चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
ताजपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो बदमाशों को पीछा कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इनमें मोतीपुर के कामेश कुमार और सूरज कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार...
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 29 Aug 2024 05:13 PM
ताजपुर। ताजपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश को खदेड़कर दबोचने में सफलता हासिल की। इसमें थाना क्षेत्र के मोतीपुर का कामेश कुमार एवं सूरज कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि गुप्त सूचना पर बाइक सवार दोनों बदमाश को एनएच 28 मोतीपुर से चकहैदर गांव जानेवाली सड़क में पकड़ा गया। दोनों चोरी की बाइक पर सवार थे।
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर ,और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।