Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Munger Darbhanga dominance in Nitish cabinet six six ministers were made only one from Bhagalpur see details

नीतीश कैबिनेट में मुंगेर-दरभंगा का दबदबा; 6-6 मंत्री बनाए गए, भागलपुर से सिर्फ एक, देखें पूरी लिस्ट

वैसे तो नीतीश कैबिनेट में सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है। लेकिन सबसे ज्यादा दबदबा मुंगेर-दरभंगा का है। दोनों इलाकों से 6-6 मंत्री बनाए गए हैं। CM नीतीश खुद पटना प्रमंडल से हैं।

Sandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटनाSat, 16 March 2024 12:32 AM
share Share

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार में सभी इलाकों का ख्याल रखा गया है। लेकिन मुंगेर और दरभंगा प्रमंडल का अधिक बोलबाला है। दोनों से छह-छह मंत्री बनाए गए हैं। सबसे कम भागलपुर से एक को मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पटना प्रमंडल से हैं। उनको छोड़कर पटना से श्रवण कुमार, नितिन नवीन, जमा खान व संतोष कुमार सिंह मंत्री बने। 

मगध से डॉ प्रेम कुमार व संतोष सुमन जबकि तिरहुत प्रमंडल से रेणु देवी, कृष्णनंदन पासवान, केदार प्रसाद गुप्ता मंत्री बनाए गए हैं। सारण से मंगल पांडेय, सुनील कुमार व जनक राम, कोसी से बिजेन्द्र प्रसाद यादव व नीरज कुमार सिंह हैं। भागलपुर से जयंत राज, जबकि पूर्णिया से लेशी सिंह व डॉ दिलीप कुमार जायसवाल मंत्री बने हैं। 

मुंगेर से मंत्री बनने वालों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा के अलावा अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, सुरेंद्र मेहता व सुमित कुमार सिंह हैं। दरभंगा से विजय कुमार चौधरी, मदन सहनी, नीतीश मिश्र, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी व हरि सहनी मंत्री बने हैं।

आपको बता दें नीतीश कैबिनेट में विस्तार के बाद अब मंत्रियों की संख्या की बढ़कर 30 हो गई है। जबकि कुल 36 मंत्री पद हैं। लेकिन सारे पद भरे नहीं गए हैं। इसकी वजह लोकसभा चुनाव है। अगर टिकट बंटवारे से किसी तरह का कोई असंतोष व्याप्त होता है। तो उसे काबू करने के लिए 6 पद खाली रखे गए हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें