Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरLightning Strikes School in Tajpur Two Injured One Student Faints

स्कूल पर गिरा ठनका, दो बच्चे जख्मी, छात्रा हुई बेहोश

ताजपुर के माधोपुर दिघरुआ गांव में एक विद्यालय में बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो बच्चे जख्मी हो गए। दोनों बच्चे पानी पीने के लिए सीढ़ी से उतर रहे थे, तभी यह घटना हुई। एक छात्रा ठनके की आवाज सुनकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 14 Sep 2024 05:10 PM
share Share

ताजपुर, निज संवाददाता। ताजपुर प्रखंड के माधोपुर दिघरुआ गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो बच्चे जख्मी हो गए। वहीं ठनके की आवाज सुनकर एक छात्रा बेहोश हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, दिन में करीब 11 बजे स्कूल अवधि में बारिश हो रही थी। दो बच्चे पानी पीने के लिए स्कूल के ऊपरी तल की सीढ़ी से उतरकर बरामदे में आ रहे थे। उसी समय स्कूल में ठनका गिरने से दोनों बच्चे उसकी चपेट में आकर जख्मी हो गए। जख्मी बच्चों में रंजन राय का पुत्र अमन कुमार (14) और उपेंद्र राय का पुत्र रवि कुमार (14) शामिल हैं। दोनों वर्ग सातवीं का छात्र है। इनमें से अमन की हालत गंभीर बतायी गयी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ठनके की आवाज से बेहोश होने वाली छात्रा प्रियंका कुमारी दसवीं की छात्रा बताई गई। सभी की हालत खतरे से बाहर एवं संतोषजनक बताई जाती है। अमन अपने ननिहाल में रहकर पड़ाई करता था। उसका घर हवासपुर बताया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें