किलकारी के छात्र अनुराग झा छात्रवृति के लिए चयनित
फोटो-11 : किलकारी के छात्र अनुराग। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस वर्ष पूर्णिया किलकारी के छात्र अनुराग झा पिता प्रभाष झा श्रीनगर हाता सीसीआरटी छ

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।इस वर्ष पूर्णिया किलकारी के छात्र अनुराग झा पिता प्रभाष झा श्रीनगर हाता सीसीआरटी छात्रवृत्ति 2024-25 के लिए चयनित हुए हैं। इन्हें किलकारी ओर से बधाई देते हुए इसके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की है। अनुराग झा अर्स लाइन कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 6 के विद्यार्थी हैं। यह विगत 5 ,6 वर्षों से पूर्णिया के शास्त्रीय संगीत गुरु अमरनाथ झा से शास्त्रीय संगीत की तालीम ले रहे हैं। वर्तमान में किलकारी बिहार बाल भवन में भी यह किलकारी के शास्त्रीय संगीत गुरु अमरनाथ झा से ही तालीम ले रहे हैं। सीसीआरटी सांस्कृतिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान केंद्र सरकार की एक छात्रवृत्ति योजना है जिसके अंतर्गत पूरे देश में 600 शिक्षार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है।
पूरे बिहार से 19 बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुए हैं। सभी 19 किलकारी बिहार बाल भवन के ही बच्चे हैं। जिसमें अनुराग झा पूर्णिया किलकारी से चयनित हुए हैं। जानकारी किलकारी के प्रमंडलीय समन्वयक त्रिदीप दास ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।