Hindi Newsबिहार न्यूज़Police team attacked jeep vandalized SI uniform torn up former Mukhiya husband arrested in Maner Patna

झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, तोड़फोड़ कर दारोगा की वर्दी फाड़ी; पूर्व मुखिया का पति गिरफ्तार

पटना की मनेर पुलिस ने पूर्व मुखिया के पति जयकुमार निराला को गिरफ्तार किया है। उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। उनपर पुलिस टीम पर पथराव करने और दारोगा की वर्दी फाड़ने का आरोप है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटनाWed, 27 Dec 2023 08:16 AM
share Share
Follow Us on
झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, तोड़फोड़ कर दारोगा की वर्दी फाड़ी; पूर्व मुखिया का पति गिरफ्तार

बिहार के पटना जिले में पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। मनेर थाना क्षेत्र के खासपुर में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर पूर्व मुखिया के पति और उसके समर्थकों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि हमला करने वालों ने मनेर थाने के एसआई रंजीत कुमार यादव की वर्दी भी फाड़ दी। साथ ही पथराव कर पुलिस की जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी जयकुमार निराला को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, तीन दिन पहले एक महादलित परिवार से पूर्व मुखिया प्रियंका कुमारी के पति जयकुमार निराला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद होने के बाद मामले को सुलझा लिया गया था। मंगलवार की देर शाम फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर मनेर थाने के एसआई रणजीत कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। 

आरोपों की मानें तो पुलिस की मौजूदगी में ही जय कुमार निराला और उसके समर्थको ने दूसरे पक्ष के रामानंद चौधरी के घर के ऊपर हमला कर दिया और जमकर पत्थर बरसाने लगे। पुलिस जब बीच-बचाव करने के लिए उतरी तो एक पक्ष के समर्थकों ने एसआई रणजीत की वर्दी फाड़ दी। हमलावरों ने पुलिस जीप का शीशा भी फोड़ दिया। 

शुरुआती में पुलिस बल को पीछे हटना पड़ा। बाद में इसकी सूचना मनेर थानेदार को दी गई। हालात की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। त्वरित कार्रवाई करते हुए जय कुमार निराला को गिरफ्तार कर लिया गया। जय इससे पूर्व भी मारपीट के आरोप में जेल जा चुका है। वहीं दूसरी ओर पुलिस पर हमला करने के मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कई के नाम भी सामने आ चुके हैं जो फरार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।