Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरRural Areas in Tajpur Face Increased Mosquito Menace Due to Stagnant Rainwater

जलजमाव व मच्छर के प्रकोप से बढ़ी परेशानी

ताजपुर के ग्रामीण इलाकों में बारिश के पानी के जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे लोगों को शाम के बाद घर के बाहर रहना मुश्किल हो गया है। अधिक दिनों से जलजमाव के कारण डेंगू का...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 24 Aug 2024 05:10 PM
share Share

ताजपुर, निज संवाददाता। ग्रामीण इलाकों में जहां तहां बारिश के पानी के जलजमाव एवं गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों की माने तो शाम ढलते ही घर बाहर मच्छर की संख्या काफी बढ़ जाती है। जिससे खुले में बिना मच्छरदानी के खाना पीना या एक पल भी बाहर रहना मुश्किल हो जाता है। कहीं कहीं अधिक दिनों से जलजमाव रहने से डेंगू के फैलने की आशंका बढ़ गई है। दवा का छिड़काव नहीं होने से मुसीबत हो सकती है। फतेहपुरबाला वार्ड तीन के लोगों ने बताया कि गांव के चौराहे पर देवस्थान चबूतरा के चारों तरफ पूरे बरसात महीने भर अक्सर जलजमाव बना रहता है। इससे आसपास में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। गांव की महिलाओं को अवसर विशेष पर पूजा पाठ के लिए आने जाने में कठिनाई होती है। इस बाबत पूछे जाने पर मुखिया विश्वनाथ सिंह राकेश ने बताया कि हाल ही में विभिन्न मोहल्ले में नाले की सफाई कराई गई है। चौराहे पर जलनिकासी के उपाय किये जाएंगे। कहा कि मच्छर रोधी दवा छिड़काव के लिए विभाग को लिखा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें