Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरPolice Officer Prevents Elderly Couple from Self-Immolation in Tajpur Police Station

थाना पर आत्मदाह करने से दंपत्ति को पुलिस ने रोका

ताजपुर थाना परिसर में रविवार को आत्मदाह करने आए एक वृद्ध दंपत्ति को थानाध्यक्ष ने समझा बुझाकर रोका। वृद्ध चिकित्सक राम उजागर राय ने अपनी पुत्रवधू के व्यवहार से परेशान होकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 25 Aug 2024 05:07 PM
share Share

ताजपुर, निज संवाददाता। ताजपुर थाना परिसर में रविवार को आत्मदाह करने आए एक वृद्ध दंपत्ति को थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने समझा बुझाकर रोका। जैसे ही दंपत्ति थाना परिसर में मिट्टी तेल का बोतल लिए प्रवेश किया थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए मिट्टी तेल का बोतल उसके हाथ से झपटकर ले लिया और समझा बुझाकर शांत कराया। मिली जानकारी के मुताबिक ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक बसही भिंडी रोड के रहने वाले होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ राम उजागर राय ने अपनी पुत्रवधू के रवैये से परेशान होकर पत्नी हुलसी देवी के साथ एसपी से इच्छा मृत्यु की मांग की थी। स्वीकृति नहीं मिलने पर थाना परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। रविवार को उन्होंने अपनी पत्नी के साथ थाना परिसर में आकर जैसे ही मिट्टी तेल छिड़कने का प्रयास किया थानाध्यक्ष ने उसे रोक लिया। पीड़ित मूलरूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर के रहने वाले हैं। ताजपुर गांधी चौक के समीप जमीन खरीदकर मकान बनाकर रहते हैं। इसी मकान में उनके पुत्र व पुत्रवधू रहते हैं। थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि पुराने घरेलू आपसी विवाद का मामला है। मामले की छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें