Hindi Newsबिहार न्यूज़Stampede at Delhi station Officials mistake it is wrong to demand resignation of Railway Minister Jitanram Manjhi

दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ अधिकारियों की चूक, रेल मंत्री का इस्तीफा मांगना गलत; हादसे पर बोले जीतनराम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना को रेलवे अधिकारियों की चूक बताया है। साथ ही कहा कि रेल मंत्री का इस्तीफा मांगना गलत है। करोड़ों लोगों को एक साथ कितनी मुश्किल से रेल मंत्रालय कुंभ स्नान करवा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के काम की तो तारीफ़ होनी चाहिए।

sandeep लाइव हिन्दुस्तानSun, 16 Feb 2025 06:21 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ अधिकारियों की चूक, रेल मंत्री का इस्तीफा मांगना गलत; हादसे पर बोले जीतनराम मांझी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ के लिए जाने के दौरान मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर केंद्रीय मंत्री एमएसएमई जीतनराम मांझी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होने घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना प्रकट की है। साथ ही यह भी कहा है कि रेल अधिकारियों की चूक के लिए रेल मंत्री से इस्तीफा मांग लेना गलत है।

सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने रविवार को लिखे संदेश में कहा है कि घटना निःसंदेह आकस्मिक है। कई करोड़ लोगों को एक साथ कितनी मुश्किल से रेल मंत्रालय कुंभ स्नान करवा रहा है। अश्विनी वैष्णवजी के काम की तो तारीफ़ होनी चाहिए। हम उनके साथ हैं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर दो संदेश लिखे हैं। पहले संदेश में उन्होंने कहा कि ईश्वर कठिन समय में परिजनों को संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। वहीं, दूसरे संदेश में उन्होंने कहा है कि माना कि रेलवे के अधिकारियों से चूक हुई है। इसका मतलब यह नहीं कि सीधे तौर पर रेल मंत्री का इस्तीफा मांग लिया जाए

ये भी पढ़ें:फालतू है कुंभ, कोई मतलब नहीं; लालू के बयान पर सियासी पारा हाई
ये भी पढ़ें:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर आया लालू का रिएक्शन, कुंभ पर विवादित बयान दिया
ये भी पढ़ें:अब तो डबल इंजन की सरकार है, फिर भी... दिल्ली भगदड़ पर बोले अखिलेश प्रसाद सिंह

इससे पहले बिहार के पूर्व सीएम और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए है। केंद्र सरकार और रेल मंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा है कि रेलवे की लापरवाही से इतने लोगों की मौत हो गई। रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। लालू यादव ने घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ उन्होंने महाकुंभ पर विवादित बयान दिया है। आपको बता दें शनिवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में कुंभ मेला जा रहे 18 यात्रियों की मौत हो गई जिनमें 10 महिलाएं और चार बच्चे हैं। बिहार से 9 लोगों की मौत हुई है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए दस-दस लाख मुआवजे का ऐलान किया है। गंभीर रूप से घायलों को ढ़ाई लाख और अन्य घायलों को एक एक लाख की सहायता दी जाएगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें