Bihar State Sports Talent Search Competition Held in Saharsa मशाल खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का समापन, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsBihar State Sports Talent Search Competition Held in Saharsa

मशाल खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का समापन

सहरसा में बिहार शिक्षा परियोजना के तहत मशाल-25 के अंतर्गत खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 14 से 16 वर्ष के बालक और बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिता में सफल...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSun, 25 May 2025 05:05 AM
share Share
Follow Us on
 मशाल खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का समापन

सहरसा, नगर संवाददाता बिहार शिक्षा परियोंजना के तहत मशाल-25 के अंतर्गत बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता यूसीआरसी स्तरीय 14 से 16 वर्ष तक बालक व बालिकाएं के लिए विभिन्न खेल विद्याओं का आयोजन सीआरसी मनोहर उच्च विद्यालय सहरसा परिसर में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक सह खेल प्रेमी सुनील कुमार झा और वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार के द्वारा सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार झा, रूबी कुमारी, अंशु कुमारी, सनोज कुमार, ब्रजेश कुमार आदि थे। सभी चयनित खिलाड़ी को टी शर्ट, मेडल और ट्रॉफी दिया गया ।

कबड्डी अंडर14 में बालक में प्रथम मध्य विद्यालय झपड़ा टोला , द्वितीय मनोहर मध्य विद्यालय , तृतीय मध्य विद्यालय भेड़धरी रहे। बालिका में प्रथम मध्य विद्यालय झपड़ा टोला , द्वितीय चित्रगुप्त मध्य विद्यालय, फुटबॉल में 14 में बालक में प्रथम मध्य विद्यालय झपड़ा टोला , द्वितीय मनोहर मध्य विद्यालय,60 मीटर दौड़ में प्रथम प्रीति कुमारी मध्य विद्यालय झपड़ा टोला , बालक 60 मीटर दौड़ में अनु कुमार मध्य विद्यालय झपड़ा टोला , द्वितीय तन्मय कुमार मनोहर मध्य विद्यालय , तृतीय कृष्णा कुमार चित्रगुप्त मध्य विद्यालय, साइकिल 14 में प्रथम अनीश कुमार मनोहर मध्य विद्यालय, द्वितीय श्रीयंम कुमार मध्य विद्यालय झपड़ा टोला , तृतीय अंश कुमार श्रीवास्तव चित्रगुप्त मध्य विद्यालय, बालिका साइकिल में प्रथम रहमती, प्रवीण मध्य विद्यालय झपड़ा टोला ,द्वितीय शबनम प्रवीण चित्रगुप्त मध्य विद्यालय, अंडर16 में कबड्डी में न, वॉलीबॉल में ,फुटबॉल में मनोहर उच्च विद्यालय सहरसा, साइकिल रेस में मो सलमान मनोहर उच्च विद्यालय सहरसा आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।