Khelo India Youth Games 2025 Torch Relay Welcomed in Siwan with Cultural Events and Sports Infrastructure Development खेल के जरिए हजारों लोग प्रतिष्ठा व सम्मान के साथ जीवन जी रहे : डीएम, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsKhelo India Youth Games 2025 Torch Relay Welcomed in Siwan with Cultural Events and Sports Infrastructure Development

खेल के जरिए हजारों लोग प्रतिष्ठा व सम्मान के साथ जीवन जी रहे : डीएम

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।या यूथ गेम्स 2025 के तहत राज्य के सभी जिले में भ्रमण कर रहा मशाल यात्रा रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचा। इस अवसर पर मशाल यात्रा के साथ पहुंचे दल का जिले में जोरदार स्वागत...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 28 April 2025 07:50 PM
share Share
Follow Us on
खेल के जरिए हजारों लोग प्रतिष्ठा व सम्मान के साथ जीवन जी रहे : डीएम

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत राज्य के सभी जिले में भ्रमण कर रहा मशाल यात्रा रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचा। इस अवसर पर मशाल यात्रा के साथ पहुंचे दल का जिले में जोरदार स्वागत किया। शहर के आंबेडकर भवन में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत डीएम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मशाल यात्रा का जिला प्रशासन ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के उपरांत आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में मशाल को लाया गया। संवाद कक्ष में स्वागत समारोह के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डीएम समेत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि आज के समय में खेल के जरिए हजारों लोग प्रतिष्ठा व सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं। बिहार सरकार मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना चला रही है। इस योजना से खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा है। खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में सफल हुए खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष सरकार 5 लख रुपए की राशि प्रोत्साहन राशि देगी, ताकि खिलाड़ीयों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने में आर्थिक अभाव न हो। ज्ञान की धरती से खेल क्रांति तक स्लोगन के साथ जिला अब खेल के मैदान में भी पीछे नहीं रहेगा। डीएम ने खेल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी। इकरा पब्लिक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने डांस की आकर्षक प्रस्तुति दी। भारतीय मार्शल आर्ट गुरुकुल के बच्चों ने आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया गया। महावीरी के छात्र-छात्राओं ने योग व पिरामिड प्रदर्शन प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुण् स्वागत भाषण में जिला खेल पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार यादव ने खेलो इंडिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 4 मई से लेकर 15 मई तक राजधानी पटना समेत बेगुसराय, गया, नालंदा व भागलपुर में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता राज्य में पहली बार आयोजित की जा रही है, जो बिहार के लिए सम्मान की बात है। डीडीसी मुकेश कुमार, जिला पंचायत पदाधिकारी शैलेश कुमार चौधरी, डीएलओ रिजवान फिरदौस कुरैसी, जिला खेल पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार यादव, डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह, डीसीएलआर सीवान सदर शहबाज खां व डीपीआरओ कन्हैया कुमार समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिले में खेलने के लिए आधारभूत संरचनाओं का निर्माण युद्ध स्तर पर डीएम ने कहा कि जिले में खेलने के लिए व्यापक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर खेल मैदान का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसमें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन व रनिंग ट्रैक का निर्माण करवाया जा रहा है। जिले में प्रखंड स्तर पर स्टेडियम का निर्माण कार्य करवाया जायेगा। तीन प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष प्रखंडों में भी जल्द ही स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करवा लिया जाएगा। डीएम ने कहा कि जिला स्तर पर तीन बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण करवाया जाएगा। इनमें एक भैंसा खाल, जीरादेई में दूसरा श्रीनगर कॉलोनी में जबकि तीसरा जवाहर नवोदय विद्यालय में निर्माण कार्य करवाया जाएगा। जीरादेई के भैंसा खाल में ही 8 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पुल का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए निविदा की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पंचायत स्तर पर खेल मैदान, प्रखंड स्तर पर स्टेडियम व जिला स्तर पर मल्टीपर्पस हॉल बनने से जिला के खिलाड़ियों को खेलने के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।