकार कर दिया। लड़की की मां थाने पहुंच गई और दूल्हे के पिता को जेल हो गई।
Bihar Lok Sabha Elections 2024: जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि बहन कुमारी मायावती की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण की है।
Bihar Lok Sabha Elections 2024: जहानाबाद में जनता से वोट मांगने पहुंचे से एनडीए से जेडीयू उम्मीदवार और स्थानीय सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी को विरोध का सामना करना पड़ा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बिहार के जहानाबाद जिले में पेट्रोल पंप मैनेजर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
कटहल के पौधों को छोड़ किसान ने पूरे ढाई एकड़ जमीन में नींबू के पौधा लगाने का निश्चय किया। इसके लिए पूर्व में लगाए गए पौधों में कलम बांधना शुरू किया गया और अनगिनत नींबू के पौधे लगा दिये गए।
जहानाबाद से जेडीयू सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद की कार को पुलिस एस्कॉर्ट वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सांसद बाल-बाल बच गए। उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।
जहानाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। झगड़ा करने के बाद पत्नी मायके चली गई तो सनकी पति ने खौफनाक कदम उठाया। सालभर के बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद गया। दोनों की मौत हो गई।
बिहार के जहानाबाद जिले में एक सनकी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। शव के टुकड़े-टुकडे कर बोरवेल में फेंक दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
प्रेमिका अपने प्रेमी को पिटते हुए नहीं देख पाई और उसने जहर खा लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित युवक का आरोप है कि मंदिर कमेटी के दो लोगों ने उसे अंदर घुसने से रोका। उसके साथ मारपीट की गई और गलत शब्दों का भी इस्तेमाल हुआ।
बिहार के जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी की पुलिस ने एक महीने से लापता और कोचिंग में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को बरामद करने में सफलता हासिल किया है। किशोरी का दो बार सौदा किया गया।
कारोबारी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक महिला ने उनके पति को अपने चंगुल में फंसाया और उन्हें ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपए की ठगी कर ली। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें और उनके पति को धमकी दी।