Criticism of Madhya Pradesh BJP Minister s Statement at Women s Dialogue Program भाकपा माले नेताओं ने किया महिला संवाद कार्यक्रम, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsCriticism of Madhya Pradesh BJP Minister s Statement at Women s Dialogue Program

भाकपा माले नेताओं ने किया महिला संवाद कार्यक्रम

मध्यप्रदेश में महिला संवाद कार्यक्रम में भाजपा मंत्री के बयान की तीखी आलोचना की गई। भाकपा माले के नेताओं ने कहा कि सरकार महिला विकास योजनाओं को लागू करने में विफल रही है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSun, 18 May 2025 11:38 PM
share Share
Follow Us on
भाकपा माले नेताओं ने किया महिला संवाद कार्यक्रम

संवाद कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के भाजपा के मंत्री के बयान की की गई तीखी आलोचना सूबे की सरकार महिलाओं की विकासोन्मुखी योजनाओं को लागू करने में रही है विफल डेहरी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बरांव कला गांव में भाकपा माले द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड की विभिन्न गांवों से सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। माले नेता अशोक सिंह ने कहा कि सरकार एक तरफ महिला हितों की बात करती है। वहीं इनके विकासोन्मुखी योजनाओं को लागू और पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने महिलाओं के सुरक्षा और बराबरी के अधिकार पर सरकार को घेरने का प्रयास किया।

उन्होंने सेना की अधिकारी सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश भाजपा मंत्री के बयान की तीखी आलोचना की। कहा कि राज्य सरकार के मुखिया अपने घटते प्रभाव को फिर से हासिल करने के लिए पूरे राज्य में महिला संवाद करा रहे हैं। संवाद के दौरान महिला सशक्तिकरण का दिखावा हो रहा है। अधिकारियों के समक्ष उठे सवालों को हल नहीं कर रहे हैं। कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब अपने हक और अपने अधिकारों की सुरक्षा व भूमि के सवाल पर एक होकर आवाज उठाएं। संवाद में शामिल संयोगा देवी ने कही कि यह सरकार गरीबों को अब तक आवास के लिए पांच डिसमिल जमीन नहीं दी है। सोना कुंवर ने कही कि ग्रामीण गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। वहीं रेनू कुंवर ने एक हजार रुपए पेंशन देने का सवाल उठाया। संवाद कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जीविका,आशा, स्वयं सहायता समूह कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न योजनाओं से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को पूर्व मुखिया बसंती देवी,नेजामुद्दीन अंसारी,राम किशुन सिंह, केके सिंह, मंजू देवी आदि ने संबोधित की। फोटो नंबर - 17 कैप्शन-महिला संवाद में उपस्थित भाकपा वाले नेता व कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।