Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरDeputy CM Vis Kumar Singh Halts Special Survey Campaign in Hasanpur Region

विशेष सर्वे अभियान पर रोक लगाने की मांग

रोसड़ा के उपमुख्यमंत्री विज कुमार सिंहा को ज्ञापन सौंपते हुए सुभाषचंद्र यादव ने हसनपुर, बिथान और सिंघिया अंचल में चल रहे विशेष सर्वे अभियान को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सर्वे पुराने...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 12 Sep 2024 07:01 PM
share Share

रोसड़ा, निज संवाददाता। नयानगर पहुंचे उपमुख्यमंत्री विज कुमार सिंहा को ज्ञापन सौंपकर हसनपुर के पूर्व प्रमुख सह जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव ने हसनपुर, बिथान एवं सिंघिया अंचल में चल रहे विशेष सर्वे अभियान पर तत्काल विराम लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान सर्वे पिछले रिवीजनल सर्वे के खतियान के आधार पर किया जाना है, जबकि अभी भी अंचल के अधिकांश रैयतों का जमाबंदी पुराने कैडेस्ट्रल सर्वे के अनुसार ही कायम है। अधिकांश रैयतों के केबाला का दाखिल खारिज नहीं हो पाया है। श्री यादव ने दाखिल खरिज एवं जमाबंदी त्रुटि जैसी समस्याओं को दूर किये जाने के बाद ही विशेष सर्वे कराने का आग्रह किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें