Empowering Women Livelihood Program Sparks Social Change in Sitamarhi सामाजिक भागीदारी को जन्म दे रहा महिला संवाद, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsEmpowering Women Livelihood Program Sparks Social Change in Sitamarhi

सामाजिक भागीदारी को जन्म दे रहा महिला संवाद

सीतामढ़ी में जीविका द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम ने सामाजिक परिवर्तन की नई कहानी का आगाज़ किया है। घरेलू भूमिकाओं से बाहर निकलकर महिलाएं अब सामाजिक संवाद, नेतृत्व और नीति निर्माण में सक्रिय...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSat, 17 May 2025 03:44 AM
share Share
Follow Us on
सामाजिक भागीदारी को जन्म दे रहा महिला संवाद

सीतामढ़ी। जिले के गांवों में जीविका द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम सामाजिक परिवर्तन की एक नई कहानी आकार ले रही है। घरेलू भूमिकाओं तक सीमित मानी जाने वाली महिलाएं अब सामाजिक संवाद, नेतृत्व और नीति नर्मिाण जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। शुक्रवार को चोरौत प्रखंड के चोरौत उत्तरी पंचायत स्थित गुरुदेव जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें 250 महिलाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक उमाशंकर भगत महिलाओं की समस्याओं को सुनकर इसके समाधान का सुझाव दिया। वहीं महिलाओं द्वारा अपने अनुभव साझा किया गया।

इस दौरान महिलाओं द्वारा समस्याओं को रखा गया। इसमें प्रमुखरुप से बच्चों को खेलने के लिए पार्क की मांग की गई। भूमिहीन 50 मुशहर समुदाय के लिए 4 डिशमिल भूमि की मांग की गई। मौके पर जीविका जिला कार्यालय के प्रबंधन मूल्यांकन व अनुश्रवण लोकेश रंजन, नवीन रणवीर गौतम, क्षेत्रीय समन्वयक विजय कुमार, सामुदायिक समन्वयक जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।