Hindi Newsबिहार न्यूज़Uncontrolled bollero car crushed Mother and 3 year old son in road accident in Gaya bihar

मां की गोद में था 3 साल का बेटा, मौत की नींद सो गए दोनों; कैसे हुआ हादसा?

मृतक महिला के पहचान 40 वर्षीय नीता मांझी के रूप में हुई है। उनके बेटे की उम्र महज 3 साल थी। वह बेलागंज प्रखंड के गांव के निवासी थी। शुक्रवार को नीमा गांव के पास दोनों दुर्घटना के शिकार हो गए।

Sudhir Kumar लाइव हिंदुस्तान, गयाFri, 1 March 2024 06:57 AM
share Share

बिहार के गया में  सड़क हादसे में मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। एक अनियंत्रित बोलेरो ने दोनों को उस समय कुचल दिया जब मां अपने बेटे को लेकर सड़क पार कर रही थी। घटना के बाद लोगों ने एनएच 83. गया-पटना मेन रोड को जाम कर दिया। हादसा गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया गया। पुलिस ने काफी मशक्कत करके लोगों के समझा बुझाकर शांत कराया।

मृतक महिला के पहचान 40 वर्षीय नीता मांझी के रूप में हुई है। उनके बेटे की उम्र महज 3 साल थी। वह बेलागंज प्रखंड के गांव के निवासी थी। शुक्रवार को  नीमा गांव के पास दोनों दुर्घटना के शिकार हो गए। ठोकर मारने के बाद बोलेरो लेकर ड्राइवर फरार हो गया। उसके बाद घटना स्थल पर भीड़ लग गयी है लोग हंगामा करने लगे।

महिला अपने मायके से ससुराल जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करने में हादसा हो गया। घटना के वक्त उनका बेटा उनकी गोद में था। दूसरी ओर से गति से आ रही बोलेरो ने मां बेटे को कुचल दिया और ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर बेलागंज थाना पुलिस मौका पर पहुंची। तब तक लोगों ने सड़क जाम कर दिया था और सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इस मामले में थाना अध्यक्ष विजय कृष्ण प्रसाद ने कहा  कि उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गाड़ी की पहचान कर रही है। गांव वाले मौके पर सीनियर पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे।

कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पहले भी कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। प्रदर्शनकारियों ने एनएच पर स्पीड लिमिट तय करने की मांग की। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का हंगामा जारी था। पुलिस को लाश उठाने से लोगों ने रोक दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें