Hindi Newsबिहार न्यूज़Sudhakar Singh clarifies Jagadanand Singh not angry from RJD he is in party

जगदानंद सिंह नाराज नहीं, बेटे सुधाकर ने बताया आरजेडी ऑफिस से दूर क्यों हैं प्रदेश अध्यक्ष

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके पिता जगदानंद सिंह पार्टी से नाराज नहीं हैं। उन्होंने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी नहीं दिया है।

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटनाWed, 19 Feb 2025 03:42 PM
share Share
Follow Us on
जगदानंद सिंह नाराज नहीं, बेटे सुधाकर ने बताया आरजेडी ऑफिस से दूर क्यों हैं प्रदेश अध्यक्ष

लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी की अटकलों को बेटे सुधाकर सिंह ने खारिज किया है। बक्सर से आरजेड सांसद सुधाकर ने कहा कि जगदानंद सिंह की पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। आरजेडी दफ्तर नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का काम करने के लिए कार्यालय आना जरूरी नहीं है। काम कहीं से भी हो सकता है। इसमें नाराजगी वाली कोई बात नहीं है। उनके पिता स्वास्थ्य कारणों की वजह से आरजेडी कार्यालय से दूरी बनाए हुए हैं।

सुधाकर सिंह ने बुधवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर जगदानंद नाराज होते तो उनके कई बयान आए होते। उनके कोई बयान नहीं आए हैं, तो फिर सफाई किस बात की दें। चुप रहने के पीछे शारीरिक अस्वस्थता पर भी निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह आरजेडी के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। पिता के आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की अटकलों को भी बेटे सुधाकर ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में ऐसी कोई बात नहीं है।

ये भी पढ़ें:RJD की बैठक में नहीं पहुंचे जगदानंद सिंह, सांगठनिक चुनाव पर हुआ फैसला

बता दें कि जगदानंद सिंह लंबे समय से आरजेडी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। बीते 18 जनवरी को पटना में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, उसमें भी जगदानंद नहीं शामिल हुए थे। लालू एवं तेजस्वी यादव द्वारा आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलें भी कई बार चलीं। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में जगदानंद सिंह की गैर मौजूदगी की चर्चा राजनीतिक गलियारे में जोरों से हो रही हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें