Hindi Newsबिहार न्यूज़After RJD CPI ML put pressure on Nitish sais BJP creating confusion CM should clear

RJD के बाद भाकपा माले ने नीतीश पर डाला प्रेशर; बीजेपी उड़ा रही हवा, भ्रम साफ करें सीएम

विधायक महबूब आलम ने पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज करीब 10 बजे मंत्री विजय चौधरी ने फोन किया था। उनसे बात हुई। बताया कि महागठबंधन में हम लोग साथ हैं। कहीं कोई गड़बड़ नहीं है।

Sudhir Kumar लाइव हिंदुस्तान, पटनाFri, 26 Jan 2024 12:59 PM
share Share

राजद के बाद महागठबंधन में शामिल सीपीआई एमएल ने कहा है कि महागठबंधन को लेकर बाजार में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे जल्दी साफ करें। पार्टी के विधायक महबूबा आलम ने बीजेपी पर हवा उ का आरोप लगाया नीतीश के करीबी मंत्री विजय चौधरी के हवाले से माले नेता ने कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है।

पार्टी के विधायक महबूब आलम ने पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज करीब 10 बजे मंत्री विजय चौधरी ने फोन किया था। उनसे बात हुई तो बताया कि महागठबंधन में हम लोग साथ हैं। कहीं कोई गड़बड़ नहीं है। लेकिन बाजार में बहुत कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन मैं कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन बीजेपी बेवजह का भ्रम फैला रही है। नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि आखिर यह क्या हो रहा है। 

महबूब आलम ने कहा कि मां गठबंधन सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने मुझे सब कुछ ठीक बताया तो फिर गड़बड़ी कहां से आ गई। नीतीश कुमार को अविलंब सारे कंफ्यूजन को दूर कर स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। जनता को भ्रमित स्थिति में रखना मुख्यमंत्री का काम नहीं है। उन्हें इस पर खुलकर बोलना चाहिए।

इससे पहले राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने भी यही बात कहा था। उन्होंने कहा कि बिहार को लेकर जनता में कंफ्यूजन की स्थिति बन गई है जिससे आमजन भी प्रभावित हो रहे हैं। चार-पांच दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के नाते महागठबंधन के मुखिया भी हैं।  उन्हीं को यह साफ कर देना चाहिए कि वास्तविकता क्या है। मनोज झा ने कहा कि राजद की ओर से कोई टिप्पणी अभी तक नहीं की जा रही है। पार्टी का स्टैंड साफ है। हम लोग महागठबंधन में है। आज भी मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। लेकिन बाजार में कहां से बात आई है इस पर नीतीश कुमार जी को बोलना चाहिए।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें