RJD Holds Social Justice Discussion in Kalyanpur and Khanpur Emphasizing Party Strengthening जन-जन तक पहुंचाएं राजद की उपलब्धि : अब्दुल बारी, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsRJD Holds Social Justice Discussion in Kalyanpur and Khanpur Emphasizing Party Strengthening

जन-जन तक पहुंचाएं राजद की उपलब्धि : अब्दुल बारी

कल्याणपुर और खानपुर में राजद द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर और लालू प्रसाद यादव के योगदान को याद किया और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरWed, 7 May 2025 04:08 AM
share Share
Follow Us on
जन-जन तक पहुंचाएं राजद की उपलब्धि  : अब्दुल बारी

कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव स्थित राजद प्रखंड अध्यक्ष के आवास पर रामबाबू राय की अध्यक्षता में राजद के द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका संचालन कमलेश राय ने किया। इस अवसर पर कल्याणपुर और पूसा प्रखंड के राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। वही राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्ध की ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से राजद ने सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। यह कार्यक्रम बिहार के सभी प्रखंडों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों और दलितों के मसीहा हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से ही पार्टी के काम में लग जाने की अपील किया।

वही औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि प्रतिदिन बिहार के विभिन्न जगहों पर हत्या, बलात्कार, अपराध, डकैती आदि की घटनाएं हो रही है परंतु पुलिस प्रशासन चुप है। मौके पर प्रदेश महासचिव अनिल साहनी, नागेंद्र प्रसाद सिंह, अहमद रजा, जिलाध्यक्ष रोमा भारती, उप प्रमुख सह कार्यकारी राजद प्रखंड दीपक राय, विपिन साहनी, रामबाबू महतो, ललन यादव, बेचन कुमार, मुखिया कविता देवी, राम कलेवर ठाकुर, राजकुमार साफी, पूसा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार , उमा राय, दिलीप यादव, बब्बन यादव एवं सुशील कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय ने किया। बूथस्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर बल खानपुर। प्रखंड के इलमासनगर में सोमवार को राजद कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता राजद नेता इशहाख ने की। इसे संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि हम सबको सामाजिक न्याय का अधिकार कर्पूरी ठाकुर व लालू प्रसाद ने दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने हेतु 6 नये विश्वविद्यालय खोलने का काम लालू प्रसाद यादव ने किया। सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि गरीबों के मसीहा, सामाजिक न्याय के पुरोधा व जन जन की आवाज लालू यादव सबके चहते हैं। राजनीति में उनका अमूल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठित होने व बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद अनिल सहनी, प्रदेश महासचिव नागेन्द्र मो. अहमद रजा, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, विपीन सहनी, पूर्व विधायक अशोक वर्मा, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, उर्मिला देवी, राजेंद्र सहनी, पवन यादव, घूरन यादव, सत्यविन्द पासवान, हेमंत राय, मदन राय, हरिश्चंद्र राय, ललन यादव, शत्रुघ्न यादव आदि ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।