Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़What is this in Tejashwi Yadav department Senior did dirty act with lady intern doctor Dial 112 caught him

तेजस्वी यादव के विभाग में यह क्या! लेडी इंटर्न डॉक्टर के साथ सीनियर ने किया गंदा काम; डायल 112 ने दबोचा

आरोपी डॉक्टर की पहचान मोहम्मद नूरुल कमाल के रूप में हुई है। जूनियर लेडी डॉक्टर ने बताया कि इमरजेंसी में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। वह अपना काम कर रही थी।आरोपी मोहम्मद नूरुल कमल आ गए और छेड़ छाड़ करने लगे

Sudhir Kumar लाइव हिंदुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 1 Oct 2023 10:08 AM
share Share

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक डॉक्टर को अपनी जूनियर इंटर्न के साथ गंदी हरकत करने का आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना सदर अस्पताल की है। पुलिस आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है। डॉक्टर की इस शर्मनाक हरकत  की चर्चा जोर जोर से हो रही है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव स्वास्थ्य विभाग के मंत्री हैं।

आरोपी डॉक्टर की पहचान मोहम्मद नूरुल कमाल के रूप में हुई है। जूनियर लेडी डॉक्टर ने बताया कि इमरजेंसी में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। वह अपना काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी मोहम्मद नूरुल कमल आ गए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। वह जबरदस्ती अपने जूनियर महिला डॉक्टर की तस्वीर मोबाइल में ले रहे थे। वह बार बार अपने सीनियर को मना करती रही पर डॉक्टर अपनी जिद पर अड़ा रहा। उसके बाद विवश होकर पीड़िता ने मोबाइल से डायल 112 पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची गई। आरोपित डॉक्टर की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।  नगर थाना ले जाया गया जहां मोहम्मद नूरुल से पूछताछ की जा रही है

पीड़िता ने पुलिस को आरोपी डॉक्टर  के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। नगर थाना पुलिस इस पर कार्रवाई कर रही है दूसरी रोड आरोपी डॉक्टर ने बताया कि ऑफिस से इमरजेंसी में तैनाद डॉक्टर की तस्वीर भेजने के लिए कहा गया था, इसलिए फोटो खींच रहा था। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कहा जा रहा है कि मामले को देख रहे हैं। कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। इस घटना से सदर अस्पताल की अन्य महिला कर्मी और डॉक्टर चिंता में पड़ गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें