Maize Harvest Day Celebrated in Purnia Farmers Discuss Increased Production मक्का से पूर्णिया के किसानों का और अधिक होगा विकास, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsMaize Harvest Day Celebrated in Purnia Farmers Discuss Increased Production

मक्का से पूर्णिया के किसानों का और अधिक होगा विकास

-फोटो : 03: मक्का कटाई दिवस के मौके पर उपस्थित किसान। पूर्णिया। डगरुआ प्रखंड के ग्राम दोगरिया में मक्का कटाई दिवस का आयोजन किया गया। अरुण विश्वास के ख

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 17 May 2025 12:36 AM
share Share
Follow Us on
मक्का से पूर्णिया के किसानों का और अधिक होगा विकास

पूर्णिया। डगरुआ प्रखंड के ग्राम दोगरिया में मक्का कटाई दिवस का आयोजन किया गया। अरुण विश्वास के खेत में कटाई दिवस किया गया। इस दौरान किसान घनश्याम विश्वास, सुरेश यादव, धीरज यादव, भागीरथ विश्वास समेत सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। किसान अरुण विश्वास ने बताया कि P3532 में दो धारी अन्य मक्का से ज्यादा होता है जिससे उत्पादन बहुत ज्यादा इस बार मिल रहा है। कटाई दिवस पर पायनियर के टीएसएम अभिजीत झा ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि अच्छी किस्म का मक्का का बीज और अच्छा प्रबंधन करने से हम अधिक से अधिक उत्पादन अपने खेतों में ले सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में अभिमन्यु विश्वास और फैज आलम ने किसानों को बताया कि मक्का की मांग दिनों दिन पूरे देश और विदेश में बढ़ता जा रहा है जिसका लाभ आने वाली दिनो में हमारे कोशी क्षेत्र और पूर्णिया के किसानों को बहुत ज्यादा लाभ होने वाला है। कटाई दिवस में दुर्गा देवी, कुसुम विश्वास एवं अन्य महिला किसान भी शामिल हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।