Hindi Newsबिहार न्यूज़Expected relief from heat in many districts of Bihar chances of rain with strong wind in next few hours in five districts

बिहार के कई जिलों में गर्मी से राहत की उम्मीद, पांच जिलों में अगले कुछ घंटों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

भीषण गर्मी से परेशान बिहार के कई जिलों में राहत मिलने की उम्मीद है। अगले कुछ घंटों में पांच जिलों में बारिश की संभावना है। सीतामढ़ी, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी और सुपौल में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, पटनाFri, 29 April 2022 03:53 PM
share Share

भीषण गर्मी से परेशान बिहार के कई जिलों में अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार सीतामढ़ी, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी और सुपौल में दो से तीन घंटे के अंदर बादलों की गरज चमक हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 40 से 50 किलोमीटर की हवा चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका है। कुछ जिलों में तेज तो कुछ में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में हो रहे बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है वहीं वज्रपात से नुकसान की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर लोगों को अलर्ट भी किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें